Sarva Mangala Mangalye Mantra: सनातन धर्म सबसे पुराने धर्मों में से एक है। यह सबसे पवित्र धर्म है। सनातन धर्म में मन्त्रों और श्लोकों का बहुत ही अधिक महत्व है।
हर मंत्र का एक विशेष अर्थ और महत्व होता है। सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले मन्त्रों का उच्चारण किया जाता है, जिससे कार्य सही और शुभ तरीके से सम्पन्न होता है।
सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र बेहद पवित्र और शक्तिशाली मंत्र है, जो नवरात्रि की आठवीं महाशक्ति “मां महागौरी” को समर्पित है। पूजा पाठ में इस मंत्र का उच्चारण सबसे पहले किया जाता है। सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र का उच्चारण करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आदि की वृद्धि होती है।
ॐ सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र का अर्थ बहुत ही कम लोगों को पता होता है। यहां पर हम सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र इन हिंदी जानने के साथ ही सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र के लाभ भी जानेंगे।
सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
मंत्र के शब्दों का अर्थ
| ॐ सर्व मंगल मांगल्ये | सभी मंगलों में मंगल |
| शिवे | कल्याणकारी |
| सर्व अर्थ साधिके | सभी मनोरथों को सिद्ध करने वाली |
| शरण्ये | शरणागत वत्सला, शरण ग्रहण करने योग्य |
| त्रयम्बके | तीन नेत्रों वाली |
| गौरी | शिव पत्नी |
| नारायणी | विष्णु की पत्नी |
| नमः अस्तु ते | तुम्हे नमस्कार हैं |
सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र का अर्थ
आप सभी प्रकार का मंगल करने वाली हो, सब शुभ करने वाली हो, आप सबका कल्याण करने वाली कल्याणकारी हो, आप सभी पुरुषार्थो को सिध्द करने वाली हो, आप तीन नेत्रों वाली और गौरी हो, हे मां दुर्गा! हे नारायणी! आपके चरणों में मेरा प्रणाम।
सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र के लाभ
- सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र जाप करने से जीवन में दुःख समाप्त हो जाते है और जीवन खुशियों से भर जाता है।
- इस मंत्र को पूर्ण श्रद्धाभाव से करने पर जीवन में व्याप्त हर प्रकार का कष्ट का विनाश हो जाता है।
- इस मंत्र का जाप करने से शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो ऊर्जा हर काम में सफलता देती है।
निष्कर्ष
हमने यहाँ पर ॐ सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र (sarva mangala mangalye lyrics in hindi) के बारे में जानकारी शेयर की है। साथ ही सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र के लाभ और अर्थ भी जाना है। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़े
?????