Home > Information > क्या आप भी सपने में ऊंचाई से गिरते हैं! तो हो जाइये सचेत, जाने इसका मतलब और अर्थ

क्या आप भी सपने में ऊंचाई से गिरते हैं! तो हो जाइये सचेत, जाने इसका मतलब और अर्थ

यदि आपको भी सपने में दिखाई देता है कि आप ऊंचाई से गिर रहे हैं, क्या है इसका सही मतलब, यहां जाने यह किसका है संकेत

सपने नींद में हमारे दिमाग में उत्पन्न होने वाली एक काल्पनिक छवि होती है। सपना आना आम बात है। कुछ सपने डरावने होते हैं तो कुछ सपने बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप सपने में जो भी देखते हैं, हर एक सपने का अलग-अलग मायने होते हैं।

रात के सपने आपको आपके भूतकाल या वर्तमान में चल रही घटना की ओर इशारा करते हैं तो वहीं कुछ सपने आगे आने वाले समय के लिए भी आपको सचेत करते हैं। कई बार हम सपने में अपने आपको गिरते हुए देखते हैं और डर जाते हैं।

sapne me girne ka sahi matlab

आसमान से खुद को गिरते देखना

बहुत बार सपने में आसमान से खुद को गिरते हुए हम देखते हैं। स्वप्न शास्त्र का मानना है कि अगर आप आसमान से खुद को गिरते हुए देखते हैं तो यह अशुभ संकेत देता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई विपत्ति आ सकती है, जिसके लिए आपको सचेत रहने की जरूरत है।

इसके अतिरिक्त आसमान से आप कितनी तेजी से गिरते हैं यह भी अलग-अलग संकेत देता है जैसे कि अगर आप तेजी से आसमान से नीचे गिरते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होगा।

वहीं अगर आप तेजी से नीचे गिर रहे हैं लेकिन बीच में ही आपकी नींद खुल जाती है तो इसका अर्थ है कि आप सतर्क है और अपने आसपास के लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं।

घोड़े से गिरते देखना

आप अगर सपने में घोड़े से नीचे गिरते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप जल्द ही किसी आर्थिक समस्या से गुजरने वाले हैं। इसके अतिरिक्त स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने शारीरिक चोट लगने के भी संकेत देते हैं।

पहाड़ से गिरते देखना

सपने में बहुत बार व्यक्ति पहाड़ से नीचे गिरते हुए देखता है। इस तरह के सपने धन हानि होने के संकेत देते हैं। हो सकता है भविष्य में उस व्यक्ति के आय के साधन में कमी आ सकती है।

सपने में छत से गिरने का मतलब

सपने में छत से गिरना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शारीरिक परेशानियों का संकेत देता है। इस तरह के सपने आने का अर्थ है कि आप किसी भी तरह के शारीरिक परेशानी से ग्रसित हो सकते हैं जैसे कि जोड़ों में दर्द, एड़ियों में दर्द आदि।

सपने में फिसल कर गिरने का मतलब

सपने में बहुत बार आप अपने आपको फिसल कर गिरते हुए देखते हैं। इस तरह के सपने स्वप्न शास्त्र के अनुसार भविष्य में किसी परिचित या रिश्तेदार से धोखा मिलने का संकेत देता है। ऐसे में आपको सचेत रहने की जरूरत है।

अनजान जगह से नीचे गिरना

सपने में कई बार किसी अनजान जगह से अपने आपको गिरते हुए देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने आपके भविष्य में आने वाले मुझसे बात की ओर इशारा करते हैं। इस तरह के सपने आने का अर्थ है कि भविष्य में आपको कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको अभी से ही सचेत हो जाने की जरूरत है।

अन्य सम्बंधित जानकारी

सपनों का मतलब और उनका फल, जाने शुभ और अशुभ सपनों के बार में

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment