Home > General > दिशा का पता कैसे लगाएं? (5 बेस्ट तरीके)

दिशा का पता कैसे लगाएं? (5 बेस्ट तरीके)

disha ka pata kaise lagaye

Disha ka Pata Kaise Lagaye: पूरब-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण यह मुख्य चार दिशाएं हैं। दिशा का ज्योतिष शास्त्र में काफी ज्यादा महत्व है। वैसे आमतौर पर सूर्योदय के समय सूरज को देखकर हम पूर्व दिशा और सूर्यास्त के समय ढलते सूरज को देखकर पश्चिम की दिशा ज्ञात कर लेते हैं।

लेकिन अगर आप ऐसे स्थान पर है, जहां पर ऊंची ऊंची बिल्डिंग या पहाड़ के कारण आपको सूरज सही से दिखाई नहीं दे रहा है या आसमान बादलों से ढका हुआ है तो ऐसे में दिशा का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

इतना ही अगर आप घर के अंदर है तभी आप दिशा का पता नहीं लगा सकते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम दिशा ज्ञात करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे।

दिन के समय दिशा का पता कैसे लगाएं?

दिन के समय जब आसमान साफ होता है और धूप दिखता है, उस वक्त दिशा का पता लगाना बहुत ही आसान हो जाता है। अगर सुबह या 12:00 बजे से पहले किसी स्थान का अगर आप दिशा पता करना चाहते हैं तो जिस तरफ आपकी परछाई होगी, वह पश्चिम दिशा होगा।

वहीं अगर आप दोपहर के बाद दिशा पता करना चाहते हैं तो जिस ओर आपकी परछाई बनेगी, वह दिशा पूर्व दिशा कहलाएगा।

रात के समय में दिशा का पता कैसे लगाएं?

रात के समय में दिशा पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है चंद्रमा के जरिए। रात के समय आप चांद को देखकर पूरब पश्चिम और उत्तर दक्षिण ज्ञात कर सकते हैं। चंद्रमा हमेशा पूर्व की ओर से उदय होता है और पश्चिम की ओर अस्त होता है।

इसके अलावा आप सात तारों के समूह जिसे सप्त ऋषि भी कहा जाता है, उसके जरिए भी दिशा ज्ञात कर सकते हैं। सात तारों के समूह में चार तारे चौकोर आकार में लंबाई और चौड़ाई की दिशा में होते हैं, जो कि पश्चिम की ओर होते हैं।

वहीं बाकी के तीन तारे एक के बाद एक समूह में पूर्व की ओर होते हैं। इस प्रकार सात तारों के समूह और चंद्रमा इन दो माध्यम से आप रात के समय दिशा ज्ञात कर सकते हैं।

दंड चुंबक से दिशा का पता कैसे लगाएं?

दिशा का पता लगाने के लिए एक और अच्छा तरीका है दंड चुंबक। अगर आपके पास दंड चुंबक है तो आप घर पर बहुत आसानी से दिशा का पता लगा सकते हैं।

कोई भी दंड चुंबक उत्तर से दक्षिण की ओर ठहरता है। ऐसे में आपको सबसे पहले दंड चुंबक लेना है और उसके बीचो-बीच एक मजबूत धागा बांधना है।

अब धागे को किसी स्टैंड से बांधकर के दंड चुंबक को लटका सकते हैं या फिर आप उसे अपने उंगली में ही फंसा सकते हैं। अब बस आपको उस दंड चुंबक के ठहरने का इंतजार करना है। दंड चुंबक जिधर रूकेगा, उसका मतलब है कि वह दक्षिण दिशा होगा।

डिश टीवी के जरिए दिशा का पता कैसे लगाएं?

अगर आपके घर पर डिश टीवी है तो इसके जरिए भी आप बहुत आसानी से दिशा का पता लगा सकते हैं। आप कहीं पर भी हैं अगर छत पर आपको डिश टीवी दिख रहा है तो आपको बस उसे गौर से देखना है।

डिश टीवी का थोड़ा सा भाग पूर्व दिशा में और अधिकांश भाग दक्षिण की ओर झुका रहता है। इसके माध्यम से आपको दिशा ज्ञात हो जाता है।

स्मार्टफोन के जरिए दिशा का पता कैसे लगाएं?

आज का समय आधुनिक हो चुका है यह तो आपको पता ही है, जिसके कारण आज के समय में किसी भी चीज की जानकारी प्राप्त करना बहुत ही आसान हो चुका है। आप दुनिया में किसी भी जगह का पता ढूंढ सकते हैं।

इतना ही नहीं स्मार्टफोन की मदद से आप दुनिया में किसी भी स्थान पर हैं आप बहुत ही आसानी से दिशा का पता लगा सकते हैं।

हालांकि आधुनिक समय में भले ही आपके पास स्मार्टफोन है लेकिन उसके बावजूद हमें इसके अलावा दिशा पता लगाने के अन्य माध्यम के बारे में भी पता होना चाहिए ताकि अगर हमारे पास स्मार्टफोन ना हो तो ऐसे हालात में भी हम दिशा का पता लगा सके।

  • स्मार्टफोन के जरिए दिशा का पता लगाने के लिए compass नामक एक एप्लीकेशन है। यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर मौजूद है।
  • आपको प्ले स्टोर पर जाना है और बस कंपास सर्च करना है। आपको यह एप्लीकेशन का लोगो दिखाई देगा। बस आपको इसे इंस्टॉल करके डाउनलोड कर लेना है।
  • इस एप्लीकेशन को अगर आप ओपन करेंगे तो आपके स्क्रीन पर बिल्कुल कंपास का इमेज खुलकर आ जाएगा।
  • आप जिस ओर भी फोन करके खड़े रहेंगे, आपके ऊपर स्क्रीन पर वह दिशा दिखाई देगा। इस एप्लीकेशन में पूर्व के लिए E, पश्चिम के लिए W, उत्तर के लिए N और दक्षिण के लिए S का चिन्ह दिखाई देगा।

यह भी पढ़े

दुनिया कैसे बनी? पृथ्वी का इतिहास व जीवन कि उत्पति

7 महाद्वीप के नाम और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

सपनों का मतलब और उनका फल, जाने शुभ और अशुभ सपनों के बार में

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment