Home > General Maths > प्रतिशत कैसे निकाले? (सूत्र एवं आसान तरीका)

प्रतिशत कैसे निकाले? (सूत्र एवं आसान तरीका)

Percentage Kaise Nikale: प्रतिशत एक बहुत ही आवश्यक गणितीय अध्याय है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्र में किया जाता है। हम इस गणितीय अध्याय का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के जीवन में भी करते है।

प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिशत कैसे निकाले (percent kaise nikale) या प्रतिशत कैसे निकाला जाता है की जानकारी होनी चाहिए। इसके महत्व को देखते हुए हम आज के लेख में इसके बारे में कुछ आवश्यक सूत्र और संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।

Percentage Kaise Nikale
Image: Percentage Kaise Nikale

प्रतिशत मुख्य रूप से पांचवी कक्षा के बच्चे को पढ़ाया जाता है, जो 11वीं, 12वीं में भी इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से प्रतिशत के सवाल सरकारी नौकरी के परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

अगर आप आगे पढ़ने के लिए या करियर बनाने के अलग अलग क्षेत्र में कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी प्रतिशत कैसे निकाले कि जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप कुछ सरल सवालों को जल्द से हल करके अपने करियर को सुरक्षित बना सके।

प्रतिशत क्या है?

गणित में अनुपात को व्यक्त करने का एक तरीका है, प्रतिशत जिसे अंग्रेजी में पर्सेंटेज भी कहा जाता है। अगर आप हिंदी गिनती से संबोधित करें तो हिंदी गिनती में सैकड़ा शब्द प्रतिशत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सवाल को हल करने के लिए प्रतिशत को 100 माना जाता है। सरल शब्दों में हम यह कह सकते है कि प्रतिशत का इस्तेमाल गणित में 100 को दर्शाने के लिए किया जाता है।

विभिन्न क्षेत्र में हमें किसी आंकड़े को दर्शाने के लिए एक ग्राफ या डाटा तैयार करना पड़ता है, जिसे मुख्य रूप से औसत और प्रतिशत में दर्शाया जाता है। हम यह भी कह सकते हैं कि किसी चीज को 100 में कितना दर्शाने के लिए प्रतिशत का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रतिशत कैसे निकाले?

प्रतिशत निकालने का सबसे सरल तरीका है मूल अंक को कुल अंक से गुणा करके 100 से भाग देना। प्रतिशत एक लेन देन की भाषा है, जिसे प्राप्त करने के बाद आपके समक्ष एक आंकड़ा आता है, जो दर्शाता है कि 100 में कितना या कोई अंक 100 के द्वारा कितना है।

प्रतिशत निकालने का सूत्र

प्रतिशत निकालने का सूत्र = (मान अंक/ कुल अंक) X 100

अगर प्रतिशत निकालने की प्रक्रिया आपको समझ नहीं आई है तो नीचे उदाहरण के साथ हमने आपको प्रतिशत निकाल कर दिखाया है, उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें। प्रतिशत निकालने का तरीका नीचे दो भाग में बताया गया है। पहले भाग में हम आपको यह बताएंगे कि किसी नंबर का प्रतिशत कैसे निकालते है (pratishat kaise nikale) और दूसरे भाग में हम आपको यह बताएंगे कि किसी प्रतिशत पता होने पर नंबर कैसे पता करते हैं।

भाग 1 – नंबर से प्रतिशत कैसे निकालते है

जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि प्रतिशत का मतलब होता है 100 में कितना। इसका मतलब आपको यह पता होना चाहिए कि आपके पास जो चीज है, वह कितनी मात्रा में है अर्थात कोई चीज है और उसे कितने में मापा गया है।

उदाहरण के तौर पर अगर किसी बच्चे को 500 मार्क्स के परीक्षा में 350 नंबर आते है तो इस बच्चे ने कितना प्रतिशत मार्क्स परीक्षा में हासिल किये?

  • Step 1: सबसे पहले आपको 350 को 100 से गुणा कर देना है।
  • Step 2: अब जो भी आपको मिलेगा, उसको 500 से भाग दे देना है। मतलब जब आप 350 से 100 गुना करेंगे तो आपको मिलेगा 35000
  • Step 3: अब जो भी गुणा करने से आपको मिले उसको कुल नंबर से भाग दे देना है। यहां पर कूल नंबर 500 है, तो 35000/500 = 70%

तो अगर इस बच्चे का 500 में 350 आता है तो हम कहेंगे कि 70% आया है। सरल शब्दों में आपको इतना समझना चाहिए कि कोई भी आंकड़ा अगर प्रतिशत निकालने के लिए आपके समक्ष आएगा, तो उसमें आपको कूल अंक पता होगा और उस कुल अंक में कितना अंक हासिल किया गया है यह भी पता होगा, जिसे आप को 100 से गुणा करके कुल अंक से भाग देना है।

भाग 2 – नंबर से प्रतिशत कैसे पता करते है

अब अगर आपके पास प्रतिशत पहले से हो या फिर आपको प्रतिशत पहले से पता हो और आपको कितना नंबर आया है यह पता करने के लिए दिया जाए तो आप कैसे पता करेंगे इसे हमने नीचे बताया है।

उदाहरण के लिए कोई बच्चा है जिसका 62% आया है तो अब आपको यह पता करना है कि इसका 500 में कितना मार्क्स आया होगा?

Step 1 – अगर हम ऊपर जैसे बताए हैं आप बिल्कुल वैसा ही करेंगे तो आपको 100 से गुणा करना है, जो मार्क्स आया है, उसे और उसके बाद कुल मार्क्स से भाग देना है।

Total Marks X 100 / 500 = 62%

Step 2 – अब अगर हम बेसिक मैथ का इस्तेमाल करें और टोटल मार्क्स को उधर ही छोड़ दें बाकी सब को इक्वल टू (equal to) के इस तरफ लेकर आ जाए तो हो जाएगा, 62गुना 500 भाग 800 अर्थात् –

62 X 500 / 100 = 310 marks.

तो इस तरह आपको पता चल जाएगा कि 500 में 310 मार्क्स आया है उस बच्चे का।

सरल शब्दों में अगर आपको प्रतिशत पहले से ज्ञात हो तो प्रतिशत को कुलिंग से गुणा करके 100 से भाग देना है, जिसके बाद जो अंक प्राप्त होगा, वह कुल अंक का हिस्सा है, जिसे आप पता करना चाहते थे।

रिजल्ट का प्रतिशत कैसे निकालते है

अगर आपका कोई रिजल्ट आया है और आपको यह पता करना है कि आपका कितना पर्सेंट आया है, तो उसका क्या तरीका होगा नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप समझाएं है, उसे ध्यान से पढ़िए।

जब आप कोई परीक्षा देंगे तो आपको यह पता चल जाएगा कि कुल नंबर में आपका कितना अंक आया है। जब आपको यह पता चल जाए की कुल कितने नंबर कितना था और उसमे आपका इतना मार्क्स आया है तो बस आपको यह पता करना है कि 100 में कितना आया होगा। जिसे कैसे पता करते हैं, उसे सरल शब्दों में नीचे समझाया गया है।

उदाहरण के तौर पर – मान लेते है, आपको किसी 600 अंक की परीक्षा में 540 अंक हासिल हुए अब उस परीक्षा में आपने कितना प्रतिशत अंक हासिल किया, कैसे पता करें इसकी विस्तार पूर्वक प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

Step 1 – आपको पता है कि 600 अंक की परीक्षा थी, जिसमें आप ने 540 अंक हासिल किया तो सबसे पहले 600 से 540 को भाग दें।

Step 2 जैसा कि आपको पता है कि प्रतिशत का तात्पर्य 100 में कितना यह पता करने के लिए किया जाता है तो ऊपर भाग देने के बाद आपको प्राप्त संख्या को 100 से गुणा कर देना है।

इसी के साथ आपको पता चल जाएगा कि अगर आपका 540 नंबर आया है 600 की परीक्षा में और 600 से 540 को भाग देने के बाद आप 100 से गुना करेंगे तो आपको 90% आए हैं।

केलकुलेटर से प्रतिशत कैसे निकालते है

ज्यादातर लोग छोटे-मोटे हिसाब किताब के लिए भी अपने मोबाइल और कैलकुलेटर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इस तरह के उपकरण का इस्तेमाल करते हैं और आपको नहीं पता कि कैलकुलेटर के माध्यम से किस प्रकार प्रतिशत निकाला जाता है, तो इसके बारे में संक्षिप्त विवरण नीचे किया गया है।

आपको बता दें कि कैलकुलेटर से प्रतिशत निकालना मुख्य रूप से व्यापारी का काम होता है, मगर आप अपने रोजमर्रा के जीवन में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए मान लेते हैं मान लेते है कि आपके पास 70,000 है और आप चाहते है, उसका 30% निकालना।

  • Step 1 – आपके पास जो नंबर या अमाउंट है, उसको कैलकुलेटर पर लिखिए। उदाहरण के हिसाब से अपने कैलकुलेटर में 70,000 लिखिए।
  • Step 2 – अब70,000 के बाद * के बटन पर क्लिक कीजिए और उसके बाद जितना प्रतिशत आपको निकालना है, उतना प्रतिशत लिखिए उदाहरण के हिसाब से 30 लिखिए।
  • Step 3 – आपकी कैलकुलेटर में प्रतिशत का बटन होगा, आप उस बटन को प्रेस कीजिए और आपको पता चल जाएगा कि कितना प्रतिशत हुआ है। उदाहरण के हिसाब से 70,000 का 30% आपके प्रतिशत के बटन को दबाते ही पता चल जाएगा कि उत्तर 1000 है।

प्रतिशत का आवश्यक फॉर्मूला

मुख्य रूप से प्रतिशत निकालने का एक ही सूत्र है, जो आपको ऊपर बता दिया गया है। मगर परीक्षा की दृष्टि से प्रतिशत निकालने के लिए कुछ विभिन्न फार्मूला की जानकारी होना आवश्यक है, जिसे सरल शब्दों में नीचे समझाया गया है।

Error प्रतिशत फार्मूला

इस तरह के सवाल मुख्य रूप से बोर्ड की परीक्षा या विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में पूछी जाती है, जिस वजह से आपको इस तरह के सवाल की जानकारी होनी चाहिए। जिसका सूत्र होता है, जितना एरर हुआ है, उसको 100 से गुणा करें और जितना असल में होना चाहिए उससे भाग दें।

% एरर = एरर × 100 / वास्तविक कीमत

उदाहरण के तौर पर – अगर किसी बच्चे ने परीक्षा में 10 में से 8 अंक हासिल किए हैं। मगर गलती से शिक्षक द्वारा 10 में से 4 अंक लिखा गया है तो कितने प्रतिशत की गलती हुई है?

ऊपर बताए गए सूत्र के अनुसार जितनी गलती हुई है, उसे 100 से गुणा करें और वास्तविक मूल से भाग दें।

कितने प्रतिशत की गलती हुई है = ((8 – 4) X 100) / 8 = 400/8

उचित कीमत फार्मूला

इस तरह के सवाल मुख्य रूप से लाभ हानि से जुड़े अध्याय में पूछा जाता है। इस तरह के सवाल का उत्तर आपको तब देना होता है, जब सामने वाला लाभ या हानि प्राप्त करता है और आपसे मूल्य पूछा जाता है।

मूल मूल्य = नया मूल्य × 100 / 100 + % परिवर्तन

उदाहरण के तौर पर – अगर रामू ने ₹400 में कोई गाय 25% के लाभ पर बेच दी तो उसका उस गाय के पीछे लागत मूल्य कितना था?

मूल्य = (400 X 100) / (100 + 25) = 400,00 / 125 = ₹320

FAQ

प्रतिशत किसे कहते हैं?

जब हम किसी आंकड़े को 100 के द्वारा या 100 में कितना प्राप्त करते हैं तो उसे प्रतिशत कहा जाता है।

प्रतिशत कैसे निकालते हैं?

प्रतिशत निकालने के लिए आपको सबसे पहले मूल अंक से कुल अंक को भाग देना है और 100 से गुणा करना है।

प्रतिशत क्यों निकालते हैं?

किसी आंकड़े को 100 से संबोधित करने के लिए या 100 के द्वारा कितना प्राप्त करने के लिए हम प्रतिशत निकालते हैं।

निष्कर्ष 

हमने अपने आज के इस लेख में आप सभी लोगों को परसेंटेज कैसे निकलते है (Percentage Kaise Nikale) और प्रतिशत निकालने का सूत्र के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप लोगों के लिए काफी ज्यादा यूज़फुल और हेल्पफुल साबित हुई होगी।

अगर आपके लिए हमारा आज का यह मैथमेटिकल लेख जरा सा भी उपयोगी साबित हुआ हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े:

स्थानीयमान और जातीयमान (परिभाषा, ट्रिक्स और उदाहरण)

1 से 100 तक वर्ग और वर्गमूल सारणी

लाभ और हानि (परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स, उदाहरण)

भिन्न किसे कहते हैं? (प्रकार, सूत्र, संक्रियाएँ एवं चित्रमय निरूपण)

आरोही क्रम और अवरोही क्रम (परिभाषा एवं अंतर)

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment