Home > Information > भारत के ये दानवीर बिजनेसमैन हर साल करोड़ों का करते हैं दान

भारत के ये दानवीर बिजनेसमैन हर साल करोड़ों का करते हैं दान

बिजनेस के मामले में भारत में कई रईस बिजनेसमैन है। अमेरिका और चीन के बाद माना जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर आदमी भारत में ही रहते हैं। भारत में कई प्रमुख बिजनेसमैन है, जो अपने कमाई का एक बड़ा हिस्सा परोपकारी कार्यों में खर्च करते हैं।

यह बिजनेसमैन शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य सहित कई अलग-अलग कार्यो के लिए अपने कमाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा दान कर देते हैं। 2022 के फोर्ब्स के परोकार सूची में कई सारे उद्योगपतियों का नाम शामिल हुआ है। जिसमें भारत के 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा वार्षिक दान दिया है। वहीं 20 उद्योगपतियों ने 50 करोड़ रुपए से भी अधिक का दान किया है।

तो चलिए जानते हैं कि इस सूची में सबसे पहले नंबर पर कौन आता है? इसके अलावा अंबानी से अडानी जैसे बिजनेस कितना वार्षिक दान करते हैं, उसके बारे में भी जानेंगे।

शिव नादर (Shiv Nadar)

भारत में सबसे ज्यादा दान करने वाले बिजनेसमैन में सबसे पहले नंबर पर शिव नादर का नाम आता है। यह HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक है। यह शिव नादर नाम से खुद का एक फाउंडेशन चलाते हैं, जिसके जरिए यह अलग-अलग जगह पर अपने कमाई का महत्वपूर्ण हिस्सा दान करते हैं।

Shiv Nadar
Shiv Nadar

कुछ दशकों में इन्होंने लगभग 1.01 बिलियन डॉलर की संपत्ति दान की है। वहीं साल 2022 में इन्होंने प्रतिदिन 3 करोड़ रुपए दान किये थे। इस साल के अंत तक इन्होंने 1161 रुपए करोड़ का दान किया था। इनके द्वारा ज्यादातर दान शिक्षा के लिए किया गया है। इनके फाउंडेशन के ट्रस्टियों में इनकी पत्नी, इनकी बेटी और इनका दामाद भी शामिल है।

अजीम प्रेमजी (Azim Premji)

भारत में दानवीर बिजनेसमैन में दूसरे नंबर पर अजीम प्रेमजी आते हैं, जो कि विप्रो लिमिटेड के चैयरमेन थे। वर्तमान में यह बोर्ड के गैर कार्यकारी सदस्य और अध्यक्ष है। इनके खुद के नाम से फाउंडेशन है, जिसकी वैल्यू 21 अरब डॉलर है। साल 2022 में अजीम प्रेमजी ने 484 करोड़ रुपए का दान किया था।

Azim Premji
Azim Premji

रतन टाटा (Ratan Tata)

भारत में दानवीर उद्योगपतियों में रतन टाटा का भी नाम शामिल है, जो अपने कमाई का 60% से 70% हिस्सा दान कर देते हैं। साल 2019 में इन्होंने 80 लाख रुपए के कोर्स के साथ रतन टाटा ट्रस्ट की स्थापना की, जिसके जरिए अलग-अलग क्षेत्र में दान करके परोपकारी का काम करते हैं। वर्तमान में यह ट्रस्ट भारत का सबसे पुराना और सम्मानित चैरिटी फाउंडेशन है।

Ratan Tata
Ratan Tata

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)

रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी एक जाने माने उद्योगपति है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में इन्होंने 411 करोड़ रुपए का दान दिया था।

Mukesh Ambani
Mukesh Ambani

गौतम अदाणी (Gautam Adani)

अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी अदाणी फाउंडेशन के जरिए अलग-अलग कारणों से दान करते हैं। साल 2022 में इन्होंने 190 करोड़ रुपए का दान दिया था।

Gautam Adani
Gautam Adani

कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla)

भारत के सबसे दानवीर उद्योगपतियों में आदित्य बिडला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का भी नाम आता है, जिन्होंने 242 करोड़ रुपए का दान किया है और सबसे ज्यादा पैसा यह हेल्थ केयर के क्षेत्र में दान करते हैं।

Kumar Mangalam Birla
Kumar Mangalam Birla

ए एम नाइक (AM Naik)

लार्सन एंड टुब्रोक्ष क्या 80 वर्ष के चेयरमैन ए एम नाइक ने 142 करोड़ रुपये का दान करके भारत के सबसे दानवीर उद्योगपतियों में अपना नाम शामिल किया है।

AM Naik
AM Naik
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment