Home > Information > ये है दुनिया की सबसे महंगी कारें जिनकी कीमत है अरबों रुपयों में, जिन्दगी में दिख जाना भी है बहुत बड़ी बात

ये है दुनिया की सबसे महंगी कारें जिनकी कीमत है अरबों रुपयों में, जिन्दगी में दिख जाना भी है बहुत बड़ी बात

दुनिया की 10 सबसे महँगी कारों में शामिल है यह लग्जरी कारें, अरबों में है इनकी कीमत, जाने इनके फीचर्स और कीमत के साथ फोटोज

सबसे पहले इंसान ने पहिए की खोज की उसके बाद बैलगाड़ी, साईकिल और फिर नए नए वाहन की खोज होते गई। कार की खोज होने के बाद आगे कई कार निर्माता कंपनियां शुरू हो गई और देखते ही देखते कार निर्माता कंपनियों ने एक से बढ़कर एक लोगों के मनपसंद के अनुसार कार बनाना शुरू कर दिया।

कार लेने का लगभग हर किसी का सपना होता है। सब अपने अलग अलग बजट के अनुसार कार लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा कार क्या है? आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी कारे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में है।

Rolls-Royce Boat Tail

4 सीटों वाली Rolls-Royce Boat Tail कार दुनिया की सबसे महंगी कारों की सूची में शामिल है। यह 19 फीट लंबा कार है, जिसकी कीमत लगभग 28 मिलियन डॉलर है। इस कार को रोल्स रॉयस ने लगभग 4 साल की मेहनत से तैयार किया है।

इस कार का इंजन पावर जबरदस्त है, जो इस कार को मात्र 5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने की क्षमता देता है। इस कार में अब तक केवल 3 ही मॉडल लांच हुए है।

Rolls-Royce Boat Tail
Rolls-Royce Boat Tail

Bugatti La Voiture Noire

दुनिया के सबसे महंगे कारों के सूची में शुमार Bugatti La Voiture Noire को द ब्लैक कार के नाम से भी जाना जाता है। इस कार को सबसे पहले जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था।

यह कार क्वाड-टर्बो W16 8.0-लीटर इंजन के साथ आती है, जो 15 एचपी पावर देती है। इस कार का अधिकतम टॉप स्पीड 420 किलोमीटर प्रति घंटा है। बात करें इस कार की कीमत की तो यह लगभग 132 करोड़ रुपए की है।

Bugatti La Voiture Noire
Bugatti La Voiture Noire

Rolls-Royce Sweptail

रॉल्स रॉयस की यह कार साल 2017 में लांच की गई थी। इस कार की कीमत लगभग 98 करोड़ रुपए के आसपास है। इस तरह यह कार दुनिया के सबसे महंगी कारों में चौथे स्थान पर आता है।

यह कार 6.75-लीटर V12 इंजन के साथ आता है, जो 453 बीएचपी की पावर देने की क्षमता रखता है, जिसके कारण यह कार मात्र 5 से 6 सेकेंड के अंदर 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेता है और अधिकतम 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह चल सकता है।

इस कार की डिजाइन इतनी शानदार है। इस कार के डिजाइन को बनाने में कार निर्माताओं को करीबन 5 साल तक का समय लग गया था।

Rolls-Royce Sweptail
Rolls-Royce Sweptail

Bugatti Centodieci

1600 एचपी पावर का यह बुगाटी कार दुनिया के सबसे महंगे कारों के सूची में शुमार है। इस कार की कीमत लगभग 9 मिलियन डॉलर है। यह कार की डिजाइन और फीचर्स काफी शानदार है। यह कार 420 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड के साथ दुनिया के टॉप स्पीड कारों में से एक है।

यह मात्र 2 से 4 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती हैं। इसके साथ ही इस कार में 8.0-लीटर W16 इंजन मिलता है।

Bugatti Centodieci
Bugatti Centodieci

Mercedes-Maybach Exelero

Mercedes Benz Maybach Exelero बेहतरीन लग्जरी के साथ दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है। यह कार ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन के साथ आती है, जो 690 बीएचपी का पावर देती है, जिससे यह कार मात्र 4.4 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती हैं और अधिकतम 350 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इस कार की कीमत लगभग 61 करोड़ रुपए के आसपास है।

Mercedes-Maybach Exelero
Mercedes-Maybach Exelero

Bugatti Divo

Bugatti Divo कार दुनिया की सबसे महंगी कारों में सातवें नंबर पर आती है। यह कार इससे सस्ते Bugatti Chiron मॉडल के साथ काफी मिलता-जुलता है। लेकिन इस कार की कीमत को उचित ठहराने के लिए इस कार में Bugatti Chiron की तुलना में काफी कुछ जोड़ा गया है जैसे कि इसके हल के पहिए, कार्बन फाइबर और भी कुछ अन्य बदलाव के कारण यह कार Bugatti Chiron से हल्का हैं।

इस कार को साल 2020 में लांच किया गया था। यह कार 1,500 हॉर्स पावर प्रदान करने वाले इंजन के साथ आती है, जिससे यह कार मात्र 2 से 3 सेकेंड के अंदर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और अधिकतम 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस कार की कीमत लगभग 41 करोड़ के आसपास है।

Bugatti Divo
Bugatti Divo

Koenigsegg CCXR Trevita

Koenigsegg CCXR Trevita दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही इसको अपग्रेड किया गया है। इस कार का इंजन पावर इस कार को दो से 3 सेकेंड के अंदर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने की क्षमता देता है।

अधिकतम इस कार की स्पीड 410 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार के एक्सटीरियर को कार्बन फाइबर्स को हीरे के साथ डिज़ाइन किया गया है। इस कार की कीमत लगभग 36 करोड़ के आसपास है।

Koenigsegg CCXR Trevita
Koenigsegg CCXR Trevita

Lamborghini Veneno

लोकप्रिय और दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक Lamborghini Veneno को साल 2013 में जिनेवा मोटर शो में पहली बार पेश किया गया था। यह कार 6.5-लीटर V12 इंजन के साथ आती है, जो 740 bhp की पावर देता है।

यह कार मात्र 30 सेकेंड के अंदर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइपरकार्स में से एक है। इस कार की कीमत लगभग ₹34 करोड़ के आसपास है।

Lamborghini Veneno
Lamborghini Veneno

Pagani Zonda HP Barchetta

यह कर दुनिया के सबसे महंगे कारों की सूची में से एक है, जिसे साल 2017 में लांच किया गया था। सुपरकार की तरह नजर आती है। यह कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन बिल्कुल साही लुक देता है।

कार की स्पीड भी जबरदस्त है। 2 से 3 सेकेंड के अंदर यह कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और अधिकतम 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। बात करें इस कार की कीमत की तो इसकी कीमत तकरीबन ₹125 करोड़ के आसपास है।

Pagani Zonda HP Barchetta
Pagani Zonda HP Barchetta

Pagani Huayra Imola

दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक Pagani Huayra Imola की कीमत 140 करोड़ रुपए के आसपास है। यह कार 3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और अधिकतम 383 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

Pagani Huayra Imola
Pagani Huayra Imola
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment