Home > Stories > नीलकेतु और तेनाली रामा की कहानी

नीलकेतु और तेनाली रामा की कहानी

नीलकेतु और तेनाली रामा की कहानी | Neelketu Aur Tenali Rama ki Kahani

एक समय की बात है, महाराज कृष्णदेव राय के दरबार में नीलकेतु नाम का व्यक्ति आया। नीलकेतु काफी दुबला पतला और कमजोर व्यक्ति था। राजा से मिलकर उनको बताता है कि वह नील देश से आया है और वह विश्व भ्रमण के लिए निकला हुआ है। वह महाराज से कहता है कि मैं सारी दुनिया का भ्रमण कर चुका हूं और सभी जगह घूमने के बाद मैं आप के दरबार में आया हूं।

Neelketu Aur Tenali Rama ki Kahani
Images :- Neelketu Aur Tenali Rama ki Kahani

यह सुनकर महाराज नीलकेतु से काफी खुश हुए। नीलकेतु ने महाराज के नगर एवं उनके दरबार की काफी तारीफे की। महाराज ने भी नीलकेतु का विशेष व्यक्ति की तरह स्वागत किया। राजा द्वारा किए गए आदर सत्कार को देखकर नील केतु काफी खुश हुए। नील केतु ने महाराज से कहा कि महाराज मैं ऐसी जगह को जानता हूं, जहाँ पर कई सारी परियां निवास करती है। मैं खुद वहां पर गया था और वहां खूब मजे किए। यही नहीं मैं उनको अपने जादू से यहां पर बुला भी सकता हूं।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

महाराज ने आश्चर्य से पूछा। तुम्हें जादू भी आता है? नीलकेतु ने कहा जी महाराज। मैंने अपने गुरु से जादू की विद्या सीखी है। महाराज बोले उसके लिए मुझे क्या करना पड़ेगा। महाराज की बात सुनकर उसने राजा से कहा कि आपको रात के समय तालाब के पास आना पड़ेगा। मैं उनको मनोरंजन और नृत्य के लिए बुला सकता हूं।

यह भी पढ़े: रिश्वत का खेल (तेनालीराम की कहानी)

महाराज ने नीलकेतु की बात मान ली और रात के समय महाराज अपने घोड़े पर बैठकर तालाब की ओर चल दिए। किले के सामने ही नीलकेतु खड़ा था, महाराज उनके पास गए। नीलकेतु ने महाराज का स्वागत किया और कहां कि मैंने सारा इंतजाम कर लिया है। सारी परियां किले के अंदर ही मौजूद है।

राजा और नील केतु किले के अंदर जाने लगते हैं। तभी उनके पीछे सैनिकों की एक टुकड़ी आ जाती है। सेनिकों ने नील केतु को बंधक बना लिया, महाराज देखते ही रह गए। महाराज ने सैनिकों से पूछा कि आप लोगों ने इनको बंधक क्यों बनाया है, इसने क्या जुल्म किया है? तभी पीछे तेनाली रामा आते हैं। मैं बताता हूं महाराज, यह नील केतु कोई आम आदमी नहीं है और ना ही यह विश्व भ्रमण करके हमारे दरबार में पहुंचा था। यह नीलदेश का रक्षा मंत्री है।

इतने धोखे से आपको यहां तक बुलाया है और यहां आपको मारना चाहता है। महाराज को पता चलने के बाद तेनाली रामा का आभार व्यक्त किया। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा और पूछा कि तुम्हें यह बात कैसे पता चली।

तेनाली रामा ने कहा मुझे तो उस दिन ही इस पर शक हो गया था। इसीलिए मैंने कुछ सेवकों को इसकी जासूसी करने के लिए छोड़ दिया था और उन जासूसों ने ही मुझे यह खबर दी कि यह आपको मारने के उद्देश्य से यहां पहुंचा है। यही नहीं आप को मार कर नीलदेश विजयनगर पर कब्जा करना भी चाहता है। वाह विजय नगर को अपने अधीन करना चाहते हैं। तेनाली रामा की सूझबूझ से महाराज ने एक बार फिर से उनका धन्यवाद किया।

कहानी की सीख

हमें किसी अनजान आदमी पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि वह आपको धोखा भी दे सकता है।व्यक्ति को परख कर ही उस पर विश्वास करना चाहिए।

तेनाली रामा की सभी मजेदार कहानियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment