अंत का विलोम शब्द

अंत का विलोम शब्द या विपरीत शब्द (Ant ka Vilom Shabd in Hindi)

vilom shabd
Ant ka Vilom Shabd

अंत का विलोम – अनंत

Ant ka Vilom Shabd – Anant

अंत शब्द का अर्थ होता है समाप्त होना, खत्म होना, किसी का सब कुछ नाश होने से है। अंत शब्द से एक लोकप्रिय मुहावरा भी है “अंत भला तो सब भला”।

जबकि अनंत शब्द का अर्थ होता है अपार, असीम, अक्षय, जिसका ना कोई सीमा हो और ना ही अंत, जिसे ना कोई गिना सके। भारत ही एक ऐसा देश है, जहाँ अंनतचतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाता है और भगवान विष्णु को अनंत भगवान मानते हैं।

नीचे वाक्य प्रयोग के माध्यम से हम समझेंगे कि अंत शब्द का विलोम तथा उसका सही प्रयोग कैसे होता है।

अंत का विलोम शब्द – वाक्य प्रयोग द्वारा विलोम शब्द के अंतर की पहचान

अंत- आजकल जैसा वातावरण है, उसको देख कर लगता है कि शीध्र अति शीघ्र कलयुग का अंत होने वाला है।
अंत- आज के युवाओं में आत्मविश्वास का अंत होने लगा है, इसलिए युवा किसी भी समस्या का समाधान करने की कोशिश भी नहीं करते है और पहले ही हार मान लेते हैं।

अनंत – जब कोई व्यक्ति किसी गरीब व्यक्ति की मदद करता है तो उसे गरीब व्यक्ति की दुआ का अनंत गुना फल मिलता है।
अनंत – भगवान के एक नहीं अनंत रूप हैं।
अनंत – आकाश अनंत है, आज तक किसी ने भी आकाश की सीमा नहीं जान पाये। आकाश कहाँ से शुरू हुआ और कहाँ से अंत कोई नहीं जानता।

विलोम शब्द छोटी कक्षाओं से लेकर बड़ी कक्षाओं में विषय के भाग रूप में पढ़ाया जाता है। परीक्षाओं में विलोम शब्द बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हे रखने के बजाय यदि समझ लिया जाए तो यह आसानी से कंठस्थ हो जाएंगे।

अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द

अनित्यअनुकूलअल्प
मधुरआकाशयश
लाभजीवनअंत
उन्नतिदेवधनी

1000+ विलोम शब्द का विशाल संग्रह

इनका नाम राहुल सिंह तंवर है। इनकी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। इनको 4 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 6 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here