Home > General > Jio Cloud PC क्या है?

Jio Cloud PC क्या है?

Jio Cloud PC Kya Hai: 29 अगस्त को भारत की जानी-मानी कंपनी Reliance Jio ने कंपनी की 45वीं AGM के दौरान भारत में 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को रोल आउट करने की घोषणा की है।

रिलायंस कंपनी के सीईओ मुकेश अंबानी ने साल 2023 तक पूरे भारत में 5G नेटवर्क को पहुंचाने का दावा किया। इस साल दिवाली तक मुंबई, चेन्नई ,दिल्ली एवं कोलकाता इन चार मेट्रो शहरों में 5G की शुरुआत हो जाएगी।

Jio Cloud PC Kya Hai
Image: Jio Cloud PC Kya Hai

इसी के साथ कंपनी ने वर्चुअल पीसी को भी लांच करने की घोषणा की। कंपनी ने अपनी दो नई सर्विस Jio AirFiber और Jio Cloud PC के बारे में भी बताया। आखिर किस तरीके से यह दोनों सर्विस महंगे लैपटॉप ओर डेस्कटॉप खरीदने के खर्च को कम कर सकती है और किस तरीके से यह डिवाइस लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती है। आगे इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

Jio Cloud PC क्या है? | Jio Cloud PC Kya Hai

Jio AirFiber क्या है?

Jio AirFiber एक वायरलेस सिंगल-डिवाइस सॉल्यूशन है। इस डिवाइस के उपयोग से घरों में ब्रॉडबैंड इंस्टॉल करने के लिए ढेर सारे तार लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आपको बस डिवाइस को प्लग-इन करना है।

सरल भाषा में कहें तो Jio AirFiber काफी हद तक JioFi की तरह ही है। इसमें इंटरनेट स्पीड और भी अच्छी मिलेगी। यह एक एंड-टू-एंड ब्रॉडबैंड सॉल्यूशन होगा जो हॉटस्पॉट इंस्टॉल करने जितना आसान होगा।

Jio Cloud PC क्या है?

जियो क्लाउड pc एक वर्चुअल pc है जिसे होस्ट करने के लिए जियो कि नई सर्विस Jio AirFiber (5G) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसमें किसी भी बड़ी हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं होगी। इसमें चार यूएसबी, एक लैन, एक एचडीएमआई, और एक 3.5 मिमी पोर्ट के साथ कॉम्पैक्ट हार्डवेयर (राउटर की तरह) होने की संभावना है। जिसे कीबोर्ड, माउस और डिस्प्ले से जोड़ना पड सकता है।

इससे यह लाभ होगा कि तेज 5G नेटवर्क स्पीड यूजर्स इसके रिमोट सर्वर लोकेशन से सभी कंप्यूटेशंस को स्ट्रीम कर पाएंगे। इसके कारण कंप्यूटर हार्डवेयर खरीदने वाले व्यक्ति को बार-बार इसे अपग्रेड करने का टेंशन नहीं लेना पड़ेगा और इस तरीके से उनका खर्चा भी बच जाएगा।

इसमें बस एक यूजर को केवल उपयोग की गई सीमा तक भुगतान करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद तो वे केवल एक नहीं बल्कि कई पीसी को बेहद किफायती दरों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरीके से जियो क्लॉउड पिसी के माध्यम से कई सारे pc को जोड़ा जा सकेगा।

मूल्य और उपलब्धता

फिलहाल तो जो कल आप इसी के लॉन्च की जानकारी दी गई है इसके कीमत और इसके उपलब्धता के बारे नविता कोई भी जानकारी नहीं आई है लेकिन रिलायंस कंपनी द्वारा किए गए दावा से यह माना जा सकता है कि यह संभवत एक विशिष्ट एयर फाइबर प्लान के साथ आएगा और शायद यह पीसी कम से कम 4 यूएसबी पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 1 आरजे 45 पोर्ट, और एक एचडीएमआई पोर्ट के साथ आएगा।

JioAirFiber से लाभ

पहले जब लोगों को कंप्यूटर खरीदना होता था तो कंप्यूटर हार्डवेयर खरीदने के अतिरिक्त उन्हें समय-समय पर अपग्रेड कराने का भी खर्चा लगता था लेकिन JioAirFiber के इस्तेमाल से अब इन खर्चों से बचा जा सकेगा साथ ही इसमें जियोक्लाउड पीसी नाम के क्लाउड होस्ट किए गए वर्चुअल पिसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

FAQ

Jio cloud pc क्या है?

जियो क्लाउड pc एक वर्चुअल pc है जिसे होस्ट करने के लिए जियो कि नई सर्विस Jio AirFiber (5G) तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

JioAirFiber को कौन सी कंपनी ने लांच किया है?

JioAirFiber को रिलायंस जियो ने 29 अगस्त को कंपनी की 45वीं AGM पर लांच करने की घोषणा की।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल हमने आपको Jio Cloud PC क्या है? ( Jio Cloud PC Kya Hai) के बारे में इनफार्मेशन दिया है। अगर आर्टिकल पसंद आये तो उसे लाइक और शेयर जरुर करें। आर्टिकल के सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें

नेट क्यों नहीं चल रहा है?

मेरे मोबाइल में क्या खराबी है कैसे पता करें?

मोबाइल में रिंगटोन कैसे सेट करें?

गाने पर फोटो लगाने वाले बेहतरीन एप्प

Ripal
Ripal

Related Posts