Home > General > मोबाइल का आविष्कार कब और किसने किया था?

मोबाइल का आविष्कार कब और किसने किया था?

Mobile Ka Avishkar Kab Aur Kisne Kiya Tha: आज की टेक्नोलॉजी की दुनिया में मोबाइल का उपयोग हर कोई व्यक्ति करता है। बड़े से लेकर बच्चा भी मोबाइल के बिना नहीं रह सकता है। मोबाइल सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन चुका है।

मोबाइल हमारे जीवन में एक होबी की तरह शामिल हो चुका है। वर्तमान समय में मोबाइल के साथ साथ इंटरनेट होना भी जरूरी है। अन्यथा मोबाइल एक डेड बॉडी की तरह है।

Mobile Ka Avishkar Kab Aur Kisne Kiya Tha
Image: Mobile Ka Avishkar Kab Aur Kisne Kiya Tha

जिस प्रकार के दिन प्रतिदिन मोबाइल का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। उसी हिसाब से अगर पुराने समय की बात की जाएं तो पहले मोबाइल इतने लोकप्रिय नहीं हुआ करते थे और अगर किसी के पास मोबाइल होता भी तो बहुत कम लोग ऐसे थे, जो मोबाइल का उपयोग करते थे।

आज के आर्टिकल में हम आपको मोबाइल का आविष्कार कब हुआ था? और मोबाइल का आविष्कार किसने किया था? इसके बारे में भी जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

मोबाइल क्या है?

मोबाइल एक ऐसा उपकरण है। जिसके माध्यम से हम ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल पर एक दूसरे से किसी भी लोकेशन पर बैठे बात कर सकते हैं। मोबाइल उपकरण के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग करके एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक टैक्स और वीडियो मैसेज भेजे जा सकते हैं। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन का उपयोग करके और भी कई प्रकार के काम होना संभव हुआ है।

मोबाइल का आविष्कार कब हुआ था? (Mobile Ka Avishkar Kab Hua Tha)

मोबाइल का आविष्कार अप्रैल 1973 में किया गया था। मोबाइल का आविष्कार करने वाला व्यक्ति मार्टिन कपूर था, जिन्होंने पहली बार मोबाइल के बारे में और इस उपकरण को बनाने के बारे में सोचा था।

मार्टिन कपूर ने 1973 से मोबाइल के बारे में विस्तार करना शुरू किया और मोबाइल बनाने के बारे में लगातार प्रयास करते रहे और 10 साल बाद उन्होंने अपना पहला मोबाइल लांच किया था।

विश्व का पहला मोबाइल कौन सा था?

विश्व में पहला मोबाइल मोटरोला कंपनी का लॉन्च हुआ था। मोटरोला कंपनी के इंजीनियर मार्टिन कपूर ने ही इस मोबाइल का आविष्कार करके लांच किया था। उस टाइम पहला मोबाइल वजन में बहुत ही ज्यादा भारी था।

इतना ही नहीं इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद मात्र 35 मिनट तक चलती थी। उस मोबाइल में ना तो कोई इंटरनेट उपयोग करने की सुविधा थी और ना ही अन्य सारे फीचर्स मौजूद थे, जो आज के समय में हम उपयोग कर रहे हैं।

धीरे-धीरे मोबाइल में नई नई अपडेट अलग-अलग कंपनियों के द्वारा लाए गए और उसकी वजह से आज के समय में हम 5G मोबाइल और एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं।

सबसे पहला मोबाइल का नाम क्या था?

मोबाइल का आविष्कार मार्टिन कपूर के द्वारा किया गया। मार्टिन कपूर ने मोटोरोला कंपनी के मोबाइल को लांच किया। लेकिन कई लोगों को यह सवाल रहता है कि मोटरोला कंपनी का कौन सा मॉडल लांच हुआ था।

इस जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि सबसे पहला मोबाइल जो लॉन्च हुआ था, उसका नाम मोटरोला डायना TAC था। इस मोबाइल का वजन लगभग 1.1 किलोग्राम यानी कि 1 किलो 100 ग्राम था।

विश्व का पहला मोबाइल जब लॉन्च हुआ तो उसकी कीमत भारतीय रुपए में ₹200000 निर्धारित हुई थी, जिसे हर कोई व्यक्ति उस समय में नहीं खरीद सकते थे।

भारत में पहला मोबाइल फोन कब आया?

भारत में मोबाइल आविष्कार काफी समय बाद हुआ था। 1973 में पहला फोन लॉन्च होने के बाद 30 जुलाई 1995 को भारत में पहला मोबाइल लांच हुआ था। भारत में भी वही मोटरोला का मोबाइल 1995 लांच किया गया था।

मोबाइल के फायदे

आज के समय में आप जिस मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। उस मोबाइल के हजारों की संख्या में फायदे मौजूद है। मोबाइल के कुछ लोकप्रिय फायदों के बारे में हिंदी की सूची दी गई है:

  • मोबाइल का उपयोग करके आप किसी भी व्यक्ति को कहीं पर बैठे बात कर सकते हैं।
  • वीडियो कॉल पर एक दूसरे को आमने सामने देख सकते हैं। मोबाइल और इंटरनेट के प्रयोग के जरिए आप टेक्स्ट मैसेज और वीडियो मैसेज को एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • आज के समय में घर बैठे पैसे कमाने वाले बहुत सारे काम मोबाइल के माध्यम से किए जा सकते हैं।
  • आज इंटरनेट और मोबाइल लोगों के लिए इतना जरूरी है कि हर बिजनेसमैन का आधे से ज्यादा डाटा अपने मोबाइल में ही रहता है।
  • मोबाइल का प्रयोग करके व्यक्ति अपने हर कार्य को काफी आसान बनाता है।
  • मोबाइल के माध्यम से कई प्रकार की ऑनलाइन सरकारी सुविधाएं भी आप हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

वर्तमान समय में मोबाइल का उपयोग करते हुए हम अक्सर सोचते हैं कि मोबाइल का आविष्कार कब और किसने किया था?( Mobile Ka Avishkar Kab Aur Kisne Kiya Tha)। गूगल के माध्यम से भी बहुत सारे लोग इस बारे में जानकारी लेने का हमेशा प्रयास करते रहते हैं।

आज के आर्टिकल में हमने आपको मोबाइल का आविष्कार कब हुआ और मोबाइल का आविष्कार किसने किया इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी हैं। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

यह भी पढ़े :

भारत के 10 सबसे अच्छे ट्रेडिंग ऐप

ओटीटी प्लेटफॉर्म क्या है?

Jio Cloud PC क्या है?

मेरे मोबाइल में क्या खराबी है कैसे पता करें?

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment