Home > Speech > समय के महत्व पर भाषण

समय के महत्व पर भाषण

Speech On Importance Of Time in Hindi: समय सभी के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आपने अक्सर सुना होगा, हमारे पास यह काम करने के लिए समय नहीं है। अक्सर हमारे आस पास जितने भी लोग रहते हैं वह सब यही बोलते हैं, माफ करना हमारे पास समय नहीं था, या हमारे पास पैसे नहीं है।

मतलब सबसे बड़ी बात यह है कि हर कोई आपके आसपास शिकायत करता हुआ ही दिखाई देता है लेकिन अगर आप सब चीज समय पर छोड़ दें और बस मन लगाकर मेहनत करें तो, आप सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको समय के महत्व पर भाषण बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Speech-On-Importance-Of-Time-in-Hindi
Image : Speech On Importance Of Time in Hindi

समय के महत्व पर भाषण | Speech On Importance Of Time in Hindi

समय के महत्व पर भाषण (500 शब्द)

माननीय अतिथि गण, शिक्षक और मेरे सहपाठियों। आज मैं आपके समक्ष एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बात करने जा रहा हूं। हमारा आज का विषय है, “समय” जो सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आइए समय के बारे में मैं अपने विचार आपके समक्ष प्रस्तुत करता हूं।

समय बहुत ही कीमती होता है परंतु समय की कीमत हर कोई नहीं जान पाता है। चाहे वह अमीर से अमीर व्यक्ति ही क्यों ना हो या गरीब व्यक्ति ही क्यों ना हो। कई बार अमीर व्यक्ति समय की वजह से गरीब बन जाता है और कई बार गरीब व्यक्ति अमीर बन जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा सच है। इसीलिए बड़े बुजुर्ग कह कर गए हैं समय बहुत ही बलवान होता है। समय के आगे किसी की नहीं चलती। समय ना ही किसी गरीब को देखता है और ना ही किसी अमीर को देखता है। इसीलिए हमें खुद पर कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए।

समय की वजह से ही हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, परंतु अगर हम सफल होना चाहते हैं, तो हमें हर परेशानी का डटकर सामना करना चाहिए। अगर हम हर परेशानी का सामना करते हैं तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। समाज में सभी प्रकार के लोग रहते हैं परंतु समय किसी से भेदभाव नहीं करता है। वह सभी के लिए एक समान रहता है, फर्क सिर्फ पहचान करने वाले का होता है।

कई लोग ऐसे होते हैं जो पूरा दिन अपना समय बर्बाद कर देते हैं। इसके पश्चात उन्हें पछतावा होता है। परंतु कहते हैं ना अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत आपने यह कहावत अक्सर सुनी होगी। यह कहावत ऐसे लोगों के लिए यह बनाई गई है, जो समय की कीमत को नहीं समझता है और अपना समय बर्बाद करता रहता है।

समय का महत्व विद्यार्थी के जीवन में बहुत ही अधिक होता है, जो विद्यार्थी कक्षा में प्रस्तुत होते हैं और उसी समय अध्यापक की बात सुनते हैं, तो वह उस चीज का उपयोग करते हैं और समय पर पढ़ाई करते हैं और सफलता पाते हैं। समय और अनुशासन दो महत्वपूर्ण पहलू होते हैं, एक विद्यार्थी के लिए। अगर वह अनुशासन में रहकर समय पर सभी काम करेगा तो अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करेगा।

हमें अपने जीवन में समय का हमेशा सदुपयोग ही करना चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कहते हैं ना छोटी-छोटी सफलता से ही बड़ी सफलता मिलती है। इसके लिए आपको समय को बर्बाद ना करते हुए छोटी-छोटी सफलताओं पर ध्यान देना होगा जिसके जरिए आप बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे और जीवन में आपको सफल होने से कोई भी नहीं रोक पाएगा।

अंत में मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगा समय बहुत ही शक्तिशाली और महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए इसकी पहचान करना सीखिए क्योंकि बीता हुआ समय कभी भी वापस नहीं आता है। आज का काम कल पर नहीं डालना चाहिए आज ही खत्म करना चाहिए। अब मैं समय रहते ही अपने भाषण की समाप्ति करता हूं।

धन्यवाद!

Read Also:

समय के महत्व पर भाषण (500 शब्द)

माननीय प्रधानाचार्य, अध्यापक गण और मेरे सहपाठियों आप सभी को मेरा सादर नमस्कार और सुप्रभात। दोस्तों आज मैं आप सभी के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बात करने जा रहा हूं, जो हमारे समाज और हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

समय हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर हम सभी को बर्बाद करते हैं, तो इसके बाद समय हमें बर्बाद करता है।इसीलिए हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए, तभी समय हमारा साथ देता है और हमें सफल बनाता है। मान लीजिए अगर आप पढ़ाई के समय पर अपना समय बर्बाद कर देते हैं।

तो इसका मतलब यह नहीं होता कि आपने किसी और को बर्बाद किया है बल्कि आप अपनी ही जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं क्योंकि समय निकल जाने के बाद केवल पछताना ही रह जाता है। इसीलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं समय कभी भी गंवाना नहीं चाहिए क्योंकि वह अमूल्य होता है और आप समय को कभी भी खरीद नहीं सकते हैं।

इसीलिए मैं आप सभी को केवल यही कहना चाहता हूं कि इधर उधर की चीजों में समय ना बर्बाद करते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दीजिए क्योंकि बच्चों के लिए या विद्यार्थी के लिए समय बहुत ही ज्यादा कीमती होता है। बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते थे, कि धन खर्च होने के पश्चात कमाया जा सकता है, परंतु समय खर्च या बर्बाद करने के बाद उसे वापस नहीं लाया जा सकता।

जो विद्यार्थी अपने समय को बर्बाद कर देते हैं, वह जीवन में कभी भी कुछ नहीं कर पाते हैं। उन्हें केवल निराशा ही निराशा मिलती है। उन्हें समाज में भी बेइज्जत किया जाता है।आस-पड़ोस के लोगों से उन्हें ताना मिलता है और ऐसे में आप सभी का जीना मुश्किल भी हो सकता है।

मैं आप से यही प्रार्थना करता हूं और यह कोशिश कर रहा हूं, कि इस भाषण के जरिए में सभी लोगों को जागरूक कर सकूं, जिसके जरिए वह अपना समय ना बर्बाद करें और अपने लक्ष्य को निर्धारित करें क्योंकि दोस्तों बिना उद्देश्य और लक्ष्य के केवल समय ही बर्बाद होता है इसीलिए हमें समय के महत्व को समझना चाहिए।

समय में हर सेकंड बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसीलिए समय रहते हुए हमें उसका इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप कुछ बनना चाहते हैं इसके लिए आपको समय का मान रखना होगा।

दोस्तों बेकार की चीजों के पीछे भागना समझदारी नहीं होती है और ना ही हमारे जीवन में उनका कोई मूल्य होता है, इसीलिए समय का ध्यान रखते हुए हमें हर चीज को करना चाहिए। जो लोग समय का मान रखते हैं उन्हें सब कुछ मिलता है, जैसे धन, समृद्धि, खुशी, इसीलिए समय का उपयोग जरूर करें।

जिस तरह आजकल के बच्चे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टि्वटर, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और अपना समय बर्बाद करते हैं। उन्हें अपने समय को सोशल मीडिया पर बर्बाद नहीं करना चाहिए इसके लिए उन्हें जागरूक होना पड़ेगा।

अंत में मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि दूसरों की गलतियों से सीखने की आवश्यकता नहीं है। जैसे सभी लोग अपना समय बर्बाद कर रहे हैं वैसे हमें अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं, तो इसके लिए समय का सदुपयोग जरूर करें। इसी के साथ में अपने भाषण को समाप्ति देता हूं, स्वस्थ रहिए, खुश रहिए और जागरूक रहिए।

धन्यवाद!

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के जरिए समय के महत्व पर भाषण ( Speech On Importance Of Time in Hindi) पर भाषण दिया गया है। अगर आप स्कूल के विद्यार्थी है या कॉलेज के विद्यार्थी हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।

Read Also:

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment