Alhamdulillah Meaning in Hindi: नमस्कार दोस्तों, हम अपने जीवन में ऐसे बहुत से शब्द सुनते हैं जिनको बार-बार सुनते हैं लेकिन हम उनका सही मतलब नहीं जान पाते। इन्हीं शब्दों में से एक “अल्हम्दुलिल्लाह” है। आज हम यहां पर अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब क्या होता है और इसे कब प्रयोग में लाया जाता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

अल्हम्दुलिल्लाह का क्या अर्थ होता है?
हमने अल्हम्दुलिल्लाह शब्द अक्सर मुस्लिम लोगों और अर्बी बोलने वाले लोगों से सुना है। यह एक अरबी भाषा का शब्द है जो अरबी भाषा के तीन अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना है। अर्थात् अल्हम्दुलिल्लाह अरबी भाषा तीन शब्दों का एक समूह है। इन तीनों शब्दों मतबल भी अलग-अलग होता है।
अल+हमद+लिल्लाह
हम अंग्रेजी के कई शब्द ऐसे देखते हैं जिनका कोई विशेष महत्व नहीं होता है। लेकिन उनके आगे The शब्द लगाने से उस शब्द का विशेष महत्व हो जाता है। उसी प्रकार अल शब्द लगाने से वह शब्द विशेष बन जाता है।
अरबी भाषा के शब्द अल्हम्दुलिल्लाह में अल के बाद आने वाले शब्द “हमद” का प्रयोग किसी की प्रशंसा या सम्मान करने के लिए किया जाता है जो भी एक अरबी शब्द ही है। इसके बाद “लिल्लाह” शब्द आता है जिसका अर्थ होता है “अल्लाह के लिए”।
जब हम इन सभी शब्दों को मिलाकर देखते है तो इसका मतबल निकलता है किसी भी वस्तु या चीज के लिए अल्लाह को धन्यवाद देना या फिर उसका श्रेय अल्लाह को देना। इस शब्द का प्रयोग अल्लाह की तारीफ के लिए और उनको याद करने के लिए भी किया जाता है।
हम अक्सर जब किसी मुस्लिम से उनके बारे में पूछते है तो उनके जवाब में सबसे पहला शब्द “अल्हम्दुलिल्लाह” ही होता है। इसका मतलब वो अपने बारे में बताने के साथ ही अल्लाह का धन्यवाद दे रहा है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा शेयर की गई यह “अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब क्या है (Alhamdulillah Meaning in Hindi)” जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे आगे शेयर जरूर करें ताकि और भी लोगों को इसके बार में जानकारी मिल सके। आपको यह जानकारी कैसी लगी,, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Read Also