Home > Information > बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे लें?, पूरी जानकारी

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे लें?, पूरी जानकारी

bandhan bank group loan for ladies

Bandhan Bank Group Loan for Ladies: आज के समय में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, खुद का व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बनने के लिए जब लोन लेने की बात आती है तो ऐसे में बंधन बैंक काफी लोकप्रिय है।

इसके अंतर्गत 10 से 15 महिलाएं एक ग्रुप बना करके अपनी हर तरह की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से 15000 से लेकर 1 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकती है।

अगर आपको भी इस तरह के लोन की आवश्यकता है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। क्योंकि इस लेख के माध्यम से बंधन बैंक के द्वारा महिला ग्रुप लोन कैसे लें? (Bandhan Bank Group Loan for Ladies), इसकी योग्यता और आवश्यक डॉक्यूमेंट के बारे में बताएंगे।

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन की संक्षिप्त जानकारी

बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने से पहले इस बैंक से संबंधित थोड़ी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। बंधन बैंक जो कि एक वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसे साल 2001 में लॉन्च किया गया था। यह कोलकाता में एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के रूप में शुरू हुई।

यह बैंक महिलाओं के लिए कई सरकारी योजनाओं को लेकर आती है। यह बैंक महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले महिला ग्रुप लोन देने के लिए सबसे आगे आया है। पूरे देश भर में इस बैंक के 840 शाखाएं हैं और 343 एटीएम भी है।

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के प्रकार

बंधन बैंक महिलाओं की आवश्यकता और जरूरत के अनुसार अलग-अलग तरह के लोन प्रदान करता है। बंधन बैंक कुछ इस प्रकार के लोन महिलाओं को प्रदान करता है:

  • होम लोन
  • टू व्हीलर लोन
  • शिक्षा लोन
  • सुब्रिधी लोन
  • सहायता लोन
  • सृष्टि लोन
  • सुरक्षा लोन
  • पीएम स्वनिधि लोन
  • माइक्रोबाजार लोन

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • ग्रुप के हर एक महिलाओं का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • इनकम प्रूफ
  • ग्रुप फोटो
  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • हाथ से भरा हुआ बंधन बैंक का एप्लीकेशन फॉर्म
  • परिवार के साथ एक जॉइंट फोटो

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए योग्यता

बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन प्राप्त करने के लिए कुछ निश्चित नियम और शर्तें बनाई गई है, जिनका पालन करके आप बहुत ही आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं और यह नियम और शर्तें इस प्रकार हैं:

  • महिलाओं के समूह में हर एक महिला की उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए ग्रुप की हर एक महिला का भारत का नागरिक होना जरूरी है।
  • बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए कम से कम 10 से 15 महिलाओं का ग्रुप होना जरूरी है।

उपरोक्त जो भी नियम और शर्ते हैं, वह बैंक के द्वारा निर्धारित किए गए हैं। लेकिन बैंक अपने नियम और शर्तों के अनुसार और भी कई टर्म्स ऑफ कंडीशन की मांग करता है। ऐसे में लोन लेने से पहले बंधन बैंक के नजदीकी ब्रांच में जाकर इसकी जानकारी लेना जरूरी है।

यह भी पढ़े: महिलाओं के लिए बिज़नेस लोन का विकल्प क्या है?, महिलाएं बिजनेस लोन कैसे लें?

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन की अवधि

बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन की राशि को चुकाने के लिए बैंक आपको एक से दो वर्ष का समय देती है। इसके अंतराल में आप चाहे तो लोन के राशि को मासिक या फिर हफ्तों की किस्त में जमा कर सकते हैं।

हमारी राय माने तो मासिक किस्त सबसे अच्छा होता है। क्योंकि इससे आप पर कम दबाव पड़ता है। इतना ही नहीं मासिक किस्त से आपको थोड़ा सा कम ब्याज दर पर लोन मिलता है।

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

ब्याज दर (Interest Rate)9.75% से 17.95%
प्रोसेसिंग शुल्कऋण राशि का 2%
लोन राशिअधिकतम 150000 रुपए (अच्छा क्रेडिट लिमिट होने पर)

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

बंधन बैंक महिला ग्रुप के आवेदन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके आपके पास है। जब आपके पास 10 से 15 महिलाओं का ग्रुप बन जाता है तो सभी दस्तावेज और ग्रुप की सभी डिटेल्स को तैयार करने के बाद आपको बंधन बैंक के नजदीकी ब्रांच शाखा में जाना है।

  • आपको वहां पर बैंक मैनेजर से इस लोन के बारे में बात करनी पड़ेगी। बैंक मैनेजर महिला ग्रुप लोन से जुड़ी सभी जानकारी आपको दे देगा।
  • उसके बाद आपको लोन आवेदन के लिए आवेदन फार्म लेना होगा और फिर आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को अपने हाथों से भरना होगा।
  • आवेदन फार्म को सभी डाक्यूमेंट्स के साथ सबमिट करना होगा।
  • बैंक स्टाफ आपके आवेदन फार्म और जमा किए गए डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करेंगे। अगर सभी डॉक्यूमेंट सही पाए जाते हैं तो आपको बहुत ही आसानी से बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन मिल जाएगा।

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने के लिए ऑफलाइन के अतिरिक्त आप घर बैठे हुए अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसका स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया हमने यहां पर नीचे लिखी है।

  • घर बैठे बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए आवेदन करने के लिए बैंक की ऑफिशल वेबसाइट (bandhanbank.com) बनाई गई है, जिस पर आपको जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचते ही आपको बिजनेस मेनू पर क्लिक करना होगा।
bandhan bank mahila group loan
bandhan bank mahila group loan
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने और भी कई सारे विकल्प खुलकर आ जाएंगे, जहां पर आपको loan for small business पर क्लिक करना होगा।
bandhan bank mahila group loan
  • Small business पर क्लिक करते ही आपके सामने और भी कई सारे ऑप्शन खुल कर आएंगे, जहां पर आपको पहले ऑप्शन micro loan पर क्लिक करना होगा।
bandhan bank mahila group loan
  • आगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसके नीचे आपको talk to us पर क्लिक करना होगा।
bandhan bank mahila group loan
  • इस पर क्लिक करते ही वहां पर आपको कस्टमर केयर का नंबर देखने को मिलेगा, उसके नीचे ही आपको get a call back लिखा हुआ दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना है और फिर आगे आपको अपना नाम दर्ज करना होगा।
bandhan bank mahila group loan
  • कुछ मिनट के बाद बैंक की तरफ से एक कॉल बैक किया जाएगा, जहां पर आपसे कंफर्मेशन किया जाएगा कि आपने लोन लेने के लिए आवेदन किया है या नहीं।
  • कंफर्म हो जाने के बाद बैंक के तरफ से एक एग्जीक्यूटिव आपके दिए गए पते पर आएगा और सभी डाक्यूमेंट्स को कलेक्ट करके वेरीफाई करेगा।
  • सारे डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन हो जाने के 7 दिनों के अंदर ही आपके बैंक खाते में बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में आपने बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन (bandhan bank group loan for ladies) से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त की। इस लेख में बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के प्रकार, लोन लेने के लिए योग्यता, आवश्यक डॉक्यूमेंट और लोन के आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप बहुत ही आसानी से बंधन बैंक महिला लोन प्राप्त कर सकते हैं। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

पैसा बाजार पर्सनल लोन कैसे लें? प्रक्रिया और ब्याज दर

तुरंत ₹5000 का लोन कैसे लें?, पूरी प्रक्रिया

पर्सनल लोन कैसे मिलेगा? (दस्तावेज, पात्रता, ब्याज दर, प्रक्रिया)

₹50000 का लोन कैसे मिलता है? (दस्तावेज, प्रक्रिया, ब्याज दर, प्रोसेसिंग चार्ज)

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment