Home > Dictionary > हबीबी का मतलब और सही प्रयोग

हबीबी का मतलब और सही प्रयोग

Habibi Meaning In Hindi

Habibi Meaning In Hindi: Habibi शब्द आपने कभी ना कभी जरुर सुना होगा। वैसे तो यह एक अरबी शब्द है लेकिन आज के समय में किसी भी भाषा के एकाद शब्दों का प्रयोग होना आम बात हो चुका है।

जैसे कि हिंदी में कई सारे उर्दू और अरबी शब्दों का इस्तेमाल होता है। इसके साथ अंग्रेजी के भी कई शब्दों का उपयोग किया जाता है। वैसे अरबी भाषा जिनको आती है, उन्हें हबीबी का मतलब पता होता है।

लेकिन अगर आपने पहली बार Habibi शब्द सुना है और इसका मतलब आपको नहीं पता तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमने अरबी शब्द हबीबी मीनिंग इन हिंदी (Habibi meaning in hindi) के बारे में बताया है।

हबीबी का मतलब (Habibi Meaning In Hindi)

Habibi एक अरबी शब्द है, जो इस्लामीक लोगों के द्वारा आम बोलचाल में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हबीबी अरबी भाषा का एक पुल्लिंग शब्द है। इसे अरबी भाषा में इस तरह حَبيبي लिखा जाता है।

Habibi का हिंदी अर्थ प्रिय, प्यारा, प्रियतम, दिलरुबा होता है। इस्लामीक लोग इस शब्द का प्रयोग अल्लाह के पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के लिए भी करते हैं।

सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, कुवैत, यमन जैसे अरब देशों में रहने वाले अधिकतर लोग अरबी भाषा के इस शब्द Habibi का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़े: आखिर क्या है ‘मोए मोए’? जाने इसका सही मतलब और सिंगर के बारे में

Habibi का प्रयोग (use of Habibi)

किसी के प्रति प्यार या प्रेम प्रकट करना हो तो अरबी भाषा में हबीबी शब्द का प्रयोग किया जाता है। दो पार्टनर के बीच में अक्सर इस शब्द का प्रयोग होता है।

हालांकि कुछ अरब प्रायद्वीप के देशों में Habibi शब्द का प्रयोग स्वागत शब्द के रूप में भी किया जाता है। जब भी किसी अरबी लोगों के पास कोई जाता है तो उसे हबीबी या अल हबीबी कहकर उनका स्वागत किया जाता है।

हबीबी शब्दों के प्रयोग से कुछ उदाहरण निम्नलिखित है:

  • Habibi मैं तुम्हारे लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।
  • तुम्हें अकेले वहां नहीं जाना चाहिए Habibi किसी को साथ में लेकर जाओ।
  • Habibi तुम कितने अच्छे हो।
  • तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था Habibi.

Habibi Meaning In English

हिंदी की तरह अंग्रेजी में भी अरबी लोग प्यार इजहार करते समय Habibi शब्द का इस्तेमाल करते हैं। हबीबी का अंग्रेजी अर्थ My Love, My Darling, My sweet heart, My heart, My sweet love, My lover होता है।

उदाहरण

  • My Habibi I love you very much.
  • My Habibi you are the most intelligent person in the world

Habibi के विभिन्न तरीके से इस्तेमाल

हबीबी का प्रयोग सिंगल शब्द में भी होता है। इसके अलावा kifak habibi, wallah habibi के साथ भी होता है। हालांकि इसमें इसके अर्थ थोड़े बदल जाते हैं।

kifak habibi का अर्थ होता है “तुम कैसे हो मेरे प्यारे” यह आमतौर पर अपने पार्टनर या किसी निकट व्यक्ति का हाल-चाल पूछने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वल्लाह हबीबी का अर्थ होता है “सच हबीबी”। इसमें वल्लाह का अर्थ अरबी भाषा में खुदा या भगवान होता है। वहीं हबीबी का अर्थ मेरा प्रिय, मेरे प्रियतम आदि होता है। अरबी भाषा में आश्चर्य चकित का भाव प्रकट करने के लिए “वल्लाह हबीबी” शब्द का प्रयोग होता है।

Habibi और Habibti में अंतर

आपने ऊपर हबीबी शब्द का अर्थ जाना। हबीबी के अलावा Habibti शब्द भी आपको बहुत बार सुनने या देखने को मिलता होगा। वैसे Habibi और Habibti दोनों का ही अर्थ “मेरे प्यार” होता है। दोनों ही शब्द अरबी भाषा का शब्द है।

लेकिन Habibi शब्द एक पुल्लिंग शब्द है। यह पुरुष के लिए इस्तेमाल किया जाता है, वहीं Habibti  शब्द स्त्री को अपना प्यार जाहिर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

उदाहरण

  • Habibi आप बहुत स्मार्ट हैं।
  • Habibti तुम बहुत सुंदर महिला हो।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में आपने इस्लामी लोगों के द्वारा प्रचुर मात्रा में प्रयोग होने वाला अरबी शब्द Habibi meaning in hindi के बारे में जाना।

हमें उम्मीद है कि उपरोक्त लेख के जरिए Habibi का क्या अर्थ होता है?, हबीबी शब्द का इस्तेमाल किस तरह होता है इससे संबंधित सारी जानकारी मिल गई होगी। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब और अर्थ

मरकज़ का मतलब और अर्थ

Murshid शब्द का अर्थ और मतलब

Rehnuma का अर्थ और मतलब

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment