Home > Stories > Akbar Birbal > पहले मुर्गी आई या अंडा (अकबर बीरबल की कहानी)

पहले मुर्गी आई या अंडा (अकबर बीरबल की कहानी)

पहले मुर्गी आई या अंडा (अकबर बीरबल की कहानी) – Pahle Murgi Aai ya Anda

एक बार बादशाह अकबर के राजदरबार में एक ज्ञानी पंडित आये। बादशाह अकबर से वह अपने कुछ प्रश्नों के उत्तर चाहते थे।

लेकिन बादशाह अकबर पंडित के प्रश्नों के उत्तर देने में खुद को असक्षम महसूस कर रहे थे फिर बादशाह अकबर अपने दरबार के सलाहकार बीरबल को ज्ञानी पंडित के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए आदेश देते हैं।

Pahle Murgi Aai ya Anda
Pahle Murgi Aai ya Anda

राज्य में बीरबल की चतुराई के किस्से बहुत प्रसिद्ध थे और सभी को उम्मीद थी कि बीरबल ज्ञानी पंडित के सभी प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सरलता से दे सकते हैं।

बीरबल से पंडित ने कहा “मैं तुम्हें दो विकल्प देता हूं, जिसमें पहला विकल्प यह है कि या तो तुम मेरे 100 आसान प्रश्नों के जवाब दो या फिर मेरे एक कठिन प्रश्न का जवाब दो?”

बीरबल ने कुछ समय सोचने के पश्चात पंडित से कहा “मैं आपके 100 आसान प्रश्नों के बजाय एक एक कठिन प्रश्न का जवाब देना चाहूँगा।”

फिर ज्ञानी पंडित ने बीरबल से प्रश्न किया “बताओ पहले मुर्गी आयी या अंडा”।

बीरबल ने तुरंत जवाब दिया कि पहले मुर्गी आयी। तो पंडित को आश्चर्य हुआ और उसने फिर बीरबल से पूछा कि “तुम किस आधार पर कह रहे हो कि पहले मुर्गी आयी। इस पर बीरबल ने हंसते हुए पंडित से कहा कि “आपने यह दूसरा प्रश्न मुझसे पूछा है जबकि आपने मुझे एक कठिन प्रश्न के उत्तर के लिए कहा था।”

इसके बाद ज्ञानी पंडित बीरबल को कुछ और कह नहीं पाएं और फिर जवाब दिये बिना ही राज-दरबार से प्रस्थान कर लिया।

बीरबल की चतुराई को देखकर बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा “तुम इस राज्य के सबसे चतुर व्यक्ति हो।”

इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती हैं?

आप अपने सोच और समझ की शक्ति का सही उपयोग करके अपने हर समस्याओं के हल को बहुत ही आसानी से ढूंढ सकते हैं।

अकबर और बीरबल की सभी मजेदार कहानियाँ

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment