Home > General > जाने किबला रुख किधर है और किबला रुख का कैसे पता लगाएं?

जाने किबला रुख किधर है और किबला रुख का कैसे पता लगाएं?

qibla rukh kidhar hai

इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ कुरान में इस्लाम धर्म के लिए महत्वपूर्ण पांच स्तंभों का उल्लेख किया गया है, जिसमें से एक नमाज पढ़ना है। हर एक मुसलमान के लिए नमाज पढ़ना अनिवार्य होता है। दिन में पांच बार नमाज़ पढ़े जाते हैं और नमाज हमेशा किबला की दिशा में पढ़ा जाता है।

किबला यानी कि मक्का में काबा की ओर की दिशा। मक्का, जो कि सऊदी अरब में स्थित एक धार्मिक स्थान है, जहां पर इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। यहां पर घनाकार आकार में बीचो-बीच काब मौजूद है और उसी की दिशा को किबला कहा जाता है।

इस लेख में किबला रुख किधर है जाने के साथ ही किबला रुख किधर है कैसे पता कर सकते हैं उसके बारे में भी विस्तार से जानेंगे।

किबला रुख किधर है

पूरी दुनिया में जहां-जहां पर मुसलमान बसे हुए हैं, हर मुसलमान नमाज पढ़ते हैं और नमाज हमेशा किबला की दिशा में पढ़ा जाता है। नमाज पढ़ने वाले हर एक मुसलमान को मालूम होता है कि वह जिस स्थान से नमाज पढ़ रहा है, वहां से किबला किस दिशा में है। उस ओर मुंह करके वह नमाज पढ़ते हैं।

लेकिन बहुत बार होता है कि हम सफर में होते हैं और किसी अनजान जगह पर रुक कर हमें नमाज पढ़ना पड़ता है, जहां पर हमें मालूम नहीं पड़ता कि किबला किस दिशा में है। आपको किबला की रुख जानने में दिक्कत ना हो इसके लिए हमने आगे किबला की रुख जानने के कुछ तरिको के बारे में बताया है।

क्या किबला रुख पश्चिम दिशा की ओर है?

बहुत से लोगों की धारणा होती है कि किबला पश्चिम दिशा की ओर है, इसीलिए वे पश्चिम दिशा की ओर बैठकर नमाज पढ़ते हैं। लेकिन हर जगह यह लागू नहीं होता है।

यह तभी हो सकता है जब आप किबला के पूर्व में रहते हो। यानी कि अगर आप भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश जैसे देश में रहते हैं तो किबला पश्चिम दिशा की ओर होगी। वहीं अगर आप अमेरिका में रहते हैं तो फिर आपको दक्षिण पूर्व से थोड़ा पूर्व की ओर होना होगा।

अगर आप जापान में रहते हैं तो आपको दक्षिण पश्चिम से थोड़ा पश्चिम तरफ मुंह करके बैठना पड़ेगा। इसलिए यह ज्ञात होना जरूरी है कि आप किबला के किस ओर हैं।

यह भी पढ़े

किबला रुख किधर है जानने के तरीके

कंपास के जरिए किबला का रुख जाने

अगर आपको मालूम है कि मक्का की तुलना में आप किस जगह मौजूद है तो फिर किबला की दिशा जाने के लिए आप कंपास की मदद ले सकते हैं। कंपास जो कि दिशा जानने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक डिवाइस है।

आप किसी भी अनजान जगह पर है, अगर आपको मालूम है कि मक्का आपके पूर्व-पश्चिम या उत्तर-दक्षिण किस दिशा में है तो आप इसके जरिए उस दिशा का पता लगा सकते हैं।

एप्लीकेशन के जरिए किबला का रुख जाने

आज के इस डिजिटल समय में सभी के पास स्मार्टफोन हर घड़ी मौजूद रहता है। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो, आप हर जगह से दिशा का पता लगा सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो किसी भी जगह से आप किबला की दिशा जान सकते हैं।

इंटरनेट पर कई सारी एप्लीकेशन या वेबसाइट मौजूद है, जो कि किबला का रुख जानने में मदद करता है जैसे कि किबला फाइंडर।

मक्का अल-मुकर्रमा पर सूर्य की लंबवतता से क़िबला का रूख जानें

खगोल विज्ञान और समकालीन विद्वानों के अनुसार किबला का रूख जानने के लिए मक्का अल-मुकर्रमा पर सूर्य की लंबवतता से लाभ उठा सकते हैं।

दरअसल गर्मी और सर्दी के मौसम में सूर्य भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण की ओर घूमता है और मक्का भूमध्य रेखा और कर्क रेखा के बीच में स्थित है। ऐसे में साल में सूर्य दो बार मक्का के ऊपर से गुजरता है एक बार जब भूमध्य रेखा के उत्तर की ओर बढ़ता है दूसरा जब वापस लौटता है।

साल में वह दो समय 28 मई को सुबह 9:18 ग्रीनविच टाइम और 16 जुलाई सुबह 9:27 जीएमटी है। साल के इन दो तारीख में नमाज पढ़ने के लिए दिशा जानने की जरूरत नहीं पड़ती है। जो भी कोई सूरज को देखकर उस समय नमाज पढ़ता है, उसका मुंह किबला की दिशा में ही होता है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने किबला रुख किधर है उसे जानने के कुछ तरीकों के बारे में जाना। हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए अब आपको किसी भी अनजान जगह पर किबला का रुख जानने में दिक्कत नहीं होगी।

यदि यह लेख आपके लिए जानकारीपूर्ण रहा हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि जिन्हें भी नमाज पढ़ने के लिए किबला का रुख जानना है वे इस लेख में दिए गए तरीकों की मदद ले सके।

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment