Home > General > IPL 2024 में सबसे मंहगे खिलाड़ी, जिन्हें मिली सबसे अधिक राशि

IPL 2024 में सबसे मंहगे खिलाड़ी, जिन्हें मिली सबसे अधिक राशि

ipl ka sabse mahanga khiladi

IPL ka Sabse Mahanga Khiladi: जब से आईपीएल शुरू हुआ है, तब से क्रिकेट जगत में नए-नए खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं, जो अपनी बैटिंग और बॉलिंग तथा फील्डिंग से सबको हैरान कर दे रहे हैं। इन खिलाड़ियों के लिए पिछले कुछ सीजनों में बढ़ चढ़कर बोलियां भी लगाई जा रही है।

जिसमें हर आईपीएल की टीम अपने टीम को स्ट्रांग बनाने के लिए ऐसे-ऐसे फ्लेयरों के ऊपर बोली लगाती है, जो खेलने में सबसे अच्छे खिलाड़ियों के रूप में माने जाते हैं।

ऐसे ही आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई में शुरू हुई, जिसमें खिलाड़ियों की बढ़-चढ़कर बोली लगाई गई।

इस आर्टिकल में हम ऐसे IPL Me sabse mahanga Khiladi कौन है के बारे में बताने के साथ ही आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के बारे में भी जानेंगे।

IPL 2024 का सबसे महंगा खिलाड़ी (IPL ka Sabse Mahanga Khiladi)

खिलाड़ीदेशबेस प्राइसखरीदा गयाटीम
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया2 करोड़ रुपए24.75 करोड़ रुपएकोलकाता नाइट राइडर्स
पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया2 करोड़ रुपए20.50 करोड़ रुपएसनराइजर्स हैदराबाद
डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड1 करोड़ रुपए14 करोड़ रुपएचेन्नई सुपर किंग
हर्षल पटेलभारत11.75 करोड़ रुपएपंजाब किंग्स इलेवन
अल्जारी जोसेफवेस्टइंडीज11.50 करोड़ रुपएरॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
स्पेंसर जॉनसनऑस्ट्रेलिया10 करोड़ रुपयेगुजरात टाइटंस
समीर रिज्वीभारत20 लाख रुपए8.40 करोड़ रुपयेचेन्नई सुपर किंग
राइले रूसोसाउथ अफ्रीका8 करोड़ रुपयेपंजाब किंग्स इलेवन
रोवमन पॉवेलवेस्टइंडीज7.40 करोड रुपएराजस्थान रॉयल्स
शाहरुख खानभारत7.40 करोड रुपएगुजरात टाइटंस

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क, जोकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं। इनकी बोली आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए लगाई है। हालांकि इस तेज गेंदबाज को खरीदने के लिए जमकर बोली लगाई गई, जिनमें दिल्ली और मुंबई की टीम शामिल थी। इसके अलावा गुजरात की टीम ने भी इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए जमकर बोली लगाई।

लेकिन अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को अपने पाले में कर लिया और सीजन 2024 आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में मिचेल स्टॉक बीके। जबकि इस खिलाड़ी का बेस प्राइस सिर्फ दो करोड़ रुपए था।

पैट कमिंस

पैट कमिंस, जो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान है। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। लेकिन आईपीएल 2024 सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। इस खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए टीम ने उच्चतम बोली लगाकर अपने पक्ष में कर लिया।

यह भी पढ़े: सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

डेरिल मिचेल

डेरिल मिचेल, का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। जिसको चेन्नई सुपर किंग ने उच्चतम बोली लगाकर 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया। डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हैं।

हर्षल पटेल

भारत के खिलाड़ी हर्षल पटेल भी उच्चतम खिलाड़ियों की लिस्ट में पीछे नहीं है, जिनको पंजाब किंग्स इलेवन 2024 के आईपीएल के लिए 11.75 करोड़ रुपए में उच्चतम बोली लगाकर अपने पाले में कर लिया।

अल्जारी जोसेफ

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने भी वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को 11.50 करोड़ रुपए की उच्चतम बोली लगाकर अपनी टीम में कर लिया।

समीर रिज्वी

ऐसे ही भारत के समीर रिज्वी को उच्चतम बोली लगाकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने पाले में कर लिया। इस खिलाड़ी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, जबकि इस खिलाड़ी का बेस प्राइस मात्र 20 लाख रुपए ही था।

रोवमन पॉवेल

ऐसे और भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें आईपीएल 2024 सीजन के तहत टीमों ने अपने पाले में किया। जिनमें राजस्थान रॉयल्स ने वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल 7.40 करोड रुपए में खरीदा।

शाहरुख खान

शाहरुख खान, जो कि तमिलनाडु के रहने वाले हैं। जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 2024 के आईपीएल के लिए 7.40 करोड रुपए की उच्चतम बोली लगाकर अपने पाले में किया है।

यह भी पढ़े: क्या होता है टाइम आउट का नियम? कौन था इसका पहला शिकार

IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी (IPL ka Sabse Mahanga Khiladi)

खिलाड़ीदेशसालरुपयेटीम
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया202424.75 करोड़कोलकाता नाइट राइडर्स
पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया202420.5 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
सैम करनइंग्लैंड202318.5 करोड़पंजाब किग्स
कैमरून ग्रीनऑस्ट्रेलिया202317.5 करोड़मुंबई इंडियन्स
बेन स्टोक्सइंग्लैंड202316.25 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
क्रिस मॉरिसदक्षिण अफ्रीका202116.25 करोड़राजस्थान रॉयल्स
निकोलस पूरनवेस्ट इंडीज़202316 करोड़लखनऊ सुपर जायंट्स
युवराज सिंहभारत201516 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया202015.5 करोड़कोलकाता नाइट राइडर्स
ईशान किशनभारत202215.25 करोड़मुंबई इंडियन्स
काइल जैमिसनन्यूजीलैंड202115 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर
बेन स्टोक्सइंग्लैंड201714.5 करोड़राइजिंग पुणे सुपरजायंट

यह भी पढ़े

MS Dhoni Net Worth: जाने कितना कमाते हैं महेंद्र सिंह धोनी?

विराट कोहली का जीवन परिचय

रवि बिश्नोई का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment