Home > Education > भारत का नक्शा डाउनलोड करें? (राजनीतिक व भौगोलिक)

भारत का नक्शा डाउनलोड करें? (राजनीतिक व भौगोलिक)

परीक्षा की दृष्टि से भारत के नक्शे का बहुत महत्व है। आप चाहे कोई सरकारी एग्जाम दे रहे हैं या फिर स्कूल का एग्जाम दे रहे हैं, भूगोल विषय से संबंधित परीक्षा में भारत के नक्शे से प्रश्न जरूर पूछा जाता है। देश को अच्छी तरीके से जानना चाहते हैं तो आपको इसके नक्शे की जरूरत पड़ेगी।

क्योंकि भारत के नक्शे में भारत के विभिन्न जगह कहां-कहां पर स्थित है, उनके स्थान के बारे में पता चलता है। भारत के नक्शे को अच्छी तरीके से समझना चाहते हैं तो आपको भारत के नक्शे को डाउनलोड करना पड़ेगा।

bharat ka naksha download kaise kare

इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, जिसमें आप भारत के नक्शे से संबंधित कुछ अन्य जानकारी और नक्शे को किस तरह डाउनलोड करें जान पाएंगे।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

भारत का नक्शा डाउनलोड करें? (राजनीतिक व भौगोलिक)

भारत के नक्शे की उपयोग

  • यह दुनिया इतनी बड़ी है कि हम मात्र एक चींटी के समान है। हम कहां रहते हैं, जिस स्थान पर रहते हैं, वह ऊंचाई से किस तरह दिखता है। यह सब नक्शे कशसे ही पता चल सकता है।
  • भारत का नक्शा न केवल एक विद्यार्थी होने के नाते जरूरत है बल्कि एक आम व्यक्ति को भी भारत के नक्शे से भारत के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। क्योंकि जिस देश में हम रहते हैं, उस देश के भौगोलिक जानकारी के बारे में हमें थोड़ा बहुत मालूम होना चाहिए।
  • भारत के नक्शे के माध्यम से भारत की नदियों और उनके प्रवाह की दिशा, चट्टान, पर्वत, झील, तालाब इत्यादि प्राकृतिक चीजों को लॉकेट कर पाएंगे।
  • इसके माध्यम से भारत के विभिन्न राज्य, राज्यों की राजधानी, भारत के पड़ोसी देश के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
  • किसी भी छोटे बड़े सरकारी नौकरी में अच्छे नंबर लाने के लिए भी भारत के बारे में भौगोलिक ज्ञान होना चाहिए। क्योंकि हर प्रकार के परीक्षा में भौगोलिक विषय के अंतर्गत भारत के नक्शे से संबंधित एक या दो प्रश्न जरूर आता है।

भारत का नक्शा किसने बनाया था?

हमने स्कूली शिक्षा के दौरान भारत के नक्शे के बारे में सीखा है, लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आखिर सबसे पहले भारत के नक्शे को किसने बनाया होगा। क्योंकि हम जानते हैं कि अंतरिक्ष में बहुत सारी कृत्रिम सैटेलाइट विभिन्न देशों के द्वारा लॉन्च किया गया है, जो पृथ्वी की परिक्रमा करती है और उस के माध्यम से पृथ्वी के किसी भी हिस्से का मानचित्र बनाना काफी आसान हो जाता है।

लेकिन प्राचीन समय में तो सैटेलाइट जैसी कोई चीज नहीं थी तो फिर किसने सबसे पहले भारत का मानचित्र बनाया होगा और क्या प्रथम मानचित्र आज के मानचित्र की तरह पूरी तरह से ठीक था। तो चलिए इन प्रश्नों का जवाब जानते हैं और जानते हैं कि किसने भारत का नक्शा सबसे पहले बनाया था।

इरेटोस्थनीज द्वारा बनाया गया भारत का पहला नक्शा

इरेटोस्थनीज एक गणितज्ञ थे। 300 ई. पू. में ग्रीस के शासक सिकन्दर ने इरेटोस्थनीज को पहली बार भारत के मानचित्र को तैयार करने का आदेश दिया था। हालांकि उन्होंने भारत का मानचित्र तो बनाया था लेकिन वह आज के मानचित्र की तुलना में काफी अलग था, उसे देख कोई नहीं कह सकता कि वह भारत का ही नक्शा था।

जैक विलियम लैंबटन द्वारा बनाया गया भारत का नक्शा

इरेटोस्थनीज के बाद इतिहास में दोबारा भारत का नक्शा तैयार करने का जिम्मा जैक विलियम लैंबटन को दिया गया। जैक विलियम लिमिटेड ब्रिटिश सेना में कार्यरत ज्यामिति विशेषज्ञ थे। हालांकि जैक विलियम लैंबटन से पहले भारत के नक्शे को तैयार करने की कोशिश की थी। ये एक भूगोल शास्त्र थे, जिन्होंने पृथ्वी को सूर्य मंडल का केंद्र माना था।

हालांकि यह भी भारत के नक्शे को तैयार करने में पूरी तरह सफल तो नहीं हो पाए थे। लेकिन इरेटोस्थनीज के द्वारा बनाए गए नक्शे की तुलना में इनका नक्शा थोड़ा बेहतर था। 1857 में अंग्रेजों और बंगाल के शासक सिराजुद्दौला के बीच प्लासी का युद्ध हुआ, जिसमें अंग्रेजों ने सिराजुद्दोला को हराकर बंगाल प्रशासन प्राप्त कर लिया।

बंगाल पर शासन प्राप्त करने के बाद अंग्रेज बंगाल वासियों से कर वसुलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बंगाल की सीमा क्षेत्र के बारे में पता नहीं था कि यह कहां तक फैला हुआ है। इसीलिए अंग्रेजों ने भारत का नक्शा बनाने का निर्णय लिया। इस कार्य का जिम्मा जैक विलियम लैंबटन को दिया गया।

जैक विलियम लैंबटन ने सरल त्रिकोण विधि के इस्तेमाल से भारत का नक्शा बनाना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले भारत का दक्षिणतम क्षेत्र मद्रास से नक्शा बनाने का काम शुरू किया। इन्होंने भारत के नक्शे को तैयार करने में 18 साल तक का समय लिया लेकिन इतने सालों में भी वे भारत के दो तिहाई हिस्से को ही बना पाए। 18 साल के बाद वे सेवानिवृत्त हो गए।

जॉर्ज एवरेस्ट द्वारा बनाया गया भारत का नक्शा

विलियम लैंबटन के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद उनके द्वारा बनाए गए दो तिहाई भारत के नक्शे को पूरा करने का जिम्मा जॉर्ज एवरेस्ट को दिया गया। जॉर्ज एवरेस्ट भारत के पूरे मानचित्र को बनाया और वे उत्तर के हिमालय के क्षेत्र तक पहुंचे। परंतु हिमालय का क्षेत्र नेपाल तक फैला हुआ था, लेकिन नेपाल वालों ने अंग्रेजों को अपने देश में आने से प्रतिबंध लगा दिया था।

क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं अंग्रेज भारत की तरह नेपाल को भी गुलाम ना बना लें। इस कारण जॉर्ज एवरेस्ट ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को त्रिकोणमिति के सरल तकनीक के माध्यम से मापा और लगभग 99.75% तक का सटीक माल निकाला। जॉर्ज एवरेस्ट के द्वारा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई सबसे पहले मापे जाने के कारण ही हिमालय श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट पड़ा।

इस तरह इतिहास में सबसे पहले इनमें 4 लोगों द्वारा भारत के नक्शे को बनाने का प्रयत्न किया गया, जिसमें जॉर्ज विलियम और जॉर्ज एवरेस्ट स्टिक भारत के नक्शे को तैयार कर पाने में सफल हो पाए थे।

bharat ka naksha
भारत का खाली नक्शा

मानचित्र के प्रकार

बात करें भारत के नक्शे के प्रकार की तो वैसे तो मानचित्र कई प्रकार के होते हैं। लेकिन विषय के आधार पर दो प्रकार के मानचित्र प्रमुख है, जो भौगोलिक मानचित्र और राजनीतिक मानचित्र है।

भौगोलिक मानचित्र के जरिए बच्चे भारत के प्राकृतिक स्थान जैसे नदी, झरने, पहाड़, पर्वत, मैदान, पठार इत्यादि संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, उनके स्थान के बारे में जान सकते हैं। भौगोलिक मानचित्र को राज्यों के नाम के सहित या खाली मानचित्र भी डाउनलोड कर सकते हैं, उन बच्चों के लिए उपयोगी साबित होता है, जो भारत के विभिन्न राज्यों या फिर उन्हें पर्वत, पहाड़ों को भारत के नक्शे में केंद्रित करने का अभ्यास करते हैं।

Geographical India Map
भारत का भौगोलिक मानचित्र

वहीं राजनीतिक मानचित्र भारत के नक्शे का सबसे प्रचलित स्वरूप है, जिसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। खासकर के विभिन्न सरकारी दफ्तरों में राजनीतिक मानचित्र का ही प्रयोग किया जाता है। जिसमें भारत के राज्य और उसकी राजधानी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसी मानचित्र के आधार पर भारत में चुनाव भी निर्धारित किए जाते हैं। क्योंकि इसी आधार पर चुनाव का समीकरण का पता लगाया जाता है और परिसीमन आयोग देश में सीमाएं तय करती है।

political map of india
भारत का राजनीतिक मानचित्र

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख भारत के नक्शे की जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख के जरिए आप में भारत के नक्शे से संबंधित कई सारी जानकारी पाई होगी। लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम के जरिए अन्य लोगों में जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

भूकंप क्या है और भूकंप कैसे आता है? (कारण, प्रभाव और बचाव)

साइकिल का आविष्कार किसने और कब किया था?

दुनिया में सबसे पहले कौन आया था?

सबसे सच्चा धर्म कौन सा है?

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment