Atma Nirbhar Swasth Bharat Yojana: नमस्कार दोस्तों, सोमवार, 1 फरवरी 2021 वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने आने वाले वर्ष 2021 का Budget 2021 पेश किया। इस बजट में एक नई स्वास्थ्य योजना को शुरू करने का भी ऐलान किया गया है जिसका नाम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना है।

साल 2020 में आई वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए इस साल के बजट में स्वस्थ सेक्टर बजट को 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ कर दिया गया है।
आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना क्या है?
बजट 2021 में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना में 64,180 करोड़ रुपए का प्रावधान है। यह पूरी राशि लगभग 6 वर्षों में खर्च की जाएगी। यह राशि नई बिमारियों का पता लगाने और उसे ठीक करने के लिए नये संस्थानों का विकास करने में, स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों की क्षमता विकसित करने में खर्च की जाएगी।
इस योजना में 70 हजार गांवों के वेलनेस सेंटर्स को मदद की जाएगी। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल खोले जाएंगे। इसके साथ ही नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल को मजबूत किया जाएगा। इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेश पोर्टल खोले जाएंगे ताकि पब्लिक हेल्थ लैब्स को जोड़ा जा सकेगा।
पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत मिशन के मुख्य बिंदु:
- 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल।
- सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशो में एकीकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल का विस्तार किया जायेगा।
- PM National Institution for One Health.
- 4 क्षेत्रीय ‘नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरोलॉजी’।
- 17 नई सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयाँ विकसित की जाएगी और 33 पहले से मौजूद सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों को मजबूत किया जायेगा।
- 11 राज्यों में 3382 सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयां और अन्य सभी राज्यों में एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं।
- 11,024 शहरी और 17,788 ग्रामीण स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों को सहयोग।
- 9 जैव-सुरक्षा स्तर III प्रयोगशालाएँ।
- WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय अनुसंधान प्लेटफार्म।
- 2 मोबाइल अस्पताल और 15 आपातकालीन स्वास्थ्य ऑपरेशन केंद्र।
- नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की 20 महानगरीय और 5 क्षेत्रीय शाखाओं स्वास्थ्य निगरानी इकाइयों को मजबूत करना।
मिशन पोषण 2.0 क्या है?
पोषण सामग्री में वितरण, सुधार और अच्छे परिणाम के लिए पोषण 2.0 मिशन को लौन्च किया जायेगा। इस मिशन में पूरक पोषण कार्यक्रम और पोशन अभियान का विलय किया जायेगा। इस मिशन में 112 ‘एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स’ के पोषण परिणामों को बेहतर किया जायेगा।
related searches: budget 2021 hindi
Read Also