Home > General > पूर्व दिशा कौनसी होती है और कैसे पता करें?

पूर्व दिशा कौनसी होती है और कैसे पता करें?

East Direction in Hindi

East Direction in Hindi: दिशा जानने की जरूरत हमें कई बार पड़ जाती हैं खास करके घर के निर्माण में दिशा का बहुत ही ज्यादा महत्व है। वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा की अपनी एक अलग महत्व और ऊर्जा बताई गई है।

उन विशिष्ट ऊर्जा को ध्यान में रखकर अगर घर या ऑफिस को सेट किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में बहुत सारी सफलता और शुभ लाभ प्राप्त होते हैं।

इस लेख में पूर्व दिशा कौनसी होती है? (purv disha konsi hoti hai), पूर्व दिशा का महत्व और पूर्व दिशा को ज्ञात करने के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे।

पूर्व दिशा का महत्व

यूं तो हर एक दिशा का अपना अलग ही महत्व होता है लेकिन पूर्व दिशा का विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। घर निर्माण के समय पूर्व दिशा की ओर ही घर के प्रवेश द्वार बनाए जाते हैं।

पूर्व दिशा में सूर्योदय होता है, इसीलिए पूर्व दिशा के देवता भगवान सूर्य देव को माना जाता है। पूर्व दिशा से सकारात्मक ऊर्जा व किरण हमारे घर में प्रवेश करती है, जो घर के मालिक की लंबी उम्र व संतान के सुख के लिए शुभ माना जाता है।

पूर्व दिशा में घर के दरवाजे पर मंगलकारी तोरण भी लगाया जाता है, जो शुभ होता है। पूर्व दिशा की ओर दरवाजा होने से घर में मान सम्मान सबका बना रहता है और घर में खुशहाली भी आती हैं।

यहां तक कि बच्चों को भी पूर्व दिशा की ओर ही मुख करके पढ़ने के लिए कहा जाता है। इससे ज्ञान, बल, बुद्धि व जीवन में सफलता मिलता है।

यह भी पढ़े: दिशा का पता कैसे लगाएं? (5 बेस्ट तरीके)

दिन के समय पूर्व दिशा कैसे पता करें?

यूँ तो दिन के समय पूर्व दिशा ज्ञात करना बहुत ही आसान होता है क्योंकि सूरज हमेशा पूर्व दिशा में उदय होता है। लेकिन 12:00 बजे से 1 घंटे पहले या 12:00 बजे के बाद आपको पूर्व दिशा ज्ञात करने में दिक्कत हो रही है तो बस आपको अपनी परछाई को देखना है।

12:00 से पहले अगर आप अपनी परछाई देखते हैं तो वह जिस दिशा में होगा, वह पश्चिम दिशा कहलाता है यानी कि उसका ऑपोजिट पूर्व दिशा होगा। वहीं दोपहर के बाद आपकी परछाई हमेशा पूर्व दिशा में बनती है।

रात के समय में पूर्व दिशा कैसे पता करें?

अगर आप रात के समय पूर्व दिशा ज्ञात करना चाहते हैं तो बस आपको आसमान की ओर देखना है और चंद्रमा को गौर करना है, चंद्रमा हमेशा पूर्व की ओर उदय होता है। इतना ही नहीं आप सात तारों का समूह यानी कि सप्त ऋषि के जरिए भी पूरब दिशा ज्ञात कर सकते हैं।

रात के समय आपको सात तारों के समूह को देखना है, जिसमें इस समूह में चार तारे चौकोर आकार में लंबाई और चौड़ाई की दिशा में होते हैं, जो कि पश्चिम की ओर होते हैं और बाकी के तीन तारे एक के बाद एक समूह में होते हैं, वह पूर्व दिशा की ओर होता है। इस तरह आप रात के समय में पूर्व दिशा को आसानी से ज्ञात कर सकते हैं।

डिश टीवी के जरिए पूर्व दिशा कैसे पता करें?

ज्यादातर लोग के घर पर डिश टीवी लगा होता है। अगर आप पूर्व दिशा का पता लगाना चाहते हैं तो डिश टीवी के जरिए भी यह बहुत ही आसानी से ज्ञात कर सकते हैं।

बस आपको छत पर देखना है, जहां पर डिश टीवी लगा हुआ है। डिश टीवी का थोड़ा सा भाग हमेशा पूर्व दिशा की ओर झुका रहता है।

यह भी पढ़े: सभी दिशाओं के नाम

स्मार्टफोन के जरिए पूर्व दिशा कैसे पता करें?

आज के आधुनिक समय में स्मार्टफोन के जरिए कुछ भी पता करना बहुत ही आसान हो चुका है। स्मार्टफोन के जरिए आप बहुत ही आसानी से पूर्व दिशा का पता लगा सकते हैं। यहां तक कि बाकी दिशाओं का पता लगाना स्मार्टफोन के जरिए आसान है।

स्मार्टफोन के जरिए पूर्व दिशा का पता लगाने के लिए आपको कंपास एप्लीकेशन का प्रयोग करना पड़ेगा, जो कि प्ले स्टोर पर मौजूद है। प्ले स्टोर पर जाकर कंपास सर्च करने पर आपके सामने कंपास एप्लीकेशन आ जाएगा, उस एप्लीकेशन को आपको इंस्टॉल कर लेना है।

यह भी पढ़े

दुनिया कैसे बनी? पृथ्वी का इतिहास व जीवन कि उत्पति

7 महाद्वीप के नाम और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment