Rajasthan Me Kitne Gav Hai : राजस्थान राज्य भारत के पश्चिम में बसा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसकी राजधानी जयपुर है जिसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान का पश्चिमी हिस्सा पाकिस्तान के साथ 1070 किलोमीटर तक की सीमा बनाता है जिसे रेडक्लिफ रेखा के नाम से भी जाना जाता है।
इसके बाद राजस्थान का उत्तरी हिस्सा पंजाब, उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और हरियाणा वहीं दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम में गुजरात राज्य के साथ सीमा बनाता है। साल 2011 के जनगणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 70% है।

राजस्थान में तीन बाघ अभ्यारण है। भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है जिसे साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान थार मरुस्थल राजस्थान में स्थित है।
इसके अतिरिक्त पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एकमात्र पर्वत श्रेणी है। यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहां पर माउंट आबू और दिलवाड़ा का मंदिर भी प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। राजस्थान में कुल 33 जिले हैं जिनमें सबसे बड़ा जिला जैसलमेर और सबसे छोटा जिला धौलपुर है। आगे हम इस लेख में राजस्थान में कुल कितने गांव है और गांव की संख्या को जिले के अनुसार जानेंगे।
राजस्थान में कितने गांव हैं? | Rajasthan Me Kitne Gav Hai
राजस्थान में कुल गांव
राजस्थान के कुल गांव की संख्या भारत के कुल गांव की लगभग 7% है। राजस्थान में 44981 गांव है। राजस्थान में कुल 33 जिले है और प्रत्येक जिलों में गांवो की संख्या भिन्न-भिन्न है। राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा गांव है वही सिरोही जिले में सबसे कम गांव है। यहां हमने राजस्थान के प्रत्येक जिलों के अनुसार गांव की संख्या को लिखा है।
| जिले | गांव | 
| अलवर | 2072 | 
| बांसवाड़ा | 1517 | 
| बरन | 1229 | 
| बाड़मेर | 2464 | 
| अजमेर | 1123 | 
| भरतपुर | 1534 | 
| भीलवाड़ा | 1843 | 
| बीकानेर | 925 | 
| बूंदी | 883 | 
| चितौड़गढ़ | 1737 | 
| चुरू | 909 | 
| दौसा | 1114 | 
| धौलपुर | 825 | 
| डूंगरपुर | 980 | 
| जयपुर | 2199 | 
| जैसलमेर | 801 | 
| जालोर | 805 | 
| झालावाड़ | 1615 | 
| झुंझुनूं | 945 | 
| जोधपुर | 1846 | 
| करौली | 892 | 
| कोटा | 885 | 
| नागौर | 1608 | 
| पाली | 1041 | 
| प्रतापगढ़ | 1006 | 
| राजसमंद | 1059 | 
| सवाई माधोपुर | 818 | 
| सीकर | 1184 | 
| सिरोही | 487 | 
| टोंक | 1192 | 
| उदयपुर | 2496 | 
| श्री गंगानगर | 3034 | 
| हनुमानगढ़ | 1913 | 
FAQ
राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील में फेफाना नामक गांव राजस्थान का सबसे बड़ा गांव है।
राजस्थान राज्य में वर्तमान में 314 तहसील है।
राजस्थान के डिंडोरी जिले को आर्थिक रूप से सबसे पिछड़ा जिला माना जाता है जहां पर 64.9 फीसद परिवारों के पास कुछ भी संपत्ति नहीं है। इस जिले में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई लोग रहते हैं। इस जिले के बाद बांसवाड़ा राजस्थान का दूसरा निर्धन जिला है।
राजस्थान का शेखावाटी का चूरू जिला जो मैदानी इलाकों में स्थित है, जहां का तापमान 5.8 डिग्री के आसपास चला जाता है। यह राजस्थान का सबसे ठंडा इलाका है।
राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित मेहरगढ़ किले को राजस्थान का सबसे बड़ा किला माना जाता है जिसे राव जोधा ने बनवाया था यह किला 500 साल से भी ज्यादा पुराना है।
जयपुर को पहले जयनगर के नाम से जाना जाता था। जयनगर नाम यहां के राजा जयसिंह के नाम पर रखा गया था।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने आपको राजस्थान में कितने गांव हैं? (Rajasthan Me Kitne Gav Hai) उसके बारे में बताया। आज के इस लेख में अपने राजस्थान के प्रत्येक जिले में कुल गांव की संख्या के बारे में जाना। इस लेख के जरिए आपको आपके जिले में कुल कितने गांव हैं इसकी भी जानकारी मिली होगी।
यदि आप राजस्थान के निवासी है या फिर राजस्थान पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उस दृष्टि से यह आपके लिए जानकारीपूर्ण रहा होगा। इसलिए इस लेख को आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें। इस लेख से संबंधित यदि कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप कमेंट सेक्शन में लिखकर हमें बता सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?