Home > General > लूडो खेलने के नियम और खेलने की प्रक्रिया

लूडो खेलने के नियम और खेलने की प्रक्रिया

Ludo Khelne ke Niyam: लूडो एक बहुत ही प्रचलित खेल है, जिसे हर उम्र के लोग खेलना पसंद करते है। लूडो खेल (ludo khel) ने ना केवल भारत में बल्कि अन्य देशों में भी काफी लोकप्रियता हासिल है। इस खेल की शुरुआत कई हजार साल पहले भारत में हुई थी।

लूडो खेलने के नियम काफी सरल है, जिसे बड़ी आसानी से कोई भी समझ सकता है और हर कोई अपने घर में बैठकर लूडो खेल सकते हैं। लूडो एक इंडोर गेम होने की वजह से इसे औरते, बच्चे, और बूढ़े भी काफी पसंद करते हैं।

अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका आज की भागदौड़ की दुनिया में काफी कम मिलता है और इस मौके को कुछ प्रचलित और साधारण खेल के साथ हासिल कर सकते है।

Ludo Khelne ke Niyam
Ludo Khelne ke Niyam

लूडो ऐसा ही एक प्रचलित खेल है, जिसे कई सालों से भारत के विभिन्न घरों में खेला जा रहा है। लूडो खेलने के नियम क्या है? (Ludo Rules in Hindi), लूडो कैसे खेलें? (Ludo Kaise Khelte Hain) और क्यों यह इतना प्रचलित है? इसके बारे में आज का यह लेख लिखा गया है।

लूडो क्या है? (Ludo Game in Hindi)

लूडो एक बहुत ही प्रचलित खेल है, जिसके बारे में लगभग भारत का प्रत्येक नागरिक जानता है। इसे कई सालों से लगभग सभी वर्ग के घरों में खेला जा रहा है। यह एक प्रचलित खेल है, जिसे बड़ी आसानी से किसी भी उम्र का व्यक्ति अपने घर में बैठकर खेल सकता है। लूडो एक इंडोर गेम है, जिसे मुख्य रूप से 4 लोग खेलते हैं। इसमें 16 गोटियां होती है।

अगर हम इस खेल के शुरुआत की बात करें तो कुछ अध्ययन से पता चला है कि 16वीं सदी के सबसे प्रभावशाली राजा अकबर के दरबार में भी यह खेल पच्चीसी के नाम से खेला जाता था। इसके अलावा भारतीय ग्रंथ, महाभारत में भी इस खेल को पाशा के नाम से वर्णन किया गया है।

कई अनुसंधान से पता चला है कि लूडो की खोज तकरीबन 2000 से 3000 साल पहले की गई थी ताकि मनोरंजन किया जा सके। आप इस खेल की प्रतिभा को इसी से समझ सकते हैं कि इतना पुराना होने के बावजूद लोग इस खेल को आज भी खेलना काफी पसंद करते है।

लूडो खेलने की आवश्यक बातें

लूडो खेलने का तरीका क्या है?, यह जानने से पहले यह जान लेना चाहिए कि लूडो को खेलने के लिए किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है:

  • लूडो एक ऐसा खेल है, जिसमें अधिकतम 4 लोग और न्यूनतम दो लोग खेल सकते है।
  • इस खेल में चार विभिन्न रंग होते हैं। अगर 2 लोग खेलते हैं तो वह दो रंगों का चयन करते हैं और अगर 4 लोग खेलते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति अपने एक रंग का चयन करता है।
  • प्रत्येक खिलाड़ी को चार गोटियां दी जाती है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने प्रत्येक गोटी को शुरुआत से शुरू कर के अंत तक ले जाना होता है, जो व्यक्ति इस पूरी दौड़ को सबसे पहले पूरा करता है, वह जीत जाता है।
  • एक गोटी को शुरू से अंत तक चलाने के लिए एक पाशा होता है, जिसे dice भी कहा जाता है। इस डाइस में 6 फलक होते हैं और प्रत्येक फलक पर कुछ बिंदु बने हुए होते हैं। जब कोई व्यक्ति डाइस को फेंकता है, तो सबसे ऊपर वाले फलक पर जितना अंक दिखता है, वह अपनी गोटी को उतना आगे बढ़ा सकता है।

इस तरह परिवार के सभी लोग एक जगह बैठकर लूडो का खेल खेल सकते हैं। इस खेल को खेलने की विस्तारपूर्वक प्रक्रिया को समझना चाहते हैं तो नीचे बताई गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

लूडो खेलने के नियम (Rules of Ludo Game in Hindi)

जिस प्रकार प्रत्येक खेल को खेलने के कुछ नियम बनाए होते हैं, उसी प्रकार लूडो खेलने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन आपको नियम अनुसार करना होगा। लूडो खेलने के नियम नीचे बताए गए हैं:

  • लूडो खेलने का सबसे पहला नियम यह कहता है कि आपको फलक पर जो अंग दिख रहा हो, आपको अपने गोटी को इतना आगे बढ़ाना है।
  • लूडो एक चारखुट आकार के बोर्ड पर खेला जाता है, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को चार गोटी दी जाती है और डाइस पर नंबर के अनुसार प्रत्येक गोटी आगे बढ़ती जाती है और जो गोटी अपने घर से निकलकर अंत तक पहुंचती है, वह बाहर हो जाती है। इस प्रकार 4 कोटी को बाहर करने वाला पहला खिलाड़ी जीत जाता है।
  • सबसे पहले गोटी एक निश्चित स्थान पर रहती है, जिस समय वह खेल का हिस्सा नहीं होती है। डाइस में 6 का अंक आने पर एक गोटी खेल में शामिल होती है।
  • 6 अंक गोटी को खेल में लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अगर एक गोटी पहले से खेल में शामिल है, तो यह खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह 6 अंक से दूसरे गोटी को खेल में शामिल करना चाहता है या अपने गोटी को आगे चलाना चाहता है।
  • आपको यह भी याद रखना चाहिए कि लगातार छह अंक प्राप्त करने पर कोई अंक नहीं मिलता है।
  • अगर किसी खिलाड़ी की गोटी खेल में अंक लाते हुए आगे बढ़ रही है और कोई दूसरा खिलाड़ी किसी दूसरे गोटी के स्थान पर पहुंचता है तो वह उसे काट कर वापस घर में भेज सकता है।
  • जो व्यक्ति आगे चल रही गोटी को पीछे से जाकर काटता है, उसे दोबारा एक बार चाल चलने का मौका मिलता है।
  • घर से अपने गोटी को निकालकर होम तक या अंत तक पहुंचाने की प्रक्रिया में किसी गोटी को काटना आवश्यक नहीं होता।
  • अगर चार लोग दो दो की टीम बनाकर खेल रहे हैं तो एक टीम के सदस्य एक दूसरे की गोटी को नहीं काट सकते है।
  • लूडो के खेल में जिस रास्ते से गोटी आगे बढ़ती है, वहां बीच-बीच में स्टार बना होता है, जिसका अपना महत्व होता है। अगर कोई गोटी उसे स्टार पर जाकर रुकती है तो उसे कोई भी काट नहीं सकता।
  • अगर किसी व्यक्ति की गोटी कटती है तो वह दुबारा खेल से बाहर हो जाती है, जिसे वापस खेल में लाने के लिए 6 अंक लाना होता है।
  • इस तरह अगर कोई व्यक्ति अपने चारों गोटी को खेल में लेकर आता है और उसे शुरुआत से अंत तक पहुंचा देता है तो वह इस खेल का विजेता बनता है।
  • अगर आप यह खेल टीम में खेल रहे हैं, तो जिस टीम की सारी गोटी खेल में आएगी और शुरू से अंत तक पहुंच जाएगी वह टीम विजेता बनेगी।

घर में लूडो कैसे खेले?

अगर आप अपने घर में बैठे बोर हो रहे हैं और लूडो खेलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लूडो का नक्शा बनाना होगा, जिसके ऊपर गोटियां चलेगी और अब खेल को खेल सकेंगे। लूडो का फोटो कैसा होता है? इसे आप नीचे देख सकते हैं और बिल्कुल वैसा ही एक नक्शे को तैयार कर सकते हैं।

ludo game photo
ludo game photo

लूडो खेलने की गोटी आपको किसी भी बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा आज हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इस वजह से लूडो खेलने वाले एप्लीकेशन को भी लोगों के समक्ष लाया गया है। आप लूडो एप्लीकेशन को निशुल्क गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और लूडो खेलने का मजा उठा सकते हैं।

लूडो एप्लीकेशन को गूगल से डाउनलोड करने पर आप उसे अपने परिवार के साथ भी खेल सकते हैं और इंटरनेट पर विभिन्न लोगों के साथ दुनिया भर के लोगों से जुड़कर खेल सकते हैं।

लूडो डाउनलोड कैसे करें? (Ludo Download Kaise Kare)

अगर ऊपर बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आपके मन में लूडो गेम को डाउनलोड करने की जिज्ञासा जगी है तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए आप अपने मोबाइल में लूडो को डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर लूडो सर्च करना है, जिसके बाद आपको विभिन्न प्रकार के एप्लीकेशन देखने को मिलेंगे।
  2. वर्तमान समय में लूडो का सबसे प्रचलित एप्लीकेशन लूडो किंग है, जिसे आप निशुल्क गूगल से डाउनलोड कर सकते हैं। अब तक उसे 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।
  3. इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करके क्लिक करना है। इंस्टॉल पर क्लिक करते ही कुछ देर रुकने पर यह एप्लीकेशन आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप अपने मनचाहे समय पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

आज लूडो किंग की तरह विभिन्न प्रकार के एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। कुछ ऐसे लूडो एप्लीकेशन भी मौजूद हैं, जिन पर गेम खेलने के लिए आपको पैसे दिए जाते हैं। अगर आप उसमें लूडो का खेल जीतते हैं तो आप पैसा भी कमा सकते है।

आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी लूडो एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और उसका इस्तेमाल करके अपने खाली समय में लूडो जैसा प्रचलित और मजेदार खेल खेलें।

 FAQ

लूडो का खेल कब शुरू हुआ?

लूडो खेल का वर्णन आपको 16वीं सदी में अकबर के दरबार में मिलेगा। इसके अलावा महाभारत के ग्रंथ में मिलेगा। इसके अलावा आपको प्राचीन इतिहास के कुछ और राजाओं के किताबों में भी इसका वर्णन मिलेगा। कुछ अनुसंधान से यह पता चला है कि लूडो विश्व के सबसे पुराने खेलों में से एक है, जो 2000 से 3000 साल पहले खोजा गया था।

लूडो कैसे खेला जाता है?

लूडो न्यूनतम दो लोगों के बीच पर अधिकतम 4 लोगों के बीच खेला जाता है। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी को 4 गोटी दी जाती है, जो डाइस पर आए अंक के अनुसार आगे बढ़ती है और जो खिलाड़ी अपने सभी गोटीयों को खेल में लेकर आता है और शुरू से अंत तक लेकर जाता है, वह जीत जाता है।

घर में लूडो का खेल कैसे खेल सकते है?

आप घर में लूडो खेलने के लिए लूडो का नक्शा स्वयं तैयार कर सकते हैं या बाजार से खरीद कर ला सकते हैं। इसके अलावा अपने मोबाइल में लूडो किंग जैसे किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करके ऑनलाइन और ऑफलाइन लूडो खेल सकते है।

निष्कर्ष

अपने आज के इस लेख में आपको लूडो क्या है, लूडो के नियम (ludo game rules) और इसे कैसे खेलें? से संबंधित विस्तारपूर्वक से यूज़फुल जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप लोगों के लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल और यूज़फुल साबित हुई होगी।

अगर आपको यह जानकारी यूजफुल लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें

प्रसिद्ध खेलों के नाम 

फ्री में आईपीएल कैसे और कहां देखें?

Tik Tok जैसा Indian App कौन सा है?

भारत के 10 सबसे अच्छे ट्रेडिंग ऐप

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment