Home > General > यह रिश्ता क्या कहलाता है कास्ट

यह रिश्ता क्या कहलाता है कास्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast: “यह रिश्ता क्या कहलाता है” स्टार प्लस का सबसे लंबा चलने वाला टीवी सीरियल दर्शकों को इतना ज्यादा पसंद है कि इस सीरियल में अब तक दो-तीन बार लिप लिया जा चुका है।

इस सीरियल की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। उस वक्त सीरियल में हिना खान और मेहरा जो कि अक्षरा और नैतिक के रोल में नजर आए थे।

अब एक बार फिर से सीरियल में 20 साल का लिप लिया गया है और कहानी को सीधे चौथी पीढ़ी की ओर बढ़ा दिया गया है। सीरियल में जेनरेशन लिप आते ही सीरियल में कई नए चेहरों को एंट्री दी गई है।

तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि यह रिश्ता क्या कहलाता है के नए कास्ट कौन-कौन है और सीरियल में उनकी भूमिका क्या है?

यह रिश्ता क्या कहलाता है कास्ट (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast)

एक्टर/एक्ट्रेसकिरदार
हिना खानअक्षरा सिंघानिया
करन मेहरानैतिक सिंघानिया
गौरव पारीकराजशेखर सिंघानिया और गायत्री का एकलौता बेटा
शिवांगी जोशीनायरा नैतिक सिंघानिया/नायरा कार्तिक गोयनका (नैतिक-अक्षरा की बेटी)
मोहसिन खानकार्तिक मनीष गोयनका (नायरा के पति)
मोहेना सिंहकीर्ति मनीष गोयनका/कीर्ति नक्ष सिंघानिया (नक्ष की पत्नी)
ऋषि देवनक्ष नैतिक सिंघानिया (नैतिक-अक्षरा के पुत्र)

शहजादा धामी अरमान पोद्दार के रूप में

न्यू जनरेशन लीप के बाद यह रिश्ता क्या कहलाता है शो के महत्वपूर्ण कास्ट में से एक शहजादा धामी है, जो कि इस शो में अरमान पोद्दार की भूमिका निभा रहे हैं।

शहजाद धामी एक जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता, मॉडल और फिटनेस फ्रीक है। अपनी सुंदरता और फिटनेस के कारण सोशल मीडिया पर इनके लाखों में फॉलोअर्स है।

यह रिश्ता क्या कहलाता है इससे पहले भी शहजादा धामी ने कई महत्वपूर्ण टीवी टेलीविजन शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं जैसे कि मुझसे शादी करोगी, यह जादू है जिनका, छोटी सरदारनी आदि।

यह रिश्ता क्या कहलाता है शो में शहजादा धामी यानी अरमान पोद्दार की भूमिका को परिवार का बहुत ही प्यारा और परिवार की प्रतिष्ठा को बनाए रखने को महत्व देते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही वह रूही से प्यार भी करते हैं।

शिवम खाजुरिया रोहित पोद्दार के रूप में

यह रिश्ता क्या कहलाता है कि एक नई लीप के बाद इस शो में शिवम खाजुरिया भी नजर आने वाले हैं। इस शो में वह रोहित पोद्दार की भूमिका निभाने वाले हैं।

हालांकि शिवम खाजुरिया ने यह रिश्ता क्या कहलाता है उससे पहले मोल्लकी और मन सुंदर जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में रोहित की शादी रूही से हुई है।

समृद्धि शुक्ला अभिरा के रूप में

यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में बड़ी जेनरेशन लिप आने से पहले सीरियल की कहानी अक्षरा और अभिमन्यु के इर्द-गिर्द चल रही थी लेकिन एक हादसे में अभिमन्यु की मौत हो जाती है। उसके बाद अभिनव और अक्षरा की बेटी अभीरा कहानी को आगे बढ़ाते हुए नजर आती है।

सीरियल में अभीरा की भूमिका में समृद्धि शुक्ला किरदार निभा रही है। सीरियल में अभीरा को भी अपनी मां अक्षरा की तरह ही महत्वाकांक्षी वकील दिखाया गया है, जिसकी शादी अरमान से हो जाती है, जो कि उसकी बहन रूही का प्रेमी है।

सीरियल में अभिरा और अरमान के व्यक्तित्व को एक दूसरे से काफी अलग दिखाया गया है। जहां अभिरा एक स्वतंत्र लड़की है तो वहीं अरमान अपने करियर को लेकर अलग योजनाएं बनाता है।

इस तरह सीरियल में इन दोनों के लाइफ में आने वाले उतार चढ़ाव को दिखाया जाएगा। समृद्धि शुक्ला यह रिश्ता क्या कहलाता है से पहले सावी की सवारी में नजर आ चुकी है।

प्रतीक्षा होनमुखे रूही गोएंका के रूप में

यह रिश्ता क्या कहलाता है शो के न्यू कास्ट में प्रतिक्षा होनमुखे को भी मौका दिया गया है। वह रूही का किरदार निभाने वाली है। रूही अक्षरा की बहन आरोही की बेटी है। शो में दिखाया गया है कि एक एक्सीडेंट में आरोही की दुखद मौत हो जाती है, जिसके बाद अक्षरा आरोही की परवरिश करती है।

आगे सीरियल में रूही, अभीरा और अरमान का लव ट्रायंगल दिखाया जा सकता है। रूही की भूमिका में नजर आने वाली प्रतिष्ठा होनमुखे की खूबसूरती का सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तारीफ हो रहा है।

हालांकि वह इससे पहले किसी भी बड़े सीरियल का हिस्सा नहीं रही है लेकिन वह फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम कर चुकी हैं।

अनीता राज घर की मुखिया के रूप में

यह रिश्ता क्या कहलाता है के न्यू जनरेशन लीप में मुखिया की भूमिका में अनीता राज नजर आने वाली है। अनीता राज 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने साल 1982 में फिल्म प्रेम गीत से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अब यह रिश्ता क्या कहलाता है में छोटे पर्दे पर काम करने वाली है। इस सीरियल में अनीता राज को एक सख्त महिला के रूप में दिखाया गया है, जो परिवार के प्रतिष्ठा को बहुत ज्यादा महत्व देती हैं।

उनके नियम के अनुसार पोद्दार परिवार की कोई भी महिला घर से बाहर निकलकर अपना करियर नहीं बना सकती है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने स्टार प्लस का बेहद ही लंबा और फेमस सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है के नए कास्ट (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast) के बारे में जाना।

सीरियल में इस बार एक बार फिर से बहुत बड़ी जेनरेशन लीप ली गई, जिसके बाद इस शो के सभी पुराने कास्ट शो को छोड़ चुके हैं अब नए चेहरे को कास्ट किया गया है।

हालांकि काफी सारे फैंस कहानी के अचानक पूरी तरीके से बदल जाने से खुश भी है तो काफी लोग खुश नहीं है। लेकिन जैसे-जैसे यह कहानी आगे बढ़ेगी, नए चेहरे लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाने में कामयाब हो पाएंगे। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा।

यह भी पढ़े

लाल सिंह चड्ढा रियल स्टोरी

बिग बॉस सभी सीजन के विनर के नाम

Business Movies: यह मूवीज आपको सफल बिजनेसमैन बना देगी

2024 में रिलीज होने वाली फ़िल्में, कास्ट और रिलीज डेट

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment