Home > How to > आधार कार्ड अपडेट कैसे करें?

आधार कार्ड अपडेट कैसे करें?

Aadhar Card Update Kaise Kare: भारत में आधार कार्ड से सम्बन्ध रखने वाला विभाग यानी UIDAI विभाग ने हाल ही में अपना एक नया पोर्टल लांच किया हैं। इस पोर्टल पर विभाग ने कई और नई सुविधाओं की जानकारी दी हैं।

Aadhar Card Update Kaise Kare
Image: Aadhar Card Update Kaise Kare

इस पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड को डाउनलोड करने और अपडेट करने से सम्बंधित कई प्रकार की सुविधाओं की शुरुआत की हैं। अब अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो आपको यह पोर्टल आपके लिए बेहद जरुरी हैं। चलिए जानते हैं इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में।

आधार कार्ड अपडेट कैसे करें? | Aadhar Card Update Kaise Kare

My aadhar portal

UIDAI ने हाल ही में अपने नए पोर्टल की घोषणा की हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आपको कई सारी नई सुविधाएँ प्रदान की जायेगी। इस पोर्टल के माध्यम से आप आसानी अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं और इतना ही नहीं आधार कार्ड को डाउनलोड ही कर सकते हैं।

आधार के इस नये पोर्टल के माध्यम से आपको जो सुविधाएँ दी जायेगी जो निम्न हैं:

My aadhar portal पर दी जाने वाली सुविधाएँ

My aadhar new portal के माध्यम से आपको यह सभी सुविधाएँ दी जाती हैं:

  • Download aadhar– इस नये पोर्टल के माध्यम से आप आसानी अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल पर से जो भी आधार आप डाउनलोड करते हैं तो इसमें आपको आधार की एक डिजिटल कॉपी दी जायेगी, जो कि पासवर्ड से लॉक होगी। इस पोर्टल पर आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा देने को आसान करने के बारे में बताया गया हैं। इस पोर्टल से आप अपने आधार को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Order aadhar PVC Card – इस पोर्टल पर यह एक और नई सुविधा दी जा रही हैं। इसके माध्यम से आप अपने आधार कार्ड की PVC कॉपी आर्डर कर सकते हैं और अपने घर मंगवा सकते हैं। अगर आप इस पोर्टल से अपने आधार की PVC कॉपी आर्डर करना चाह रहे हैं तो उसके लिए आपको 50 शुल्क और उसके साथ आपको GST और स्पीड पोस्ट का चार्ज भी देना होता हैं।
  • Aadhar card PVC order status – अगर आप इस पोर्टल के माध्यम से अपने आधार की PVC कॉपी आर्डर करते हैं तो इस आप्शन के माध्यम से आप अपने आधार PVC कॉपी के आर्डर का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
  • Verify mobile & email – इस ऑप्शन के जरिये आप यह चेक कर सकते हैं कि क्या आपके आधार डाटा में मोबाइल और ईमेल का डाटा जुड़ा हुआ हैं या नहीं। अगर नहीं हैं तो आप इसमें जुड़ सकते हैं।
  • Update aadhar – पहले से बने आधार में अगर कुछ मिस्टेक हैं जैसे आपका नाम, जन्म तारीख, लिंग, पता और भाषा। इन सभी डेटा को आप आसान तरीके से बदल सकते हैं। नए अपडेट हुए इस पोर्टल के माध्यम से आपको इस प्रकार की सुविधा दी जाती हैं कि आप अपना नाम, पता और लिंग इत्यादि के साथ कई प्रकार की जानकारी बदल सकते हैं। पहले के पोर्टल के माध्यम से आप केवल अपना पता ही बदल सकते थे।
  • Bank aadhar linking status – क्या आपका बैंक आधार से जुड़ा हैं। इस बात की जानकारी भी आप इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से ले सकते हैं। यह पोर्टल आपको यह भी सुविधा देता हैं कि इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से पोर्टल पर अपनी जानकारी के बारे में चेक कर सकते हैं।
  • Lock / Unlock biometrics – अगर आप चाहते हैं कि आप इस अपने आधार के biometric को lock or unlock करें तो इस पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से इस सुविधा को बदल सकते हैं। हालाँकि हम आपको इस बात की सलाह देते हैं। आप इस पोर्टल पर biometric को हमेशा on रखें, इससे आपको ही फायदा हैं। क्योंकि आज के समय में किसी भी सुविधा को लेने के लिए biometrics की सुविधा जरुरी होती हैं।
  • Lock/Unlock aadhar अगर आपका आधार कही खो जाता हैं या घूम हो जाता हैं तो ऐसे में आप अपने आधार को लॉक भी कर सकते हो। इसके बाद अगर आपका आधार कार्ड वापस मिल जाता हैं तो आप उसे वापस से अनलॉक कर सकते हैं। इस आप्शन के बारे में हम कह सकते हैं कि यह सबसे अच्छा आप्शन हैं, जो आपको मदद करेगा आपके डाटा को चोरी होने से बचा सकता हैं।
  • Recent payment history – इसके अलावा यह सबसे अंतिम सुविधा हैं, जिसके माध्यम से आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने payment हुए उसके बारे में आपको जानकारी इस आप्शन के माध्यम से मिल सकती हैं।हालाँकि इस सुविधा में आपको लिमिटेड जानकारी मिलती हैं। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में इस जानकारी में संसोधन किया जाएगा और इसमें पूरी जानकारी मिल जायेगी।

आधार के बारे में और ज्यादा जानकारी देने और आधार के डाटा को और भी ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए इस नये पोर्टल की शुरुआत की गई हैं। इस पोर्टल आपको यह सही सुविधाएँ दी जाती हैं।

My aadhar login कैसे करें?

ऊपर जो भी सुविधाओं के बारे में बताया गया हैं उन सब का इस्तेमाल करने के लिए आपको लॉग इन करना जरुरी हैं। इस पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आप इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं और अपने आधार की इन सुविधाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

  • Step 1 – सबसे पहले आपको इस के आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होता हैं।
  • Step 2 – इसके बाद आपको इस पोर्टल के होम पेज पर ही लॉग इन का एक आप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें, यह आपको एलक नए पेज पर ले जाएगा।
  • Step 3 – इसके बाद अगले पेज पर आपको आधार नंबर और और captcha code डालना होता हैं, उसके बाद आपके मोबाइल पर एक otp आएगा, जिससे आप आसानी से लॉग इन कर सकते हैं।

इस पोर्टल को हाल ही में लांच किया गया हैं, इसलिए इसमें बताये गये कुछ ऑप्शन फिलहाल सक्रीय नहीं हैं। इसके लिए आपको कुछ समय तक इन्तजार करना पड़ सकता हैं।

निष्कर्ष 

इस लेख में आपको My aadhar new portal के बारे में जानकारी दी हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। इस पोर्टल पर आपको बताई गई जानकारी फिलहाल इस्तेमाल करने में कुछ समस्या आ सकती हैं क्योंकि इस पोर्टल पर काम अभी चल रहा हैं।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment