मटका और तेनालीराम की कहानी

मटका और तेनालीराम की कहानी | Matka Aur Tenali Rama ki Kahani

बहुत पहले की बात है। विजय नगर नाम का साम्राज्य हुआ करता था, जिसके महाराज श्री कृष्ण देव राय थे। महाराज हमेशा अपनी प्रजा के हितों के लिए काम करते थे। दरबार में उनके सबसे चहेते तेनालीराम थे। एक दिन महाराज तेनाली रामा से किसी बात पर अत्यंत क्रोधित हो गए।

महाराज इतने क्रोधित हो गए की तेनाली रामा को अपनी शक्ल दिखाने को भी मना कर दिया और उन्होंने यह आदेश दिया कि अगर तेनाली रामा इस दरबार में अपनी शक्ल दिखाई तो उन्हें पचास कोड़ो की सजा दी जाएगी।

Matka Aur Tenali Rama ki Kahani
Images :- Matka Aur Tenali Rama ki Kahani

तेनाली रामा नाराज होकर चुपचाप वहां से चले गए। अब क्योंकि महाराज के चहेते तेनाली रामा थे। नगर में कोई भी गतिविधि होती तो महाराज सीधा तेनालीरामा से ही राय लेते थे। इसी कारण दरबार में तेनाली रामा से जलने वालों की संख्या भी अधिक थी।

महल के दरबारियों ने तेनाली रामा के खिलाफ महाराज के कान भरना शुरू कर दिये। दरबारियों ने कहा कि महाराज आपके इतने मना करने के बाद भी तेनाली रामा महल के अंदर आ गए थे और सभी दरबारियों के साथ हंसी मजाक कर रहे थे। तेनाली रामा ने आप के आदेश की अवहेलना की है। यही नहीं उन्होंने आपकी बातों का अपमान भी किया।

महाराज गुस्से से आगबबूला हो गए और तेजी से तेनाली रामा की तरफ चल दिए। तेनाली रामा उस वक्त दरबार में ही थे, उन्होंने अपने सिर में मटका पहने हुए थे और उस मटके में दो छेद भी किए हुए थे, जिससे वह आगे देख सके। महाराज गुस्से से तेनाली रामा के पास पहुंचे, उन्होंने मटका धारिता तेनालीरामा को देखा। उन्होंने तेनालीरामा से पूछा हमारे मना करने के बावजूद भी तुम दरबार में अपनी शक्ल क्यों दिखा रहे हो?

यह भी पढ़े: मनहूस कौन? (तेनालीराम की कहानी)

तेनाली रामा ने कहा महाराज मैं अपनी शक्ल आपको कहां पर दिखा रहा हूं। आपने मुझे मना किया था कि आप मेरी शक्ल नहीं देखना चाहते तो उसी कारण मैंने अपने सिर में मटका पहन लिया। इससे मेरी शक्ल आपको नहीं दिखेगी और मैं भी आपको देख सकूंगा।

तेनाली रामा की बातें सुनकर महाराज का गुस्सा शांत हुआ और तेनाली रामा की बातों पर जोर-जोर से हंसने लगे। महाराज ने तेनालीरामा से कहा तुम कितने भोले हो। अगर हम तुम्हें कोड़ों की सजा दे देते तो अब इस मटके को उतारो और अपना आसन ग्रहण करो।

तेनाली रामा की सभी मजेदार कहानियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इनका नाम राहुल सिंह तंवर है। इनकी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। इनको 4 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 6 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here