APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार | APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

जिंदगी और समय, विश्व के दो सबसे बड़े अध्यापक है।
ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है
जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताती है
अंग्रेजी आवश्यक है
क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं।
मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में
विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में
आने शुरू हो जायेंगे,
तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।
Read Also: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और
व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं।
इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को
विकसित करने में मदद करती है।
मुझे पूरा यकीन है कि
जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो,
वो कायमाबी के लिए
पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।
अगर किसी देश को भ्रष्टाचार –
मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो,
मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है
कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं।
पिता, माता और गुरु।
अंततः वास्तविक अर्थों में
शिक्षा सत्य की खोज है।
यह ज्ञान और आत्मज्ञान से
होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा हैं।
राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है।
और उनके प्रयास से, कोई राष्ट्र
जो कुछ भी चाहता है उसे प्राप्त कर सकता हैं।
आकाश की तरफ देखिये।
हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है
और जो सपने देखते हैं और
मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल
देने की साजिश करता है।
APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
तीन बेहतरीन जवाब
सफलता का रहस्य क्या है ? सही निर्णय
आप सही निर्णय कैसे लेते है ? अनुभव से
आप अनुभव कैसे प्राप्त करते है ? गलत निर्णय से
दुनिया की आबादी के लगभग आधे लोग
ग्रामीण क्षेत्रों में और ज्यादातर गरीबी की हालत में रहते है।
मानव विकास में इस तरह की असमानता ही
दुनिया में अशांति और हिंसा के प्राथमिक कारणों में से एक है।
मुझे बताइए, यहाँ का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है?
भारत में हम अपनी अच्छाइयों,
अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में
इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं?
हम एक माहान राष्ट्र हैं।
हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं,
लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते। क्यों?
तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी
तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ- यही,
अद्वितीय तुम हो। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो,
लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो,
और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
जब बच्चे 15,16,या 17साल के होते हैं तब
वे तय करते हैं कि उन्हें डॉक्टर,
इंजिनियर या राजनीतिज्ञ बनना है, या मंगल ग्रह या चंद्रमा पे जाना है,
और ये वो समय होता है जब
आप उन पर काम कर सकते हैं।
आप उन्हें अपने सपनो को आकार देने में मदद कर सकते हैं।
किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी
विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना।
विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।
शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है
जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता,
और भविष्य को आकार देता है।
अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के
रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे
बड़ा सम्मान होगा।
एक सबक जो हर एक देश चीन से सीख सकता है
वो है ग्रामीण स्तर के उद्यमों, उत्तम स्वास्थ्य और
शिक्षा सुविधाएं बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना।
राष्ट्रपति पद का राजनीतिकरण नहीं किया
जाना चाहिए। एक बार राष्ट्रपति चुन लिया जाए,
तो वह राजनीति से ऊपर है।
जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता,
कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा।
इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है।
केवल ताकत ताकत का सम्मान करती है।
Read Also: डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणादायक विचार
APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
जो अपने दिल से काम नहीं
कर सकते वे हासिल करते हैं,
लेकिन बस खोखली चीजें,
अधूरे मन से मिली सफलता अपने
आस-पास कड़वाहट पैदा करती है।
युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें,
कुछ नया करने का प्रयत्न करें,
अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें।
हम केवल तभी याद किये जायेंगे जब
हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और
सुरक्षित भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और
सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।
विज्ञान ने ये प्रमाणित किया है कि मानव शरीर
लाखों-लाख परमाणुओं से बना है…
उदाहरण के लिए, मैं 5.8×10^27 परमाणुओं से बना हूँ।
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते,
लेकिन अपनी आदतें बदल सकते है और
निश्चित रूप से आपकी
आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।
हमें एक अरब लोगों के देश की तरह
सोचना और काम करना चाहिए,
ना कि दस लाख आबादी वाले देश की तरह।
सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो!
जहाँ हृदय में सच्चाई होती है
वहां घर में सामंजस्य होता है,
जब घर में सामंजस्य होता है,
तब देश में एक व्यवस्था होती है,
जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती है।
बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है,
लेकिन बाज बादलों के ऊपर उड़कर बादलों को ही अवॉयड कर देते हैं।
समस्यायें कॉमन है,
लेकिन आपका एटीट्यूड इनमें डिफरेंस पैदा करता हैं।
APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
आप अपने जॉब से प्यार करें, अपनी कम्पनी से नहीं,
क्योकि आप नहीं जानते की कब
आपकी कम्पनी आपको प्यार करना बंद कर दे।
अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो क्योकि
अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो
बहुत से होंठ यह कहने के इंतज़ार में होंगे की आपकी
पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।
हमें याद रखना चाहिए कि कुछ ऐसे
देश हैं जो अपनी 30 से 60% बिजली की
ज़रूरत न्यूक्लीयर पॉवर सिस्टमस
के जरिये पूरा करते हैं।
विज्ञान वैश्विक है। आइंस्टीन के समीकरण, ई = mc2,
को हर जगह पहुंचना है। विज्ञान मानवता के
लिए एक सुंदर उपहार है, हम इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
विज्ञान विभिन्न जातियों के बीच अंतर नहीं करता।
सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको
केवल एक सन्देश मिलेगा।
असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको
सफल होने के कुछ आइडियाज मिलेंगे।
कई सालों से, मैंने उड़ पाने की उम्मीद
को पाला है; किसी मशीन को स्ट्रैटोस्फीयर के
ऊपर और ऊपर जाते हुए संभालना
मेरा सबसे प्यारा सपना रहा है।
शिक्षा का मकसद कौशल और
विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है…
शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाये जा सकते हैं।
कभी -कभी कक्षा से बंक मारकर दोस्तों के साथ
मस्ती करना अच्छा होता है,
क्योंकि आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ
तो ये सिर्फ हंसाता ही नहीं है,
बल्कि अच्छी यादे भी देता है।
Read Also: नरेंद्र मोदी के प्रेरक कथन
APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
लिखना मेरा प्यार है। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं,
आप उसके लिए बहुत सारा समय निकाल लेते हैं।
मैं रोज दो घंटे लिखता हूँ, आमतौर पे मध्यरात्रि में शुरू करता हूँ,
कभी -कभी मैं 11 बजे से लिखना शुरू करता हूँ।
मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है कि
वे अलग सोचने का साहस रखें,
आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें,
असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके
सफल होने का साहस रखें।
ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए।
युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश है।
शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना,
रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का
निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।
सभी युद्ध विवाद सुलझाने के तरीके की
विफलता को दर्शाते हैं,
और युद्ध के बाद उन्हें फिर से विश्वास, भरोसा, और साहस
पैदा करने की ज़रूरत होती है।
भविष्य में सफलता के लिए क्रिएटिविटी सबसे ज़रूरी है,
और प्राइमरी एजुकेशन वो समय है जब टीचर्स
उस स्तर पर बच्चों में क्रिएटिविटी ला सकते हैं।
सरकार, चाहे राज्य की हो या केंद्र की,
चुन कर बनती है। इसका मतलब हमारी जिम्मेदारी है
कि हम सही तरीके के नेताओं का चुनाव करें।
भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं?
ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं।
भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी
और इसे ” मैं क्या दे सकता हूँ ” की भावना से बदलना होगा।
यदि चार बातों का पालन किया जाए –
एक महान लक्ष्य बनाया जाए,
ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए,
और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
शादी के बारे में, ये – किसी तरह हो नहीं पाया।
इतने बड़े परिवार में एक आदमी की शादी ना
होना कोई दिक्कत की बात नहीं है।
अंततः, वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है।
यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।
APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
हमें ऑटोमोबाइल्स के लिए
ऐसे इंजेक्शन सिस्टम डेवलप करके जो
बायो-फ्यूल्स से चल सकें,
फॉसिल फ्यूल्स से छुटकारा पाना ही होगा।
Read Also