Home > Vilom Shabd > चोर का विलोम शब्द

चोर का विलोम शब्द

चोर का विलोम शब्द (chor ka vilom Shabd in Hindi)

चोर का विलोम शब्द – साधु

Chorka vilom Shabd – Sadhu

चोर शब्द का अर्थ होता है वह व्यक्ति जो चोरी करता है या दूसरों को ठगता है, दूसरे की वस्तु या धन को छिपा कर हथिया लेने वाला व्यक्ति (जैसे- बेईमान, तस्कर, चोर, डाकू, लुटेर, ठगना)।

वह व्यक्ति जो अवैधानिक तरीके से सामान बेचने और खरीदने का काम करता है या वह व्यक्ति जो कर बचाने के लिए नाजायज़ तरीके से माल खरीदने और बेचने का धंधा करता है और जो नियंत्रित मूल्य की चीजों को खुले बाजार में चोरी से अधिक दाम पर बेचता है उसे चोर कहते हैं। (जैसे – ठगिया, मौषक, कजाक, तस्कर, दस्यु, खनक, जेबकट, चोरकट, जेबकतरा)

जबकि साधु शब्द का अर्थ होता है वह व्यक्ति जिनका उत्तम आचरण तथा उत्तम प्रकृति वाला पुरुष हो या जो उत्तम कुल में उत्पन्न हुआ व्यक्ति हो जैसे (संत, महात्मा) वह जो धार्मिक, परोपकारी और सद्गुणी पुरुष जो सत्योपदेश द्वारा दूसरे का उपकार करें, वह जो साधु धर्म का पालन करने वाला हो, जैसे (धार्मिक पुरुष, परमार्थी, ज्ञानी, सदाचारी, आर्य)।

नीचे वाक्य प्रयोग के माध्यम से हम समझेंगे कि चोर और उसके विलोम साधु का सही प्रयोग कैसे होता है।

चोर का विलोम शब्द – वाक्य प्रयोग द्वारा विलोम शब्द के अंतर की पहचान

चोर– करोना बीमारी के नाम पर किडनीया निकाल कर चोरी से बेच रहे दिल्ली के डॉक्टर देवेंद्र शर्मा पकड़ा गया है।

चोर– हमारे गांव मे मेला लगा हुआ था और एक चोर ने किसी व्यक्ति का जेब काट लिया और दूर खड़ी पुलिस यह सब देख रही थी और पुलिस ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

चोर– कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन में कोई भी आमदनी नहीं होने के कारण एक व्यक्ति चोरी करने पर विवश हो गया।

साधु – संसाररिक्ता से अलग रहकर धार्मिक जीवन बिताने वाले साधु का जीवन पर उपकार में ही व्यतीत होता है।

साधु – किसी तपस्वी साधु का इकलौता मकसद तपस्या और साधना के जरिए ईश्वर का आशीर्वाद पाना होता है चाहे किसी तपस्वी साधु के लिए साधना या तपस्या एक रूप हो।

साधु – हमारे गांव में बहुत बड़े साधु पधारे हैं जिनके दर्शन के लिए पूरे गांव वाले लालायित हो रहे हैं।

विलोम का शब्द का अपना एक भाग है प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में विलोम शब्द पढ़ाया जाता है, कंठस्थ कराया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से विलोम शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में विलोम शब्द का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत में भी विलोम शब्द पूछे जाते हैं।

विलोम शब्द कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द

उधारउत्तमअच्छा
अग्रअवनतआग्रही
अदेयअंकुशअंतर्द्वंद्व

1000+ विलोम शब्द का विशाल संग्रह

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment