Home > General > Mr, Mrs, Miss और Ms का सही मतलब क्या होता है?

Mr, Mrs, Miss और Ms का सही मतलब क्या होता है?

Mr Mrs Ms Miss meaning in Hindi

Mr Mrs Ms Miss Meaning in Hindi: हम अपने डेली लाइफ में लोगों को सम्मान देने के लिए उनके नाम से पहले कई तरह के टाइटल का प्रयोग करते हैं। जिनमें आदमियों के लिए Mr टाइटल का इस्तेमाल होता है, जिसके बारे में लगभग सभी लोगों को मालूम होता है।

लेकिन जब बात महिलाओं की आती है तो महिला के नाम से पहले उन्हें सम्मान देने के लिए कई सारे टाइटल का प्रयोग होता है जैसे कि Mrs, Miss, Ms इन तीनों शब्द को लेकर बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन रहता है कि कौन सा टाइटल का इस्तेमाल कब किया जाता है।

अगर आप भी इन टाइटल को लेकर कन्फ्यूज है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें, जिसमें हमने Mr Mrs Ms Miss meaning in Hindi के बारे में बताया है।

Mr Meaning in Hindi

Mr का पूरा नाम मिस्टर होता है। यह टाइटल पुरुषों के लिए इस्तेमाल होता है। विवाहित, अविवाहित दोनों तरह के पुरुषों के नाम से पहले मिस्टर शब्द का प्रयोग सम्मान के लिए किया जाता है।

उदाहरण अगर किसी व्यक्ति का नाम Rohit‌ है तो उसे बुलाने के लिए उसके नाम के पहले सम्मानजनक शब्द मिस्टर का उपयोग करते हुए Mr. Rohit बुलाएंगे।

Miss Meaning in Hindi

Miss का प्रयोग लड़कियों के लिए किया जाता है। लेकिन यह केवल अविवाहित महिलाओं के लिए किया जाता है। Miss का हिंदी मतलब ही कुमारी होता है।

अविवाहित महिला के नाम से पहले मिस सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग होता है। आमतौर पर 25 वर्ष से कम उम्र की अविवाहित महिला के नाम से पहले Miss लगा कर बुलाया जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी लड़की का नाम गीता है तो उसे Miss. Gita काकर पुकारेंगे।

Mrs Meaning in Hindi

Mrs का हिंदी मतलब श्रीमती होता है। यह शब्द विवाहित महिलाओं के नाम से पहले उपयोग में आता है। किसी विवाहित महिला को सम्मान पूर्वक बुलाने के लिए उनके नाम से पहले Mrs टाइटल लगाया जाता है।

लेकिन यहां पर एक चीज का ध्यान रखना जरूरी है Mrs शब्द महिला के नाम से पहले न लगकर उस महिला के पति के सरनेम के साथ लगता है।

उदाहरण के लिए किसी महिला का नाम उसके पति के सरनेम के साथ Pooja Ray है तो उसे Mrs Ray कह कर पुकारेंगे।

Ms Meaning in Hindi

Ms का हिंदी मतलब सुश्री होता है। इसे अंग्रेजी में मिज कहकर पुकारते हैं। इस सम्मानजनक टाइटल का प्रयोग हम महिलाओं के लिए करते हैं।

इस टाइटल का प्रयोग तब किया जाता है जब आपको किसी महिला को बुलाना होता है और उसके वैवाहिक स्थिति के बारे में आपको जानकारी नहीं है।

जैसे कि वह विवाहित है या अविवाहित है या फिर तलाकशुदा है। ऐसे में उसे बुलाने के लिए उसके नाम से पहले मिज टाइटल का प्रयोग कर सकते हैं। यह टाइटल हर उम्र की महिला के लिए चाहे वह विवाहित हो या विवाहित सभी महिला के लिए यह टाइटल इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में आपने कुछ सम्मानजनक उपाधियां है जैसे कि Mr Mrs Ms Miss meaning in Hindi और इसके प्रयोग के बारे में जाना।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए जानकारीपूर्ण रहा होगा। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें। इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट में लिखकर बता सकते हैं।

यह भी पढ़े

रिप का फुल फॉर्म और सही मतबल क्या है?

सॉरी का फुल फॉर्म और सही मतबल क्या है?

लोल का मतबल और फुल फॉर्म क्या है?

हम्म का मतबल और फुल फॉर्म क्या है?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment