Home > Information > भारत की इन ट्रेनों के आगे आलीशान महल और 7 स्टार होटल भी है फेल, राजाओं जैसा मिलता है ठाठ-बाट

भारत की इन ट्रेनों के आगे आलीशान महल और 7 स्टार होटल भी है फेल, राजाओं जैसा मिलता है ठाठ-बाट

भारतीय रेल्वे की 5 सबसे महंगी ट्रेनें जो देती है टॉप क्लास सुविधाएं, किराया इतना कि खरीद सकते हैं 2 कार, देखें Photos और जाने कितना है किराया

भारत में कई सारी ट्रेनें चलती है। ट्रेन को परिवहन का सबसे सस्ता और आरामदायक माध्यम माना जाता है। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि भारत में कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं, जिसमें सफर करने के लिए आपको लाखों रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

क्योंकि ऐसी ट्रेन में दी जाने वाली सुविधाएं फाइव स्टार होटल से भी ज्यादा होती है। यहां की शाही खाना और राजवाड़ी व्यवस्था के कारण ऐसी ट्रेन का सफर काफी महंगा पड़ता है।

तो चलिए इस लेख में हम भारत के पांच सबसे महंगी ट्रेन के बारे में जानते हैं, जिसके आगे सेवन स्टार होटल भी फ़ैल है।

पैलेस ऑन व्हील्स (Place on Wheels)

Place on Wheel ट्रेन भारत की सबसे महंगी ट्रेन में से एक है, जो आपको राजस्थान के शाही कल्चर का दर्शन कराती है। इस ट्रेन की शुरुआत 1982 में की गई थी। इस ट्रेन में 7 दिन की यात्रा के लिए चार लाख रुपए तक किराया लगता है। वहीं डीलक्स के रूप में टिकट लेने पर 13 लाख रुपए तक का खर्च होता है।

इस ट्रेन में 7 स्टार होटल में मिलने वाली सभी शाही सुविधा मिलती है। यह ट्रेन दिल्ली से यात्रा शुरू करती हुई माधवपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर जैसे कई ऐतिहासिक राजस्थान के शहरों को कवर करती है।

Palace on Wheels
Palace on Wheels

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स (Royal Rajasthan on Wheels)

रॉयल राजस्थान साल 2009 में शुरू की गई भारत की महंगी और लग्जरियस ट्रेनों में से एक है। यह ट्रेन 7 दिन में राजस्थान के सभी प्रमुख ऐतिहासिक शहरों का दर्शन कराती है। 7 दिन की यात्रा के लिए इस ट्रेन में 48828 रुपए प्रति व्यक्ति का किराया लगता है।

Royal Rajasthan on Wheels
Royal Rajasthan on Wheels

गोल्डन चैरियट (Golden Chariot Train)

गोल्डन चेरियट ट्रेन दक्षिण भारत की यात्रा कराने वाली भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक है। इस ट्रेन के माध्यम से आप दक्षिण भारत के सभी प्रमुख शहर जैसे बेंगलुरु, मैसूर, गोवा, महाबलीपुरम, कोच्चि, बदामी, हंपी का सैर कर सकते हैं।

इस ट्रेन में शाही खान-पान के साथ स्पा ट्रीटमेंट, रेस्तरां, बार जैसी कई सुविधा मौजूद है। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 2 लाख से 5 लाख रुपए तक का किराया लग जाता है।

Golden Chariot Train
Golden Chariot Train

महाराजा एक्सप्रेस (Maharaja Express)

भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस है। इस ट्रेन के नाम की तरह ही इस ट्रेन में महाराजाओं के ठाठ बाट की तरह ही खान-पान और अन्य सुविधा मौजूद है।

इस ट्रेन में दी जाने वाली लग्जरी सुविधाओं के कारण ही इस ट्रेन से 7 दोनों की यात्रा के लिए 21 लाख रुपए तक का खर्च चुकाना पड़ता है। इस ट्रेन के माध्यम से मुंबई से शुरू करते हुए आप उत्तर भारत के सभी प्रमुख शहरों का दर्शन कर सकते हैं।

maharaja express
maharaja express

डेक्कन ओडिसी (Deccan Odyssey)

डेक्कन ओडिसी पैलेस ऑन व्हील्स के मॉडल पर बनाई गई भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक है। इस ट्रेन में सेवन स्टार होटल की तरह हर तरह की लग्जरी सुविधा मौजूद है।

इस ट्रेन के डीलक्स केबिन का किराया 9 लाख रुपए तक होता है। वहीं प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया 15 लाख रुपए तक होता है। यह ट्रेन मुंबई से शुरू होती है और फिर कोल्हापुर, गोवा, नासिक, औरंगाबाद, अजंता एलोरा और पुणे जैसे महाराष्ट्र के सभी प्रमुख शहरों से गुजरती है।

Deccan Odyssey
Deccan Odyssey
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment