दुख का पर्यायवाची शब्द

दुख का पर्यायवाची शब्द (Dukh ka Paryayvachi Shabd in Hindi)

दुख-  पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्तणा, शोक, खेद, पीर, तकलीफ, विपत्ति, संकट, विपदा, मातम, अफसोस

dukh – peeda, kasht, vyatha, vedana, santaap, sankat, klesh, yaatana, yantana, shok, khed, peer, takaleeph, vipatti, sankat, vipada, maatam, aphasos

दुख के पर्यायवाची शब्द (Synonyms of sorrow in Hindi) और उनके अर्थ में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसीलिए एक वाक्य में सभी पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग हो जाए, यह जरूरी नहीं है। स्थिति के आधार पर वाक्य में अलग अलग पर्यायवाची का प्रयोग अलग अलग स्थान पर किया जा सकता है।

नीचे हम उदाहरण के माध्यम से इसे और अधिक गहराई से जानने का प्रयास करेंगे।

दुख  शब्द के वाक्य प्रयोग द्वारा पर्यायवाची शब्दों के अंतर को समझना

  • दुख-  दुख का आना जीवन में एक सामान्य घटना है जोकि उम्र भर आती और जाती रहेगी।
  • पीड़ा- किसी की पीड़ा को देखकर उसकी सहायता करनी चाहिए ना कि उसका मजाक बनाना चाहिए ।
  • कष्टों- भगवान की भक्ति और उन पर सच्ची श्रद्धा से हम अपने सारे कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।
  • संकट- संकट के समय केवल आपके अपने और आपके अंदर की आत्मशक्ति ही वह शक्ति है जो आपको हर कष्ट से निकालने वाली है ।
  • विपदा- प्राकृतिक विपदा कभी भी आ सकती है इसके लिए हमें हमेशा सचेत रहना चाहिए ।
  • वेदना- कोविड-19 के कारण पूरे विश्व की हालत ऐसी हो गई है जैसे कि चारों ओर वेदना भरा हुआ है ।
  •  मातम- कोविड-19 के कारण कई परिवारों में मातम फैला हुआ है।

अफसोस – यह बहुत ही अफसोस की बात है कि भारत जैसे देश जहां पर प्रकृति की पूजा होती है और वहां ऑक्सीजन की कमी हो गई है जबकि प्रकृति से हमें ऑक्सीजन खुलेआम आराम से मिलती है ।

पर्यायवाची शब्द परीक्षाओं में मुख्य विषय के रूप में पूछे जाते हैं। एक शब्द के कई पर्यायवाची शब्द हो सकते हैं।यह जरूरी नहीं कि परीक्षा में यहाँ पहले दिये गए शब्द बादल  का पर्यायवाची ही पूछा जाए। परीक्षा में सभी समानार्थक शब्दों में से किसी का भी पर्यायवाची शब्द पूछा जा सकता है।

पर्यायवाची शब्द का अपना एक भाग है प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में पर्यायवाची शब्द  पढ़ाया जाता है, कंठस्थ किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से पर्यायवाची शब्द  बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्यायवाची शब्द  का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत में भी पर्यायवाची शब्द पूछे जाते हैं।

पर्यायवाची शब्द  कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

किरणकमलपत्थर
पुत्रतलवारपहाड़
आँखकारअर्थ

1000+ पर्यायवाची शब्दों के विशाल संग्रह के लिए यहां पर क्लिक करें।

इनका नाम राहुल सिंह तंवर है। इनकी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। इनको 4 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 6 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here