Home > Essay > 10 Lines > पेड़ों के महत्व पर 10 लाइन

पेड़ों के महत्व पर 10 लाइन

नमस्कार दोस्तों, यहां पर हमने 10 Lines on Importance of Trees in Hindi शेयर की है। इन 10 लाइनों में पेड़ों के महत्व की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है कि हमारे जीवन पेड़ो का कितना बड़ा योगदान हैं।

आज के दिनों में पेड़ो की कटाई जोरों पर हो रही है जिससे प्रकृति को तो नुकसान हो ही रहा है साथ में हमें और जानवरों को भी भारी नुकसान हो रहा हैं। पेड़ हमारे जीवन साथी है और यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो पृथ्वी पर जीवन का होना असंभव है।

पेड़ ही हमारे जीवन को हरा भरा और खुशहाल बनाते हैं। पेड़ हमें सिर्फ़ ऑक्सीजन ही नहीं देते हैं। इसके साथ ही हमने ठंडी छाया, फल और लकड़ियां देते हैं। पेड़ पक्षियों को अपना घर भी देते हैं। पृथ्वी पर सिर्फ़ पेड़ ही ऐसे है जो हमें बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ देते हैं। इस लिए हमें पेड़ों के महत्व को समझना चाहिए और इनका संरक्षण करना चाहिए।

10 Lines on Importance of Trees in Hindi

यहां पर हमने 10 Lines on Trees in Hindi शेयर की है। इनकी मदद से छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को पेड़ों पर छोटे निबंध (Short Essay on Trees in Hindi) लिखने में मदद मिलेगी।

पेड़ों के महत्व पर 10 लाइन – 10 Lines on Importance of Trees in Hindi

  1. पेड़ हमारी प्रकृति को साफ़, सुंदर, स्वच्छ और प्रदुषणमुक्त रखते हैं।
  2. पेड़ हमें फल, ठंडी छाया, लकड़ियां, कागज़ और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
  3. पेड़ों से कई महत्वपूर्ण जड़ी बूटियां बनती है जो हमारे लिए काफ़ी महत्वपूर्ण होती है।
  4. हमारे देश में पेड़ों को भगवान के समान पूजा जाता है।
  5. पेड़ वन्य जीवों और पक्षियों को अपना घर देते हैं।
  6. पेड़ों को हम सजावट के रूप में भी उपयोग में ला सकते हैं।
  7. पेड़ों से वातावरण शुद्ध होता है जिसके कारण ही हमें ओक्सीजन मिल पाती है।
  8. पेड़ों से पृथ्वी के तापमान में कमी होती है और सतह ठंडी रहती है।
  9. पेड़ वायुमंडल में मौजूद ज़हरीली गैसे ग्रहण कर लेता हैं।
  10. पेड़ों से ही पृथ्वी की ओजोन परत बची हुई है।

हम उम्मीद करते हैं आपको यह पेड़ों पर लघु निबंध अच्छा लगा होगा। इसे आगे शेयर जरूर करें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment