Home > Education > MPIN क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें? (महत्व और फायदे)

MPIN क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें? (महत्व और फायदे)

MPIN Kya Hai – ऑनलाइन पेमेंट करने की प्रक्रिया काफी तीव्र हो गई है। कोई भी ऑनलाइन कार्य करते वक्त हम ऑनलाइन पैसे का भुगतान करना ज्यादा पसंद करते है। बीते वर्ष कुछ अध्ययन किए गए जिसके अनुसार भारत 1 वर्ष में 48 ट्रिलियन से ज्यादा ऑनलाइन भुगतान करता है, जो इसे विश्व में सबसे अधिक ऑनलाइन भुगतान करने वाला देश बनाता है।

मगर किसी भी कार्य के दौरान ऑनलाइन भुगतान करने की प्रक्रिया में आपको अपने मोबाइल से पैसा में MPIN डालना होता है। मगर क्या आपको पता है की MPIN क्या है और MPIN की क्या आवश्यकता है?

MPIN Kya Hai
Image: MPIN Kya Hai

यह MPIN मोबाईल से ऑनलाइन भुगतान करने के लिए बहुत आवश्यक है। यह पिन 4 अंक का होता है और यह बिल्कुल एटीएम के पिन की तरह कार्य करता है। इस पिन को दर्ज करने के बाद हि ऑनलाइन पेमेंट किया जाता है।

आप भी इसका इस्तेमाल करते होंगे लेकिन उस बारे में जानते नहीं है, तो आज MPIN क्या है? और कैसे उस एमपिन को प्राप्त कर सकते है इसके बारे में विस्तार पूर्वक सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। 

MPIN क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें? (महत्व और फायदे) | MPIN Kya Hai

MPIN क्या है?

MPIN 4 अंक का नंबर समूह है जिसकी सहायता से आप ऑनलाइन पैसा भुगतान कर सकते है। आपके MPIN number लिखने के बाद ही आप ऑनलाइन पेमेंट करने वाले एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर पाते है और आपके इस पिन को दर्ज करने पर ही बैंक को निर्धारित रकम काटने की अनुमति मिलती है।

अगर आप एटीएम यूज करते हैं तो आप जब भी एटीएम से पैसा निकालने जाते होंगे तो आपको 4 अंकों का एटीएम कोड दर्ज करना होता होगा। तभी आप एटीएम से पैसे निकालने में सक्षम होते होंगे। बिल्कुल उसी तरह अगर आपको अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन किसी को पेमेंट करना है, तो आपको 4 अंकों का MPIN दर्ज करना होता है। यह एमपी आपको किसी भी यूपीआई पेमेंट को करने से पहले दर्ज करना रहता है। 

आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको अपने MPIN को किसी के साथ साझा नहीं करना है। अगर कोई आपका एमपिन जान जाता है तो वह आपके बैंक से किसी भी तरह का ऑनलाइन पेमेंट कर सकता है। इसलिए बैंक या किसी भी व्यक्ति को अपने MPIN के बारे में न बताए। 

MPIN का full form

MPIN का फुल फॉर्म Mobile Banking Personal Identification Number होता है। आसान भाषा में हम समझे सकते है की MPIN एक ऐसा कोड है जिसके माध्यम से हम ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं।

आप अपने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को सत्यापित करने के लिए इस कोड को दर्ज करते है ताकि बैंक समझ जाए कि आप online payment करना चाहते है और कोई धोखाधड़ी न हो सके।

MPIN कैसे प्राप्त करें?

बिना एमपिन के आप यूपीआई आईडी या फिर ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर सकते और ना ही किसी भी प्रकार का ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

अगर आप अपना एमपिन सेट करना चाहते है तो आपको किसी भी Online Payment वाले एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा और आप यूपीआई आईडी के विकल्प पर जा कर अपने बैंक पासबुक से खुद को सत्यापित करके अपना MPIN बना सकते है। इसके अलावा आप यूएसएसडी बैंकिंग के माध्यम से भी आप अपना MPIN set कर सकते है।

अगर आप अपने एमपिन को बीच में कभी भूल जाते हैं तो, आप बैंक से जाकर या फिर ऑनलाइन यूपीआई ऐप के माध्यम से खुद को दस्तावेज के जरिए सत्यापित करके आप अपने एमपिन को बदल सकते है और फिर से कोई दूसरा एमपिन जेनरेट कर सकते हैं। 

MPIN का महत्व

  • MPIN का महत्व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए है।
  • यह एक पासवर्ड की तरह है जो आपके ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को सुरक्षित रखता है।
  • बिना MPIN के आप किसी भी प्रकार के ऑनलाइन पैसे का लेन-देन नहीं कर सकते है।
  • किसी भी प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बेहतर बनाने के लिए MPIN बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसे आपको हमेशा याद रखना चाहिए।

MPIN के फायदे

आइए नीचे हम आपको एमपिन से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं ताकि आप भी अगर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं आपको भी एमपिन के फायदे के बारे में जानकारी रहे।

  • किसी भी पेमेंट को करने से पहले हमें एमपिन दर्ज करना होता है ताकि बैंक को यह पता चल जाए कि अकाउंट ऑनर ही पेमेंट कर रहा है।
  • एमपीन आपके बैंक अकाउंट से होने वाले लेनदेन को बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करता है। 
  • MPIN दर्ज करने की प्रक्रिया के दौरान भुगतान करने वाले पेमेंट को कन्फर्म करने का मौका मिलता है।
  • Mpin के जरिए हम online किसी के साथ भी पैसे का लेन देन कर सकते है। 

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से एमपिन के बारे में बताया। हमने आपको बताया कि MPIN क्या है (MPIN Kya Hai), हम खुद एम पिन कैसे प्राप्त कर सकते हैं? और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में एमपिन का महत्व क्या है? इसके साथ-साथ हमने आपको एमपिन से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा और इसमें एमपिन के बारे में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि आपके दोस्त भी एमपिन के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लें। अगर आप एमपीन के बारे में कुछ पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े:

एपीआई (API) क्या है? (प्रकार, फायदे, नुकसान और उदाहरण)

CVV नंबर क्या होता है?, पूरी जानकारी

201+ यूपीएससी के महत्वपूर्ण प्रश्न

महत्वपूर्ण कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न

Ripal
Ripal

Related Posts