Home > Biography > साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय

Cyrus Mistry Biography In Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के जीवन परिचय के विषय में जानेंगे। साइरस मिस्त्री की चर्चा अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा तेजी से हो रही है क्योंकि कार एक्सीडेंट इनकी मृत्यु हो गई हैं।

cyrus mistry biography in hindi
Image: cyrus mistry biography in hindi

यदि आप भी सायरस मिस्त्री के जीवन परिचय के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पर हैं। क्योंकि इस लेख में साइरस मिस्त्री के जीवन की सभी जानकारी शेयर कर रहे हैं।

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय | Cyrus Mistry Biography In Hindi

साइरस मिस्त्री कौन थे?

साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के छठवें चेयरमैन थे। वर्ष 2012 में रतन टाटा ने टाटा ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद इस कंपनी के नए चेयरमैन के रूप में साइरस मिस्त्री को चुना गया।

साइरस मिस्त्री एक अच्छे बिजनेसमैन और काइंड पर्सन थे। इन्होने इस पद पर 4 साल तक कार्य करने के बाद वर्ष 2016 में पद से इस्तीफा दे दिया। टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के इस इतिहास में सबसे युवा चेयरमैन साइरस मिस्त्री ही थे।

साइरस मिस्त्री का जन्म

साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1966 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। जन्म के बाद से इनको व्यापार का चस्का लग चुका था, क्योंकि इनके पिता भी एक संपन्न व्यापारी थे। साइरस मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था, जिसे शापूरजी पालन जी नाम से जाना जाता था। इनकी माता आयरलैंड से थी।

साइरस मिस्त्री का पारिवारिक संबंध

साइरस मिस्त्री के माता-पिता दोनों को ही आयरलैंड की नागरिकता थी। इनके पिता का नाम पल्लोंजी मिस्त्री था, जो कि एक बहुत ही सफल व्यापारी थे। इन्होने अपने पिता से ही व्यापारिक क्षेत्र में आने की प्रेरणा प्राप्त की। इनकी माता का नाम पाट्सी पेरिन डुबाश था।

साइरस मिस्त्री के माता-पिता के तीन और बच्चे थे, जिनमें से एक का नाम शापूर मिस्त्री, जो कि सबसे बड़े बेटे हैं और उनकी दो बेटियों के नाम लैला मिस्त्री और आलू मिस्त्री था। साइरस मिस्त्री अपने सभी भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।

साइरस मिस्त्री को प्राप्त शिक्षा

साइरस मिस्त्री ने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के ही एक स्कूल कैथेड्रल से प्राप्त की। इस स्कूल के बाद इन्होंने दूसरी जगह शिफ्ट होकर जॉन केनन स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और यहीं पर इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी प्राप्त की। अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद लंदन चले गए।

लंदन जाकर इन्होंने लंदन के मशहूर कॉलेज इंपीरियल कॉलेज में अपना एडमिशन करवा लिया और वहां से इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बी आई के साथ ग्रेजुएशन को कंप्लीट किया।

इसके बाद इन्होंने अपने इंटरेस्ट का ध्यान रखते हुए मास्टर की डिग्री प्राप्त करने की सोची और इसके बाद उन्होंने लंदन के बिजनेस कॉलेज में एडमिशन ले लिया। इस कॉलेज से इन्होंने मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद यह इंडिया चले आएं, जहां से उन्होंने मुंबई के विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।

साइरस मिस्त्री का वैवाहिक जीवन

साइरस मिस्त्री का विवाह आयरलैंड की रोहिका छागला के साथ हुआ। रोहिका से विवाह करने के लिए इन्हें आयरलैंड की नागरिकता चाहिए थी और इसके लिए उन्होंने आयरलैंड की नागरिकता भी ली। सायरस मिस्त्री के दो बेटे हैं, जिनके नाम फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री है।

साइरस मिस्त्री का करियर

शायरी मिस्त्री ने वर्ष 1991 ईस्वी में अपने पिता की कंपनी शापूर्जी पल्लोंजी एंड कंपनी के बोर्ड निदेशक बने। इसके बाद इनको वर्ष 1994 में इनके पिता की ही कंपनी में मैनेजर के रूप में चुन लिया गया। इन्होंने अपनी मैनेजमेंट में अपनी कंपनी को खूब तरक्की प्रदान की।

साइरस मिस्त्री के पिता बिजनेस समूह के अध्यक्ष थे और इसी कारण से इन्हें टाटा समूह के बोर्ड में भी बैठाया गया था। इन्होने 1990 से लेकर के 2009 तक टाटा एलेक्सी लिमिटेड के निदेशक के रूप में चुना गया।

इनके काम और तरक्की को देखते हुए टाटा कंपनी के द्वारा इन्हें टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के निदेशक के रूप में चयनित कर दिया गया। इस पद पर इन्होंने लगभग वर्ष 2006 तक अपना काम संभाला और इसके बाद कन्वर्जेंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने संचालक के रूप में नियुक्ति मिल गई, जहां पर इन्हें प्लांस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

इसके बाद वर्ष 2012 में इन्हें टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड और टाटा इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बोर्ड अध्यक्ष चुना गया। अपनी मेहनत के दम पर इन्हें टाटा संस और टाटा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज का अध्यक्ष बना दिया गया और अपने चेयरमैन पद पर इन्होंने रहते हुए टाटा ग्रुप आफ कंपनीज के लिए बहुत से फैसले लिए।

साइरस मिस्त्री कई कंपनियों के निदेशक थे, जो कि शापूरजी पालन जी समूह की छत्रछाया में चलते थे अर्थात् वे उनकी डॉटर ग्रुप्स ऑफ कंपनीज थी। वर्ष 2016 में इस बात को लेकर के साइरस मिस्त्री पर विवाद शुरू हो गया कि इनके पास टाटा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज को गुरु करने का कोई रीज़न नहीं बचा।

साइरस मिस्त्री को चेयरमैन के पद से क्यों हटाया गया?

साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी से निष्कासित करने का सिर्फ एक ही रीज़न था कि उनके काम करने का तरीका टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस के काम करने के तरीके से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता।

साइरस मिस्त्री के कार्यकाल को मात्र 4 वर्ष ही हुए थे कि उनको 24 अक्टूबर 2016 को टाटा संस के द्वारा चेयरमैन पद से निष्कासित कर दिया गया। इस जगह को पुनः रतन टाटा ने लिया और जब तक नए चेयरमैन को नियुक्त नहीं किया गया तब तक रतन टाटा नहीं अपनी कंपनी को संभाला।

इसके बाद 12 जनवरी वर्ष 2017 को टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के द्वारा एन चंद्रशेखरन को नया चेयरमैन बनाया गया। यदि हम बात करें राजेश मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने की तो उन्हें सिर्फ इसलिए हटाया गया था कि उनके काम करने का तरीका टाटा संस के काम करने के तरीके से बिल्कुल भी मैच नहीं करता था।

साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ

साइरस मिस्त्री की कुल नेटवर्थ वर्ष 2018 के मुताबिक 10 बिलियन डॉलर थी और वह एक राष्ट्रीय एकता परिषद के सदस्य भी थे। टाटा संस में साइरस मिस्त्री की कंपनी साइरस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 18.4% की हिस्सेदारी है।

स्पष्टीकरण: यह नेटवर्थ कुछ मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताई गई हैं इसकी सटीकता की पुष्टी हम नहीं करते।

साइरस मिस्त्री का निधन

साइरस मिस्त्री का निधन 4 सितंबर 2022 में एक कार एक्सीडेंट में हुआ। इनकी कार मुंबई से सटे हुए महाराष्ट्र के पालघर जिले में रोड के साइड लगे एक डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

FAQ

साइरस मिस्त्री कौन थे?

साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के पूर्व चेयरमैन थे।

साइरस मिस्त्री की मौत कैसे हुई?

साइरस मृत्यु की मौत 4 सितंबर 2022 को एक कार एक्सीडेंट में हुई।

सायरस मिस्त्री का जन्म कब हुआ था?

साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1966 ईस्वी में हुआ था।

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हैं तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी का जीवन परिचय

राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय

अमिताभ बच्चन का जीवन परिचय

राकेश झुनझुनवाला का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts