Home > Education > नासा क्या है और इसके कार्य क्या है?

नासा क्या है और इसके कार्य क्या है?

NASA Kya Hai: अक्सर हम न्यूज़पेपर या टीवी चैनल में अंतरिक्ष से संबंधित खबरें देखते हैं तब हमें एक शब्द देखने को मिलता है और वह है NASA। तब हमारे दिमाग में एक सवाल होता है कि आखिरकार यह NASA क्या है? यह कहां पर है? नासा क्या काम करता है? नासा का फुल फॉर्म क्या है?

इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको NASA का फुल फॉर्म क्या है? से लेकर NASA से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं, जिससे आपको सभी जानकारी पता चल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि NASA एक दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय अंतरिक्ष एजेंसी है, जो अंतरिक्ष से संबंधित कार्य करती है।

NASA Kya Hai
Image: NASA Kya Hai

जैसे अंतरिक्ष के अलग-अलग ग्रहों पर खोज करना, अंतरिक्ष के अलग-अलग ग्रहों पर मनुष्यों को पहुंचाना तथा अंतरिक्ष के विभिन्न ग्रहों पर पृथ्वी से सामान पहुंचाना। आमतौर पर हमें पृथ्वी से अंतरिक्ष के बारे में कोई भी महत्वपूर्ण और सटीक जानकारी प्राप्त नहीं होती है। इसी बारे में NASA रिसर्च करता है। नासा द्वारा समय-समय पर तरह तरह के अभियान चलाए जाते हैं तरह-तरह के मिशन चलाया जाते हैं।

इन मिशन के तहत NASA पृथ्वी से कुछ ऐसे उपकरण अंतरिक्ष के भिन्न-भिन्न ग्राम पर पहुंच जाते हैं। जिसकी मदद से हमें यह पता चलता है कि हमें आकाश में देखने वाले चांद, तारे, सूर्य इत्यादि वास्तव में कैसे हैं? वहां पर क्या कुछ है? इत्यादि सभी जानकारी NASA के द्वारा भेजे गए उपकरण प्रदान करते हैं।

समय-समय पर नासा के उपकरण अलग-अलग ग्रहों के फोटो भी पृथ्वी पर भेजते हैं जिससे हमें पता चलता है कि कौन सा ग्रह किस तरह से दिखता है? और वहां पर क्या है? वर्तमान समय में मनुष्य का चांद पर पहुंचना नासा की ही देन है। तो आइए जानते हैं कि NASA का फुल फॉर्म क्या है? और इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी।

नासा क्या है और इसके कार्य क्या है? | NASA Kya Hai

NASA क्या है?

NASA अमेरिका की एक अंतरिक्ष एजेंसी है, जो दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी भी है। यह दुनिया की पहली और सबसे बड़ी तथा लोकप्रिय अंतरिक्ष एजेंसी मानी जाती है। इस एजेंसी के तहत छोड़े गए उपग्रह की मदद से हमें अंतरिक्ष की हवा, जलवायु, धरातल इत्यादि विभिन्न प्रकार के बारे में पता चलता है।

नासा का Full Form – National Aeronautics and Space Administration नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन होता है। नासा को हिंदी में राष्ट्रीय विमान की और अंतरिक्ष प्रशासन कहते हैं। NASA की स्थापना तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower ने 19 जुलाई 1558 में की थी।

नासा अंतरिक्ष स्पेस एजेंसी अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में स्थित है। यहां पर इसका मुख्यालय बना हुआ है। इसकी स्थापना नेशनल एडवाइजरी कमिटी फॉर एयरोनॉटिक्स के स्थान पर की गई थी। इस संस्था का मुख्य कार्य अंतरिक्ष कार्यक्रम से संबंधित रिसर्च करना था। NASA हर दिन अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्य कर रहा है।

नासा की बदौलत ही आज के समय में दुनियाभर के देश और लोग तरह तरह से आसानी से जीवन यापन कर रहे हैं। इसी कड़ी में नासा हर रोज तरह-तरह के मिशन पर कार्य करता है और अंतरिक्ष से संबंधित अधिक से अधिक और गहराई से रिसर्च करता है।

NASA दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी है। इसीलिए यहां पर 18000 से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं। दुनिया भर के बड़े बड़े वैज्ञानिक यहां पर काम करते हैं। यहां तक कि भारत के भी कई वैज्ञानिक यहां पर काम कर चुके हैं और वर्तमान समय में भी काम कर रहे हैं। नासा ने अब तक अनेक सारे मिशन को पूरा कर लिया है और कई मिशन पर अभी भी काम कर रहा है तथा आने वाले समय में कहीं और मिशन भी शुरू होने वाले हैं।

अब तक नासा ने चांद की सतह पर कदम रखने वाला Apollo Moon Landing Missions, अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन बनाने के लिए Skylab Space Station तथा अंतरिक्ष से संबंधित कार्यों को आसान करने के लिए Space Shuttle जैसे महत्वपूर्ण मिशन पूर्ण कर चुका है।

NASA के अंतर्गत अब तक अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न प्रकार की रिसर्च हो चुकी है। सबसे पहली सफलता नासा को चांद पर इंसानों को पहुंचाने से हुई है। नासा के अपोलो मिशन के तहत चांद की सतह पर नील आर्मस्ट्रांग ने कदम रखे थे।

जिसके बाद NASA की दुनिया भर में चर्चा होने लगी लोग इस एजेंसी के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने लगे तथा दुनियाभर के देश भी इस एजेंसी के अंतर्गत निवेश करने लगे। वर्तमान समय में कई देश चांद की सतह पर पहुंच चुके हैं लेकिन सबसे पहले यह सफलता अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA ने प्राप्त की थी।

NASA के कार्य

नासा विभिन्न प्रकार के मुख्य कार्य अंतरिक्ष से संबंधित कर रहा है। NASA अंतरिक्ष के विभिन्न ग्रहों पर इस बात की खोज कर रहा है कि वहां पर जीवन संभव है या नहीं! क्योंकि वर्तमान समय में पृथ्वी पर आबादी बहुत ज्यादा बढ़ गई है और आने वाले कुछ वर्षों में यहां पर लोगों का पैर रखना भी मुश्किल हो जाएगा।

इसी कड़ी में NASA द्वारा अंतरिक्ष के विभिन्न ग्रहों पर पानी, ऑक्सीजन और अनुकूलित वातावरण तथा जीवन की उत्पत्ति से संबंधित तरह-तरह की रिसर्च की जा रही है।समय-समय पर पृथ्वी पर अंतरिक्ष की तरफ से खतरे हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में नासा इस बात का भी ध्यान रखता है कि अंतरिक्ष से कब कौन सी समस्या पृथ्वी की तरफ आगे बढ़ रही है।

उसकी जानकारी प्राप्त करना तथा अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आने वाली समस्या का हल करना भी NASA जानता है। हाल ही में नासा पृथ्वी पर अंतरिक्ष से आने वाले उल्का पिंड की दिशा परिवर्तन करने में लगा हुआ है क्योंकि यह उल्कापिंड आकार में बहुत बड़ा है जो पृथ्वी से टकराते ही यहां पर तबाही मचा देगा। इसीलिए NASA विस्फोट के साथ उल्कापिंड की दिशा बदलने में लगा हुआ है।

आज के समय में NASA द्वारा अंतरिक्ष में तरह-तरह के सेटेलाइट से छोड़े गए हैं। तरह-तरह के कैमरे तरह-तरह के मशीनरी तरह-तरह के उपकरण और तरह-तरह के स्पेस स्टेशन बनाए गए हैं। यह सभी कार्य NASA द्वारा अंतरिक्ष में होने वाले रिसर्च को आसान बनाने और वहां पर होने वाली गतिविधियों की नजर रखने के लिए किया गया है।

समय समय पर NASA द्वारा अंतरिक्ष के अलग-अलग ग्रहों से तरह-तरह की तस्वीरें शेयर की जाती है तथा वहां पर होने वाली हलचल जलवायु परिवर्तन जीवन ऑक्सीजन इत्यादि के बारे में रिसर्च की जाती है। पृथ्वी पर अंतरिक्ष से आने वाली तबाही की जानकारी भी NASA प्राप्त कर लेता है।

NASA ने अब तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। नासा ने अपना पहला अंतरिक्ष यान सन 1973 में लांच किया था। यह अंतरिक्ष यान सौरमंडल में बृहस्पति और शनि की यात्रा करने वाला पहला यान था। इस यान के अंतर्गत शुक्र मंगल तथा बृहस्पति के बीच चट्टानों की जांच की गई और उनकी तस्वीरें ली गई थी।

इसके बाद चंद्रमा मिशन और विभिन्न प्रकार के मिशन नासा ने पूरे कर लिए थे और अब नासा सूरज पर भी पहुंचने की तैयारी में है। अब तक NASA ने सूरज से संबंधित हैरान कर देने वाले दावे और विभिन्न प्रकार की तस्वीरें जारी की है तथा तरह-तरह की रिसर्च भी कर रहा है।

निष्कर्ष

NASA एक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी हैं जिसका काम अंतरिक्ष से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना और लोगों के जीवन को और अधिक बेहतर ढंग से बनाना है। नासा दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय अंतरिक्ष एजेंसी है जिसने आज तक विभिन्न प्रकार की उपलब्धि हासिल की है और आने वाले समय के लिए भी NASA द्वारा कई प्रकार के मिशन कार्यरत है।‌

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बता चुके हैं कि नासा क्या है और इसके कार्य क्या है? (NASA Kya Hai)?, NASA का फुल फॉर्म क्या है? NASA क्या कार्य करता है? नासा की उपलब्धियां! नासा क्या है? तथा NASA से संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बता चुके हैं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए जरूर ही उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

MPIN क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें? (महत्व और फायदे)

एपीआई (API) क्या है? (प्रकार, फायदे, नुकसान और उदाहरण)

201+ यूपीएससी के महत्वपूर्ण प्रश्न

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है?

Ripal
Ripal

Related Posts