Home > General > XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या हैं

XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या हैं

XS S M L XL XXL XXXL Size in Number

XS S M L XL XXL XXXL Size in Number: जब भी हम कपड़े खरीदने के लिए जाते हैं तो दुकानदार सबसे पहले हमें हमारा साइज पूछता है। यह इसलिए क्योंकि दुनिया का हर एक इंसान एक दूसरे से भिन्न होता है। कोई मोटा, कोई पतला, कोई लंबा तो कोई छोटा होता है।

ऐसे में अलग-अलग साइज में कपड़े बनाए जाते हैं ताकि हर एक व्यक्ति अपने मनपसंद कपड़े पहन सके। लेकिन दिक्कत तब आ जाती है जब आपको पता ही ना हो कि आपकी साइज क्या है?

दरअसल जब भी हम कोई भी शर्ट या टी-शर्ट खरीदते हैं तो उसकी साइज अंग्रेजी के विभिन्न लेटर जैसे कि XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL आदि में लिखे होते हैं। ऐसे में जब आपको इनका मतलब ही नहीं पता होगा तो आप अपनी साइज कैसे बता पाएंगे।

इस लेख में हम XS साइज कितना होता है?, S साइज कितना होता है?, M साइज कितना होता है?, L साइज कितना होता है?, XL साइज कितना होता है? आदि सभी प्रकार की साइज़ के बारे में जानेंगे।

XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का फुल फॉर्म

कपड़े के साइज के लिए अंग्रेजी के तीन-चार वर्णमाला का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है जैसे कि XS, L, S, M, XL,XXL, XXXL आदि। ऐसे में इनका क्या मतलब होता है, उससे पहले इनका फुल फॉर्म जानना जरूरी है।

कपड़े के साइज के लिए इस्तेमाल होने वाले इन अलग-अलग लेटर का फुल फॉर्म यहां पर बताया है।

  • XS = Extra Small
  • S = Small
  • M = Medium
  • L = Large
  • XL = Extra Large
  • XXL = Extra Extra Large
  • XXXL = Extra Extra Extra Large

XXS, L, M, XXL का उपयोग

कपड़े का साइज़ चार्ट XXS, XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL इन सभी अंग्रेजी के लेटर का इस्तेमाल लड़के एवं लड़कियों के कपड़े के साइज के लिए होता है। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि लड़के और लड़कियों की साइज में काफी ज्यादा अंतर होता है।

यह साइज चार्ट आमतौर पर लड़कों का शर्ट या फिर टी-शर्ट के लिए वहीं लड़कियों के सूट, कुर्ती, ब्लाउज, टॉप, गाउन आदि के लिए इस्तेमाल होते हैं। अगर एक लड़का और लड़की XL साइज का शर्ट पहनते हैं तो यहां पर जरूरी नहीं है कि लड़के का XL साइज शर्ट लड़की को फिट होगा।

लड़कियों के थाई, ब्रेस्ट, वेस्ट के आधार पर अलग साइज चार्ट बनाए जाते हैं इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। आगे हमने लड़के और लड़कियों के लिए XS, L, XL, XXL का मतलब टेबल के जरिए बताया है।

लड़कों के कपड़ो के लिए XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब

XS साइज कितना होता है?

XS का मतलब Extra Small होता है। इस साईज के अंतर्गत 34 इंच का चेस्ट आता है। ऐसे में छोटे बच्चों के शर्ट या टी-शर्ट इस साईज में फीट आते हैं।

S साइज कितना होता है?

इसका मतलब Small होता है। 36 इंच चेस्ट वाले लड़कों को इस साइज का शर्ट या टीशर्ट फिट आता है।

M साइज कितना होता है?

m size ka matlab Medium साइज़ होता है। 38 इंच छाती वाले लड़कों को एम साइज का शर्ट या टीशर्ट फिट होता है।

L साइज कितना होता है?

L Size का मतलब लार्ज (Large) साइज़ होता है। 40 इंच छाती चेस्ट (छाती) के नाप के अनुसार एल साइज के शर्ट या टीशर्ट बनाए जाते हैं।

XL साइज कितना होता है?

इसका मतलब Extra Large होता है। 42 इंच छाती वाले लड़कों को XL साइज का ड्रेस फिट होता है।

XXL साइज कितना होता है?

XXL का मतलब Extra Extra Large होता है। इस साइज का शर्ट या टीशर्ट थोड़े मोटे  व्यक्ति को अच्छे से फिट होता है। इस साइज में 44 इंच का छाती आता है।

XXXL साइज कितना होता है?

इसका मतलब Extra Extra Extra Large होता है। 48 इंच के छाती वाले व्यक्तियों को इस साइज के कपड़े बहुत अच्छे से फिट हो जाते हैं।

Men Size Chart

SizeChest (inches)Waist (inches)Hips (inches)
S36-3830-3236-38
XS34-3628-3034-36
L40-4234-3640-42
M38-4032-3438-40
XL42-4436-3842-44
XXL44-4638-4044-46
3XL46-4840-4246-48
4XL48-5042-4448-50
5XL50-5244-4650-52

लड़कियों के कपड़ो के लिए XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब

जैसे हमने आपको पहले ही बताया था कि लड़के और लड़कियों के लिए कपड़ों का साइज़ अलग-अलग होता है। लड़कियों के ड्रेस का साइज चार्ट उनके बस्ट, वेस्ट और हिप्स के साइज के अनुसार बनाए जाते हैं।

लड़कियां साइज चार्ट को ध्यान से पढ़ के अपने साइज की ड्रेस का अंदाजा लगा सकती है।

Girls Size Chart

SizeBust (inches)Waist (inches)Hips (inches)
XXS302433
XS322634
S342835
M363036
L383237
XL403438
XXL423639
XXXL443840

निष्कर्ष

इस लेख में XS S M L XL XXL XXXL Size in Number का मतलब और फुल फॉर्म के बारे में जाना। इन साइज चार्ट को पढ़कर कोई भी अपने साइज के कपड़े का ऑर्डर दे सकता है।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए जानकारीपूर्ण रहा होगा। इस पोस्ट को सोशल मीडिया के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

Mr, Mrs, Miss और Ms का सही मतलब क्या होता है?

Thank you का जवाब क्या दें?, जाने बेस्ट तरीके

प्यार के बारे में साइकोलॉजिकल और शारीरिक फैक्ट

दुनिया के सबसे खतरनाक जीव, जिन्हें छूने के चंद सेकेंड बाद हो जाएगी मौत

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment