Home > General > ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक जीव, जिन्हें छूने के चंद सेकेंड बाद हो जाएगी मौत

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक जीव, जिन्हें छूने के चंद सेकेंड बाद हो जाएगी मौत

worlds most dangerous animal

worlds most dangerous animal: जहर की एक बूंद की कीमत करोड़ों में, डंक मारते ही हो जाती है मौत, भारत में भी पाएं जाते है यह जीव

दुनिया भर में अरबों तरह के जीव जंतु पाए जाते हैं। लेकिन कुछ जीव जंतु बेहद ही खतरनाक और जहरीले होते हैं। कुछ जीव बेहद ही सुंदर होते हैं, जो किसी भी इंसान को आकर्षित कर सकते हैं। लेकिन उनके खूबसूरती के पीछे उसका खतरनाक रूप छुपा रहता है।

दुनिया में कुछ जीव जंतु ऐसे हैं, जिसके संपर्क में आते ही मौत होना निश्चित है। ऐसे जीव जंतु के खूबसूरती से आकर्षित होने से अच्छा है कि उन्हें दूर से देखते ही जान बचाकर भाग जाएं। लोग इंटरनेट पर अक्सर दुनिया के सबसे जहरिले और खतरनाक जीवों के बारे में सर्च करते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के पांच ऐसे जीवो के बारे में बताने वाले हैं, जो बेहद ही खतरनाक और जहरीले होते हैं।

सबसे खतरनाक जीव (Worlds Most Dangerous Animal)

किंग कोबरा (King cobra)

worlds most dangerous animal और जहरीले जीवों में से एक किंग कोबरा है। दुनिया भर में जितने भी सांप पाए जाते हैं, उसमें सबसे जहरीला किंग कोबरा होता है। इसकी पहचान बड़ा फन है। यह सांप तकरीबन 13 फीट लंबा होता है।

किंग कोबरा सांप का 7ml जहर एक हाथी और 20 इंसान को मौत के घाट उतारने के लिए काफी है। जब इसका जहर इंसान के खून में जाता है वैसे ही अपना असर दिखाना शुरू कर देता है।

किंग कोबरा की पूरे दुनिया में चार प्रजाति पाई जाती है। लेकिन अब तक उन चारों प्रजातियों को कोई आधिकारिक नाम नहीं मिल सका है।

King cobra
King cobra

लेकिन इसकी एक प्रजाति को दक्षिण पश्चिम भारत का पश्चिमी घाट वंश, दूसरा पश्चिमी चीन और इंडोनेशिया का इंडो चाइनीस वंश, तीसरा फिलिपींस में मिलने वाला लुजान आइलैंड वंश और चौथा मलेशिया का इंडोमालियन वंश के नाम से जाना जाता है।

क्रॉस ब्रीड होने के बाद जो किंग कोबरा बनता है, उसका तो अलग ही भयावह और जहरीला रूप देखने को मिलता है। किंग कोबरा का साम्राज्य भारत से इंडोनेशिया तक फैला हुआ है। यह चीन के जंगल में भी पाया जाता है।

बॉक्स जेलीफिश (Box Jellyfish)

दुनिया के जहरीले और खतरनाक जीवों में से एक बॉक्स जेलीफिश है। बॉक्स जेलीफिश प्रशांत और हिंद महासागर में पाया जाता है। सबसे पहले यह हांगकांग के एक तालाब से पाया गया था।

वैज्ञानिकों के द्वारा इस पर रिसर्च करने पर पता लगा कि यह जेलीफिश असल में बेहद ही जहरीले जेलीफिश की एक नई प्रजाति का सदस्य है, जिसकी 24 आंखें हैं। इसकी आंखें चार-चार के छह ग्रुप में बंटी हुई होती है। यह दिखने में भी काफी अजीबोगरीब है।

Box Jellyfish
Box Jellyfish

इस जेलीफिश की लंबाई तकरीबन 1 इंच से भी कम है और यह पारदर्शी रंग का होता है। इसकी तीन लंबी टांगे होती है, जो फैलाने पर 10 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है। बॉक्स जेलीफिश के लंबे और पतले पैर होते हैं, जिससे यह जहर को छोड़ता है।

बॉक्स जेलीफिश का डंक मनुष्य के हृदय पर असर करता है। इसका डंक लगते ही दिल की धड़कन रुक जाती है, जिससे इंसान की मौत हो जाती है। इस जेलीफिश के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है।

मार्बल कोन (Marbled Cone Snail)

मार्बल कोन घोंघे को घोंघा की सबसे खतरनाक और जहरीला प्रजाति माना जाता है। जब यह किसी इंसान को काटता है तो बिल्कुल मधुमक्खी के डंक जैसा लगता है। लेकिन इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि इसके जहर से इंसान की आंख की रोशनी चली जाती है।

Marbled Cone Snail
Marbled Cone Snail

कुछ-कुछ कैशेस में तो इंसान की मौत भी हो जाती है। अब तक मार्बल कोन घोंघा के जहर का तोड़ नहीं बन पाया है। यह घोंघा आकार में 6 इंच का होता है। यह हिंद महासागर में चारगोस और मेडागास्कर के पास पाया जाता है। इसके अलावा भारत के पास बंगाल की खाड़ी में भी यह पाया जाता है।

डेथस्टॉकर बिच्छू

डेथ स्टॉकर नाम का बिच्छू दुनिया के बेहद खतरनाक और जहरीले जीवों में से एक माना जाता है। यह बिच्छू साउथ अफ्रीका के रेगिस्तान में पाया जाता है। यह बिच्छू 30 से 77 मिली मीटर लंबा होता है। रंग में यह हल्के पीले रंग का होता है। लेकिन इसके जहर की एक बूंद ही सैकड़ों लोगों की जान ले सकती है।

डेथ स्टॉकर बिच्छू के जहर की एक बूंद मार्केट में लाखों रुपए में बिकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बिच्छू के लगभग 3 लीटर जहर की कीमत 2 से 3 अरब रुपए है। डेथ स्टॉकर बिच्छू का जहर कई सारी दवाईयां बनाने के काम में भी आता है।

Deathstalker Scorpion
Deathstalker Scorpion

इसका जहर सबसे ज्यादा महंगा होने का कारण है कि इस बिच्छू से जहर को निकालने की प्रक्रिया थोड़ी जटिल और लंबी होती है। जहर निकालने के लिए डेथ स्टॉकर बिच्छू के डंक में बिजली का झटका दिया जाता है तब जाकर यह बाहर की ओर जहर फेंकता है।

ब्ल्यू रिंग ऑक्टोपस

ब्लू रिंग ऑक्टोपस अपनी शारीरिक बनावट के कारण दुनिया की सबसे जहरीली और खतरनाक जीव मानी जाती है। पूरी दुनिया में तकरीबन 300 प्रजातियां ऑक्टोपस की पाई जाती है, जिसमें ब्लू रिंग सबसे ज्यादा जहरीला ऑक्टोपस होता है।

इसका जहर 30 सेकंड में ही एक इंसान को मौत की घाट उतार सकता है। इसके आठ पैर होते हैं और यह दिखने में ब्लू रंग का होता है, इसीलिए ब्लू रिंग के नाम से यह जाना जाता है।

Blue-Ringed Octopus
Blue-Ringed Octopus

यह ऑक्टोपस आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया जापान और इंडोनेशिया में पाया जाता है। इसके जहर में साइनाइड पाया जाता है। यह ऑक्टोपस एक बार में 20 इंसानों को मारने जितना जहर निकाल सकता है।

ब्लू रिंग ऑक्टोपस में पतली चोंच लगी होती है, जिसके जरिए यह शिकार में जहर को डालता है। यह ऑक्टोपस जब किसी शिकारी को काटता है तो उसे दर्द नहीं होता। यही कारण है कि बहुत बार पता ही नहीं चलता है कि इस ऑक्टोपस ने काटा है।

ब्लू रिंग ऑक्टोपस के काटने से इंसान को लकवा मार जाता है। इसके साथ ही आंख की रेटिना भी घायल हो जाती हैं। ब्लू रिंग ऑक्टोपस का आकार 12 से 22 सेंटीमीटर के बीच होता है।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में दुनिया के पांच सबसे जहरीले और खतरनाक जीवों (worlds most dangerous animal) के बारे में जाना। इस लिस्ट में बताए गए सभी जीव बेहद ही खतरनाक है, जिनके जहर से आज तक कोई भी बच नहीं पाया है। अगर आप कभी भी इनमें से किसी भी जीव को देखते हैं तो उसके करीब जाने का बिल्कुल भी न सोचें।

हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण रहा होगा। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट में लिखकर बता सकते हैं।

यह भी पढ़े

कालापानी सजा: जहां कैदी सामने से मांगते थे मौत की दुआ, दी जाती थी दर्दनाक यातनाएं

क्या आप भी सपने में ऊंचाई से गिरते हैं! तो हो जाइये सचेत, जाने इसका मतलब और अर्थ

मृत्यु के बाद गिद्धों को खिला दिया जाता है इंसान का शरीर!, जाने अंतिम संस्कार की इस अनोखी परंपरा के बारे में

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment