Home > Information > पेन पकड़ने की स्टाइल में छुपे होते हैं पर्सनालिटी के कई राज़, स्टाइल बता देगा आपकी कैसी है पर्सनालिटी

पेन पकड़ने की स्टाइल में छुपे होते हैं पर्सनालिटी के कई राज़, स्टाइल बता देगा आपकी कैसी है पर्सनालिटी

पेन पकड़ने का तरीका बहुत कुछ बता देता है आपके जीवन के बारे में, पेन पकड़ने के अपने तरीके से जाने कैसी है पर्सनालिटी? साथ में जाने लक्षण और स्वभाव के बारे में

कुछ भी लिखने के लिए हमें अपने हाथों में पेन या पेंसिल पकड़ने की जरूरत पड़ती है लेकिन शायद आज तक आपने कभी यह नोटिस नहीं किया होगा कि हर कोई अपने अपने शैली में कलम पकड़ता है। हर किसी का कलम या पेंसिल पकड़ने का स्टाइल अलग-अलग होता है।

pen pakadne ka tarika aur personality

कुछ लोग अपने अंगूठे, तर्जनी और मध्यमा के बीच कलम या पेंसिल पकडते हैं जबकि कुछ लोग केवल तर्जनी और मध्यम के बीच कलम रख कर लिखते हैं लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है? आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि स्टडी से यह बात सामने आई है कि कलम पकड़ने का स्टाइल आपके व्यक्तित्व को प्रकट करता है।

तो चलिए इस लेख में हम जानते हैं कि आप किस शैली में पेन या पेंसिल पकड़ते हैं और आपकी पेन पकड़ने का स्टाइल क्या व्यक्तित्व बताता है?

अंगूठा, तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच कलम पकड़ने की स्टाइल

अगर आप भी पेन या पेंसिल को अपने अंगूठे, इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर के बीच पकड़ते हैं तो यह आपके दोहरे व्यक्तित्व को दर्शाता है यानी कि आप कभी खुश तो कभी दुखी हो जाते हैं। आप स्थिति की आवश्यकता के अनुसार विश्लेषणात्मक और भावात्मक प्रतिक्रिया दिखाते हैं।

जहां पर आपको लगता है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए समय की जरूरत है, वहां पर आप सावधानी पूर्वक विचार करने के बाद विश्लेषण करते हैं।

इस स्टाइल में पेन पकड़ने वाला व्यक्ति कभी काफी खुशमिजाज मूड में रहता है तो कभी-कभी वह खुद की छोटी-छोटी बातों पर ही काफी ज्यादा उत्तेजित हो जाता है, परेशान हो जाता है। कभी वह संतुष्ट रहता है तो कभी बहुत ज्यादा उदास हो जाता है।

ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति कभी खुद के कारण ही अन्य लोगों के लिए आलोचना के पात्र बन जाते हैं। जबकि कुछ दिनों के बाद वह बेहद दयालु और उदार हो जाते हैं।

तर्जनी और अंगूठे के बीच पेन पकड़ने की स्टाइल

अगर आप कलम को इंडेक्स फिंगर और अंगूठे के बीच होल्ड करते हैं तो यह आपके रहस्यमय व्यक्तित्व को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आपको नई-नई चीज सीखना पसंद है। नई अवधारणाएं, जीने का एक नया तरीका सीखना आपको बहुत अच्छा लगता है।

खुद के बारे में ज्यादा कुछ बताएं बिना आपको नए अनुभव प्राप्त करना और नई जगह के बारे में जानना अच्छा लगता है। इस तरह के व्यक्तित्व वाला व्यक्ति हमेशा ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करने का भूखा होता है। इस तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति काफी बहिर्मुखी होते हैं। वे लोगों के साथ बहुत जल्दी घुल मिल जाते हैं, जिसके कारण वह एक पार्टी की जान बन जाते हैं।

ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति अपनी सच्ची भावनाओं को प्रकट नहीं करते हैं, वह अपनी भावनाओं को दबा देते हैं। यहां तक कि अगर उन्हें चोट भी लगती है तभी वे अपनी पीड़ा को दिखाते नहीं है। लोगों को जताने की कोशिश करते हैं कि वे अपने जीवन में कितने उत्साही हैं।

इस तरह के व्यक्तित्व वाला व्यक्ति कभी-कभी चुपचाप बैठकर सब कुछ गौर से देखता है और उन चीजों से कुछ नया सीखने की कोशिश करता है।

महत्वपूर्ण जानकारी

तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच कलम पकड़ने की स्टाइल

इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर के बीच कलम पकड़ने वाला व्यक्ति बहुत खुशहाल सामाजिक जीवन जीने वाला होता है। उसे लोगों के साथ रहना पसंद होता है। इस तरह के व्यक्ति कभी भी लोगों के पीठ पीछे गपशप या बेकार की बातें नहीं करते हैं। वह छोटे से छोटे हर पल का आनंद लेते हैं।

यहां तक कि चाय या पेय जैसी साधारण चीजों का भी लुप्त उठाते हैं। इस तरह के व्यक्तित्व वाला व्यक्ति कभी भी मन में बदले की भावना नहीं रखता है, गलती होने पर वह बहुत ही आसानी से माफ कर देता है। ऐसे व्यक्ती चीजों को बहुत तेजी से भूल जाते हैं।

इस तरह के व्यक्ति को किसी भी तरह के टेंशन का बोझ लेकर जीवन जीना बिल्कुल पसंद नहीं होता है, वे आजाद पंछी की तरह अपना जीवन जीते हैं। इस तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति ज्यादातर अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय समाचार, वैश्विक मुद्दे पर बात करना पसंद करते हैं।

इस तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति अपने मन की बात हर किसी को नहीं बताते हैं, जिन पर उन्हें बहुत ज्यादा विश्वास होता है। ऐसे लोगों के साथ ही वह अपनी गहरी और छिपी भावनाओं को साझा करते हैं। इस तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति का शांत स्वभाव मित्र और परिवार के बीच उन्हें प्रिय बनाती है समूह में उनकी प्रशंसा होती है उन्हें सम्मान मिलता है।

अंगूठे को ओवरलैप करने वाली उंगलियों से पेन पकड़ने की स्टाइल

अगर आप कलम या पेंसिल को अंगूठे और सभी उंगलियों के बीच दबाकर रखते हैं तो यह आपके अत्यधिक मेहनती और महत्वाकांक्षी लक्षणों को दर्शाता है। इस तरह के लक्षण वाले व्यक्ति अपनी हर भावनाओं पर कार्य करते हैं चाहे वह क्रोधित हो, उदास हो या खुश हो, उनका एकमात्र लक्ष्य केवल मेहनत करना है और जो मन में ठाना है उसे प्राप्त करना है।

इस तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति अपनी भावनाओं से बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं, वह अत्यधिक विचार और भावनाओं में बह जाते हैं। जरूर से ज्यादा ही चीजों और स्थितियों का विश्लेषण करते हैं। इसके कारण वे ज्यादातर समय सोचते हुए नजर आते हैं।

ऐसे में वे अपने आप को तनाव और चिंता में घेर लेते हैं। इस तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति बहुत संवेदनशील भी होते हैं, जिसके कारण कोई भी चीज बहुत आसानी से उन्हें चोट पहुंचा सकती है।

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment