Home > Career > योग क्या है और इसमें करियर कैसे बनाएं?

योग क्या है और इसमें करियर कैसे बनाएं?

Yoga Me Career Kaise Banaye : हमारे भारत देश में प्राचीन काल से ही योग का इतिहास चल रहा है। प्राचीन काल से ही लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने और शरीर के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग करते हैं। प्राचीन काल में बड़े-बड़े ऋषि मुनि लोग योग का लगातार अभ्यास किया करते थे। लगातार योग करने से ऋषि मुनि लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मुश्किल दिख रहे कार्य को आसानी से कर लिया करते थे।

Yoga Me Career Kaise Banaye
Image: Yoga Me Career Kaise Banaye

योग करने से हमारा मन शांत रहता है। आज के समय में सभी लोगों को योग करना चाहिए क्योंकि आज के समय में मनुष्य बहुत सारी मानसिक बीमारियों से लड़ रहा है जिसके कारण आज के समय में योग करना तो बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। योग करने से ना सिर्फ मानसिक तनाव दूर होते हैं बल्कि हमारा शरीर भी एकदम स्वस्थ और फिट रहता है जिसके कारण हम लोग बहुत सारी बीमारियों से दूर रहते हैं।

योग क्या है और इसमें करियर कैसे बनाएं? | Yoga Me Career Kaise Banaye

योग क्या है?

योग एक प्रकार का व्यायाम है जिसको करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और बहुत सारी बीमारियों को दूर रखता है। योग का अर्थ हमारी संस्कृत भाषा के यूज धातु से लिया गया है जिसका आशय यह है कि हमारी आत्मा को परमात्मा से मिलाना।

योग में इतनी शक्ति होती है अगर आप अमृत की प्राप्ति करना चाहते हैं तो वह आपको दिला सकता है। अगर योग सही तरीके से किया जाए तो योग हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार करता है।

योग करने से हमारा मन शांत रहता है। योग दिखने में तो बहुत आसान होता है लेकिन जितना यह दिखने में आसान होता है उतना होता नहीं है। अगर योग को गलत तरीके से किया जाए तो इसके बहुत गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। भारत में योग दिवस को सभी लोग 21 जून को मनाते हैं। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नाम से मनाया जाता है।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का महत्वपूर्ण कारण यह है कि इस दिन उत्तरी गोलार्ध में विश्व का सबसे बड़ा दिन होता है और दुनिया के कई जगहों पर अपना एक महत्व रखता है। योग का इतिहास आज से तीस हजार साल पहले योग सिंधु घाटी में उपस्थित पाषाण और नक्काशीदार आंकड़े को दिखाते हैं जो योग की विभिन्न विभिन्न मुद्राओं को दर्शाता है।

हृदय और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए योग की उत्पत्ति की गई थी जिसको करने के बाद यह पता लगा कि योग करने से शुगर, ब्लड प्रेशर, शरीर में लगी हुई पुरानी चोट के दर्द को ठीक करता है और कई बीमारियों से मुक्ति दिलाता है। योग का प्रचलन आज के समय में बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। योग भारत के अलावा विदेशों में भी किया जाने लगा है, जिसको देखते हुए बहुत सारे कॉलेज स्कूल खुल रहे हैं।

योग में करियर बनाएं

योग में करियर बनाने से पहले आपके पास इंटर और ग्रेजुएशन पास करने के सर्टिफिकेट होनी चाहिए। जिसके बाद आप लोग योग में प्रशिक्षक के तौर पर योग की डिग्री डिप्लोमा और योग का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आप कहीं भी योग प्रशिक्षक बनकर अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं।

योग के क्षेत्र में प्रशिक्षक बनने के लिए बहुत सारे कोर्स उपलब्ध हैं जैसे बैचलर ऑफ आर्ट्स योग, मास्टर इन आर्ट्स योग, पीजी डिप्लोमा योग, योग के क्षेत्र में इन डिग्री और डिप्लोमा की बहुत अधिक मांग है। जिनके पास भी यह डिग्रियां है वह बहुत आसानी से योग के एक अच्छे ट्रेनर बन सकते हैं।

योग प्रशिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षक के अंदर योग के अच्छे गुण होने चाहिए। एक योग ट्रेनर को फिटनेस, न्यूट्रिशन, वेट मैनेजमेंट, स्ट्रेस रिडियूसन, हेल्थ रिस्क मैनेजमेंट में विशेष रुप से ध्यान देना होता है। योग ट्रेनर बनने के लिए योग की सभी विधियों को बहुत अच्छे ढंग से सीखा होना चाहिए और योग ट्रेनर को बहुत अच्छे से बातचीत करना आना चाहिए, जिससे वह सामने वाले को अपनी बातों के जरिए योग के बारे में समझा सके।

योग से इन क्षेत्रों में बना सकते हैं अपना करियर

हमारे देश में योग को सिखाने के लिए बहुत सारे योग शिक्षकों की आवश्यकता है। योग शिक्षकों के लिए बहुत सारी वैकेंसी है। हमारे देश में योग शिक्षकों की बहुत कमी है। रिसर्च सेंटर में योग प्रशिक्षकों की कमी, हेल्थ रिसॉर्ट में, अस्पताल, जिम स्कूल, कॉलेज हाउसिंग सोसायटी, टेलीविजन चैनल में इन सभी जगहों पर योग प्रशिक्षक की कमी है।

आप यहां पर योग प्रशिक्षक के तौर पर नौकरी कर सकते हैं और अच्छा वेतन कमा सकते हैं। योग बारे में जानकारी प्राप्त करके एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर, योग थैरेपिस्ट, योग इंस्ट्रक्टर, योग टीचर, थेरेपिस्ट और नैचुरोपथ्स, रिसर्च आफिसर बनकर एक अच्छी नौकरी कर सकते हैं और तीस हजार से चालीस हजार रुपए तक रुपए प्राप्त कर सकते हैं।

इन इंस्टिट्यूट से योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं

दिल्ली में मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ योगा है। यहां से तीन साल का बीएससी योगा साइंस, एक साल का डिप्लोमा कोर्स और कई पार्ट टाइम करने के लिए योग के कई विषयों में अध्ययन कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ योगा एंड नेचुरोपैथी यह इंस्टिट्यूट भी दिल्ली में है।

भारतीय विद्या भवन यह इंस्टिट्यूट भी दिल्ली में है। यहां से योग का छः महीने का कोर्स किया जाता है।

बिहार योग भारती यहां पर योग का चार महीने का कोर्स कर सकते हैं। यह इंस्टिट्यूट मुंगेर बिहार में है ।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय यहां पर आप लोग योग में पीएचडी प्राप्त कर सकते हैं। यह हरिद्वार उत्तराखंड में स्थित हैं।

निष्कर्ष

हमने आपको इस आर्टिकल में योग क्या है और इसमें करियर कैसे बनाएं? (Yoga Me Career Kaise Banaye) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप लोगों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित हुई होगी। इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

पायलट कैसे बने? (योग्यता, प्रक्रिया, फीस और सैलरी)

B.Sc क्या हैं?, पूरी जानकारी (फुल फॉर्म, फीस और समय)

एक्टर कैसे बने? (योग्यता, प्रक्रिया, सुविधा और इनकम)

साइंटिस्ट कैसे बने? (योग्यता, उम्र सीमा, परीक्षा, प्रक्रिया, सैलरी)

Ripal
Ripal

Related Posts