Home > General > पृथ्वी का वजन कितना है?

पृथ्वी का वजन कितना है?

जब पहली बार आपके मन में यह सवाल आया होगा कि पृथ्वी का वजन कितना है? (Prithvi Ka Bhar Kitna Hai) तो आपको बड़ा बेतुका सा लग रहा होगा। मगर आपको बता दें कि यह एक गंभीर प्रश्न है, जिसने बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को हिला कर रख दिया था।

उसके बाद बड़े गहन अध्ययन के बाद हमें पृथ्वी का वास्तविक वजन पता चला और अलग-अलग खगोलीय पिंडों के वजन के बारे में भी पता किया गया।

आज विज्ञान के क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को इसके बारे में विस्तार पूर्वक पढ़ाया जाता है। मगर इस लेख के माध्यम से हम आपको सवाल का सरल शब्दों में जवाब देने का प्रयास करेंगे।

prithvi ka bhar kitna hai

आप जानते हैं कि किसी भी चीज को अपनी तरफ खींच कर रखने के लिए धरती को कितना बल लगाना पड़ रहा है। इससे उसके वजन के बारे में पता चलता है।

मगर जब बात करेंगे धरती के वजन की तो इस सवाल का जवाब पता करना मुश्किल हो जाता है पृथ्वी का वजन कितना है? इसे सरल शब्दों में समझने के लिए हमारे लेख के साथ अंत तक बनी रहे।

पृथ्वी का वजन कितना है? (Prithvi Ka Bhar Kitna Hai)

पृथ्वी का वजन 5.972 × 10^24 किलोग्राम है। अगर आपने कभी इस तरह के वजन के आंकड़े को नहीं पढ़ा तो पृथ्वी का वजन 5,972,000,000,000,000,000,000 टन है।

पृथ्वी का वजन निकालने के लिए फार्मूले

पृथ्वी का वजन निकालने के लिए आइज़क न्यूटन के फार्मूले का इस्तेमाल किया गया, जिसके आधार पर यह माना गया कि हमारे चारों तरफ आकर्षण का बल है।

यह केवल पृथ्वी से नहीं आता बल्कि प्रत्येक वस्तु के बीच एक आकर्षण बल होता है। जिस सिद्धांत के आधार पर अलग-अलग तरह के प्रयोग किए गए, जिसमें वैज्ञानिकों को सफलता मिली, उसी सिद्धांत और फार्मूले के आधार पर यह पता लगाया गया कि पृथ्वी का वजन कितना है।

इसके बाद अल्बर्ट आइंस्टाइन जैसे बड़े-बड़े वैज्ञानिक ने इस बारे में और गहन चिंतन मनन करके हमारे समक्ष अलग-अलग तरह के सिद्धांत रखें।

जिसमें अपेक्षाकृत का सिद्धांत आता है, जो बताता है कि जो चीज जितनी भारी होगी, वह अपने आसपास के आकर्षण बल को उतना ही अधिक खिचेंगी कि जिस वजह से उसके चारों तरफ समय धीरे चलने लगेगा।

इस तरह के सिद्धांत ने लोगों को टाइम ट्रैवल जैसे अलग-अलग तरह के शब्दों से अवगत करवाया, जिसके बाद अल्बर्ट आइंस्टाइन विश्व के सबसे जाने-माने वैज्ञानिकों में से एक बन गए। हालांकि इन सभी सिद्धांतों और मुद्दों का एक निष्कर्ष निकला कि हम पृथ्वी का वजन निकाल पाए।

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पृथ्वी क्या है?

पृथ्वी हमारे ब्रह्मांड का एक खूबसूरत ग्रह है, जिसके बारे में वर्तमान समय में वैज्ञानिक इतना ही जानते हैं कि यह ब्रह्मांड का एक मात्र ऐसा ग्रह है, जहां पानी और जीवन मौजूद है।

इससे जुड़ी कुछ अन्य आवश्यक और रोचक जानकारियों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ें:

  • पृथ्वी एक बहुत ही खूबसूरत ग्रह है, जिसे ब्रह्मांड में जाकर देखने पर नीला दिखता है। जिस वजह से इसे नीला ग्रह का नाम दिया गया है।
  • पृथ्वी सूर्य का चक्कर और अपने बिंदु पर घूमने की रफ्तार धीरे होती जा रही है, जिससे वैज्ञानिकों को यह पता चला है कि आज से 140 मिलीयन साल बाद हमारे धरती पर 1 दिन 25 घंटे का होगा।
  • आइज़क न्यूटन के अनुसार पृथ्वी ही नहीं बल्कि पूरे ब्रह्मांड में मौजूद जितनी भी चीजें हैं, सब के बीच एक आकर्षण बल होता है। जिस आकर्षण बल के सिद्धांत के आधार पर अल्बर्ट आइंस्टाइन ने बताया है कि जिस चीज का वजन ज्यादा होगा, उसके चारों तरफ समय धीरे चलेगा। इसे अच्छे से समझने के लिए आपको अपेक्षाकृत का सिद्धांत पढ़ना होगा।
  • पृथ्वी पर जीवन को स्थिर रखने में गुरुत्वाकर्षण बल का सबसे बड़ा योगदान है। अगर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल विलुप्त हो जाता है तो धरती पर मौजूद सभी चीजें आकाश में चली जाएगी और वह लौट कर कभी नहीं आ पाएंगे।
  • हमारे धरती पर कभी ठंडी का मौसम कभी गर्मी का मौसम इसलिए आता है। क्योंकि पृथ्वी 23 डिग्री झुकी हुई है और सूर्य का चक्कर काटते वक्त यह कभी सूर्य से दूर तो कभी उसके समीप पहुंच जाती है। अगर पृथ्वी इस तरह झुकी हुई ना होती तो धरती पर कभी मौसम नहीं बदलता।
  • पृथ्वी पूरे स्वरमंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह है, जहां पर 21% ऑक्सीजन है, जिस वजह से केवल इस ग्रह पर जीवन संभव हो पाया है।

निष्कर्ष

इस लेख में पृथ्वी से जुड़ी कुछ शानदार रोचक बातें आपके समक्ष प्रस्तुत की। जिसे पढ़ने के बाद आप पृथ्वी को एक अलग नजरिए से देखेंगे।

जीवन केवल पृथ्वी पर क्यों है? इस सवाल का जवाब भी आपको मिला होगा। साथ ही पृथ्वी का भार कितना है?, इसके बारे में भी हमने आपको विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया है।

अगर ऊपर बताई गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप पृथ्वी के वचन और पृथ्वी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियों को सरल शब्दों में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

यह भी पढ़ें

एक साल में कितने सप्ताह होते हैं?

डायनासोर का अंत कैसे हुआ और डायनासोर कैसे मरे?

एक सेब में कितनी कैलोरी होती है?

1 एकड़ में कितने बीघा जमीन होती है?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment