Home > Information > कहीं आपके पर्स में रखा ₹500 का नोट नकली तो नही, अभी जाने असली और नकली नोट में अंतर

कहीं आपके पर्स में रखा ₹500 का नोट नकली तो नही, अभी जाने असली और नकली नोट में अंतर

एक नजर में पहचाने 500 का असली और नकली नोट, समझे सभी बारीकियां, RBI ने बताया कैसे कर सकते हैं नकली नोट की पहचान

जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कुछ महीने पहले ही आरबीआई ने ₹2000 के नोट को मार्केट से वापस ले लेने का ऐलान किया। ऐसे में अब ₹500 का नोट सबसे बड़ा नोट है। इसी के साथ ₹500 नोट के नकली मामले सामने आने की भी आशंका जताई जा रही है।

ऐसे में ₹500 के नोट के लेनदेन में काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि आपको ₹500 के असली और नकली नोट की पहचान करना अच्छे से आए।

इसलिए इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरीके से आप ₹500 के असली या नकली नोट की पहचान कर सकते हैं।

₹500 रूपए के नोट की खासियत

8 फरवरी 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के द्वारा मीडिया के सामने एक सूचना दी गई थी कि न केवल दुकानदार, बैंक बल्कि एटीएम से भी नकली नोट निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। अगर आप ₹500 के नकली नोट से धोखा नहीं पाना चाहते हैं तो ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपको ₹500 के असली नोट की खासियत मालूम हो।

आरबीआई के द्वारा ₹500 के जो भी नोट जारी किए जाते हैं, उसमें उसके विशेष पहचान के लिए कई चीजे अंकित की गई होती है। इसके बारे में जानकारी रखकर आप ₹500 के असली और नकली नोट में पहचान कर सकते हैं।

  • ₹500 के नोट में बीच में भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता हुआ लाल किला अंकित किया गया होता है और इसके नए सीरीज के नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर और भारत के रिजर्व बैंक के गवर्नर का सिग्नेचर भी होता है।
  • आरबीआई के अनुसार ₹500 के नोट का आकार 63mm×150mm होता है। इस नोट में कई सारी ज्योमैट्रिक पेटर्न भी किए गए होते हैं।
  • ₹500 के असली नोट में आपको बाई तरफ भाषा पैनल और नोट के छपाई का वर्ष लिखा हुआ।
  • नोट के दाएं ओर आपको अशोक स्तंभ का चित्र अंकित दिखाई देगा।
  • ₹500 के नोट की पहचान करने के लिए भारत और आरबीआई के साथ कलर शिफ्ट विंडो वाली सिक्योरिटी थ्रेड को भी चेक करना चाहिए। जब आप इस नोट को हल्का सा झुकाएंगे तो आपको धागे का रंग हर से नीला होता हुआ दिखाई देगा।
  • ₹500 के नोट में देवनागरी में और मूल्य वर्ग अंक ₹500 इलेक्ट्रोटाइप वाटर मार्क के साथ अंकित होता है।
  • ₹500 के नोट में आपको भारत और इंडिया दोनों ही छोटे अक्षरों में देवनागरी लिपि में लिखे हु दिखाई देंगे।
  • ₹500 के नोट का बेस कलर स्टोन ग्रे होता है, जिसमें कई सारी डिजाइन और ज्यामिति पैटर्न भी अंकित होता है, जोकि अग्रभाग और रिवर्स में स्टोन ग्रे रंग के साथ रेखांकित है।
500 Rupee Currency Note
500 Rupee Currency Note
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment