Home > General > बागी विधायक किसे कहते हैं?

बागी विधायक किसे कहते हैं?

Bagi Vidhayak Kise Kahate Hain : भारत लोकतांत्रिक देश है, जहां आम जनता द्वारा अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नेता या विधायक को चुना जाता है। इनके लिए एक निश्चित समय अंतराल के बाद फिर से चुनाव का आयोजन रखा जाता है। इस तरह के चुनाव किया जाता है, जिसमें की आम लोग के द्वारा नेता या प्रत्याशी को विभिन्न पदों के लिए वोट के द्वारा चुना जाता है।

Bagi Vidhayak Kise Kahate Hain
Image: Bagi Vidhayak Kise Kahate Hain

जिसमें जिसके भी ज्यादा बहुमत मिलते हैं, वह उस पद के लिए प्रतिनिधित्व बन जाता है। जैसे कि सांसद, विधायक, वार्ड पार्षद, सरपंच और महापौर इत्यादि। सभी प्रत्याशी को आम जनता द्वारा वोट के माध्यम से चुना जाता है। चुनाव होने के पश्चात सभी प्रत्याशी अपने-अपने पदों के अनुसार जनता का प्रतिनिधित्व और नेतृत्व करते हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि एक बागी विधायक कौन होता है? और उसे बागी विधायक क्यों कहते हैं?

बागी विधायक किसे कहते हैं? | Bagi Vidhayak Kise Kahate Hain

एक विधायक कौन होता है?

विधानसभा के सदस्य को विधायक कहते हैं। एक विधायक जनता के द्वारा चुनाव कर जीता जाता है और उसका कार्य विधानसभा के अंतर्गत आता है। एक विधानसभा का सदस्य होने के लिए भारत की नागरिकता एवं न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष होना अनिवार्य है। आमतौर पर एक विधायक का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। एक विधायक किसी भी राज्य में विधायक पद के प्रत्याशी होने के लिए उसे उसी राज्य का मतदाता भी होना आवश्यक होता है।

बागी विधायक किसे कहते हैं?

कोई भी विधायक किसी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा होता है। और यदि एक राज्य में एक ही राजनीतिक पार्टी से संबंधित विधायकों को बहुमत प्राप्त हो, तो वहां पर सभी विधायकों के बहुमत के समर्थन से एक विधायक को मुख्यमंत्री के पद के लिए चुना जाता है। एक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी पार्टी को एक संख्या के बराबर विधायक पद की प्रत्याशी होना आवश्यक है।

यदि किसी राजनीतिक पार्टी को बहुमत की संख्या के अनुसार या उसके बराबर विधायक बहुमत प्राप्त नहीं करते हैं, तो राजनीतिक पार्टी को अपने विधायक से किसी को भी सरकार बनाने की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री पद के लिए वह चाहे तो निर्दलीय विधायकों का समर्थन ले सकते हैं या लेने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा यदि किसी अन्य राजनीतिक पार्टी या दल के विधायक को भी अपने दल में या पार्टी में मिलाने से भी इनको बहुमत प्राप्त होता है और यह मुख्यमंत्री पद के लिए एक विधायक हो सम्मिलित तौर पर चुनेंगे।

जब किसी राज्य की कोई अन्य राजनीतिक पार्टी का विधायक अथवा विधायकों का समूह किसी तीसरे राजनीतिक पार्टी को समर्थन करते हैं या अपना अलग राजनीतिक पार्टी बनाकर खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाते हैं, तो यह बागी विधायक कहलाता है।

यह संभावना है कि मुख्यमंत्री पद के 5 वर्षीय कार्यकाल के दौरान भी या बीच के अंतराल में ही यदि कोई एक राजनीतिक पार्टी जो कि मुख्यमंत्री की पार्टी से संबंधित है, उनके सदस्य जब अपनी राजनीतिक पार्टी से या पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट हो जाती है, तो वह अपना समर्थन मुख्यमंत्री पद को नहीं करती है या इसके अलावा अन्य कारणों से भी अपना समर्थन वापस ले लेती है।

जैसा कि अभी हाल में ही महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायकों ने बागी बनकर उद्धव ठाकरे की सरकार को गिरा कर एक नई राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए। और सभी विधायक उद्धव ठाकरे को छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल हो गए।

जो विधायक वर्तमान में उस राज्य के मुख्यमंत्री के राजनीतिक दल से जुड़े हुए थे वह अब उनको समर्थन नहीं करते हैं तो उनको बागी विधायक कहते हैं या फिर यदि कोई विधायक अपनी ही राजनीतिक पार्टी को छोड़कर किसी दूसरे पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो भी उन्हें बागी विधायक कहा जाता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों आपने इस लेख में बागी विधायक किसे कहते हैं? ( Bagi Vidhayak Kise Kahate Hain) और विधायक की सभी शक्तियां और कार्य के बारे में और विधानसभा के कार्यकाल कितने दिन की होती है? इन सभी बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है आप लोगों की मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी।

आप अपना सुझाव नीचे कमेंट में दे सकते हैं। साथ ही आप अपने दोस्तों और साथी के साथ मेरे इस लेख को शेयर करें ताकि उन्हें भी बागी विधायक के शक्तियों के बारे में जानकारी मिल सके धन्यवाद।

यह भी पढ़ें

सांसद किसे कहते हैं?

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना क्या है?, लाभ और आवेदन

भारत के राष्ट्रपति कौन है?

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

Ripal
Ripal

Related Posts