Home > Lifestyle > वजन बढ़ने का कारण क्या है?

वजन बढ़ने का कारण क्या है?

व्यक्ति की दिनचर्या में जरा भी उतार-चढ़ाव आने पर उनके शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। मौजूदा समय में वजन बढ़ने की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है और अधिक वजन या मोटापा कई तरह की बीमारियों का स्त्रोत होता है।

इसलिए डॉक्टर हमेशा वजन को कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। वजन को उचित आहार और जीवनशैली दोनों पर विशेष ध्यान देकर कंट्रोल कर सकते हैं।

लेकिन बहुत बार ऐसा भी होता है कि हमारी दिनचर्या और खान-पान सब कुछ ठीक-ठाक होने के बावजूद हमारा वजन बढ़ता ही चला जाता है। तब समझ में नहीं आता कि वजन बढ़ने का आखिर क्या कारण है।

These Reasons Increase Your Weight

वजन बढ़ने के साथ व्यक्ति को कई तरह की सम्सयाएं उत्पन्न होने लगती है। बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगती है, जरा भी फिजिकल एक्टिविटी करने पर सांस फूलने लगती है और भी कई तरह की समस्याओं से ग्रसित हो जाता है।

ऐसे में वजन बढ़ने की समस्या से अवगत होना बहुत ही जरूरी है ताकि बढ़ते हुए वजन को सही समय पर नियंत्रित किया जा सके। तो चलिए आज के इस लेख के माध्यम से वजन क्यों बढ़ता है इसके विभिन्न कारण को समझते हैं।

वजन बढ़ने का कारण क्या है? (These Reasons Increase Your Weight)

नींद की कमी और तनाव

बहुत ज्यादा तनाव में रहना या सही से नींद न लेना वजन बढ़ने का प्रमुख कारण होता है। आज की इस अतिव्यस्त दिनचर्या में लोग काफी तनाव और डिप्रेशन से गुजरते हैं, जिसका सीधा प्रभाव उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

इसके अतिरिक्त आज के इस डिजिटल समय में लोग रात में भी देर से सोते हैं और रातभर लैपटॉप व स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं। यहां तक कि इन डिवाइस से निकलने वाली नीली रोशनी व्यक्ति के नींद पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

इसके अतिरिक्त पर्याप्त नींद न लेने से या सबसे ज्यादा तनाव की स्थिति में रहने से शरीर में एड्रीनलिन ग्लैंड प्रभावित होने लगते हैं, जो कॉर्टिसोल नामक हार्मोन को अधिक मात्रा में स्रावित करता है।

यदि यह हार्मोन बहुत ज्यादा मात्रा में स्रावित होता है तो हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर होने लगता है, जो शरीर में मोटापे का कारण बनता है।

अनहेल्थी फ़ूड

हेल्थी भोजन को हमेशा ही शरीर के लिए अनुकूल माना जाता है। स्वस्थ भोजन ना खाने से शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। हेल्दी फूड के अतिरिक्त भोजन की मात्रा भी शरीर पर प्रभाव डालती है।

लोगों को हमेशा सुबह का नाश्ता भरपेट, दोपहर का भोजन उससे कम और रात का भोजन बहुत हल्का करना चाहिए। क्योंकि रात के समय शरीर में मेटाबॉलिज्म की दर बहुत कम हो जाती है, जिससे अत्यधिक भोजन करने से भोजन पचता नहीं है।

जिससे आहार का पोषक तत्व हमारे शरीर को मिल नहीं पाता और यह हमारे शरीर में फैट बढ़ने का प्रमुख कारण बन जाता है, जिससे हमारे शरीर का वजन बढ़ जाता है।

मीठी चीजों का अत्यधिक सेवन

शरीर में वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण अत्यधिक मीठी चीजों का सेवन करना भी है। बहुत से लोगों को बहुत मीठा पसंद होता है, जिसके कारण वह अपने डाइट में बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करते हैं।

क्योंकि मीठी चीजों में चीनी की मात्रा होती है और चीनी में कैलोरी होता है। कैलोरी शरीर में फैट को जमा करता है।

यही कारण है कि अत्यधिक मात्रा में मीठे पदार्थों का सेवन करने से हमारे शरीर में बहुत ज्यादा कैलोरी प्राप्त होती है, जो हमारे शरीर में वजन बढ़ाने का कारण बन जाता है।

अल्कोहल का सेवन

अल्कोहल शरीर के लिए नकारात्मक तो है ही लेकिन इसके साथ ही हमारे शरीर के वजन को बढ़ाने में भी जिम्मेदार है। जो लोग अपने शरीर के वजन को कम करने में लगे हुए हैं, वह भूल कर भी अल्कोहल का सेवन ना करें।

अल्कोहल का सेवन करने से बहुत ज्यादा भूख लगती है। इससे मसल्स में दिक्कतें आने लगती है। अत्यधिक अल्कोहल का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव प्रक्रिया में शरीर में फैट जमना शुरू हो जाता है, जो हमारे शरीर में वजन को बढ़ाने का कारक है।

अत्यधिक अल्कोहल का सेवन करने से पेट भी फूलने लगता है, जिससे गैस की समस्या भी बन जाती हैं। इतना ही नहीं अल्कोहल का सेवन करने से हमारी नींद पर भी प्रभाव पड़ता है।

रस्सी कूदने के फायदे और नुकसान जानने के लिए यहां क्लिक करें।

किडनी की बीमारी

शरीर का एकाएक वजन बढ़ने का कारण किडनी की समस्या भी हो सकती है। किडनी से जुड़ी बीमारी जैसे किडनी फैलियर या लीवर सिरोसिस जैसी समस्या हो सकती है।

जिन लोगों का वजन एकाएक बढ़ रहा है और पेट बड़ा नजर आ रहा है, उन लोग लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है। इस समस्या में व्यक्ति के शरीर में उत्तक पर खरोंच के निशान बनने लगते हैं और यह स्वस्थ उत्तकों को बदलकर उनकी जगह ले लेता है।

इस कारण हमारे शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो हमारे उत्तक में जमा होते हैं, जिससे हमारे शरीर का वजन बढ़ने लगता है।

ओवेरियन कैंसर

वजन एकाएक बढ़ने एक कारण Ovarian cancer भी हो सकता है। दरअसल जब यह कैंसर होता है तो शरीर में वजन बढ़ने के अतिरिक्त भूख ना लगना या जल्दी पेट भर जाना, पेट और पेल्विस में दर्द, नींद आने में दिक्कत, बार-बार पेशाब आना, अनियमित मासिक धर्म चक्र और बदहजमी जैसे लक्षण नजर आते हैं।

दवाइयों का सेवन

बहुत बार वजन बढ़ने का कारण दवाइयों का अत्यधिक सेवन करना भी होता है। यदि आप किसी अन्य तरह के बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसे डायबिटीज, माइग्रेन, दौरे पड़ना या हाई ब्लड प्रेशर या फिर अपना डिसऑर्डर का इलाज करने के लिए दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो ऐसी दवाइयां शरीर में फैट को बढ़ा देती है, जिससे हमारा वजन बढ़ने लगता है।

इसके अतिरिक्त anti-inflammatory स्टेरॉइड्स और डिप्रेशन दूर करने के लिए इस्तेमाल होने वाली एंटीडिप्रेसेंट दवाइयां भी शरीर के वजन को बढ़ाने में जिम्मेदार होती है।

धूम्रपान छोड़ने पर

जानकर ताज्जुब होगा कि धूम्रपान या तंबाकू छोड़ने पर भी शुरुआती के कुछ महीने एकाएक वजन बढ़ने के लक्षण दिखाई देते हैं और विशेषज्ञों के अनुसार यह दो कारणों से होता है।

दरअसल धूम्रपान में निकोटिन पाया जाता है और निकोटिन शरीर में भूख को दबाने का काम करता है। लेकिन धूम्रपान छोड़ने पर शरीर को निकोटिन मिलना बंद हो जाता है, जिससे भूख लगना शुरू हो जाती है।

इसके अतिरिक्त शरीर में स्ट्रेस भी शामिल है। तंबाकू, धूम्रपान छोड़ने से स्ट्रेस बढ़ने लगता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है और व्यक्ति बहुत ज्यादा खाना खाने लगता है। जिससे शरीर में अत्यधिक फेट जमा होने लगती है, जो वजन को बढ़ाता है।

थायरॉइड की समस्या

शरीर में वजन बढ़ने की एक समस्या थायराइड की समस्या भी हो सकती है। हमारे शरीर के गर्दन में तितली के आकार का एक ग्रंथि होता है, जो थाइरोइड नामक हार्मोन को स्रावित करती है और यह हार्मोन हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है।

अगर यह ग्रंथि सही तरीके से और पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन को स्रावित नहीं करती है तो व्यक्ति हाइपोथायराइडिज्म नामक बीमारी से ग्रसित हो जाता है, जिसके कारण हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ने लगता है। इस कारण हमारे शरीर का वजन बढ़ जाता है।

पीसीओएस (PCOS)

शरीर में एकाएक वजन बढ़ने का कारण पीसीओएस भी हो सकता है। यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर होता है। इसके कारण महिलाओं के शरीर में पुरुष हार्मोन ज्यादा स्रावित होने लगता है।

जिसके कारण उनका ओव्यूलेशन इनबैलेंस हो जाता है और इसका असर महिलाओं के फर्टिलिटी और प्रेगनेंसी पर भी पड़ता है। इस समस्या का सबसे बड़ा लक्षण शरीर में वजन बढ़ना है।

कुशिंग सिंड्रोम

शरीर में वजन बढ़ने का एक कारण कुशिंग सिंड्रोम भी होता है। कुशिंग सिंड्रोम के कारण व्यक्ति बहुत अधिक तनाव में जाने लगता है। क्योंकि शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन बहुत ज्यादा स्रावित होने लगता है।

यदि कोई व्यक्ति अस्तमा, गाठिया या लूपस जैसी बीमारियों के लिए एस्ट्रॉयड लेता है तो उन्हें कुशिंग सिंड्रोम होने की संभावना ज्यादा होती है।

इसके अतिरिक्त एड्रेनल ग्लैंड जब बहुत अधिक कॉर्टिसोल का निर्माण करता है तब भी कुशिंग सिंड्रोम की समस्या उत्पन्न होती है, जिसके कारण हमारे शरीर में, पीठ में या कमर के आसपास फैट बढ़ने लगता है। इसके अतिरिक्त गर्दन और चेहरे पर भी बढ़ा हुआ फैट नजर आता है।

खाना खाकर तुरंत सोना

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह दोपहर का लंच करने के बाद थोड़ी देर के लिए नींद लेते हैं। इसके अतिरिक्त रात में भी डिनर खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर जाकर सो जाते हैं।

लेकिन खाना खाकर तुरंत सोने से शरीर में वजन बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दरअसल खाने में मौजूद कैलोरी को बर्न करना बहुत ही जरूरी है। खाना खाकर तुरंत सो जाने से कैलोरी को बर्न होने के लिए समय नहीं मिल पाता।

खाना अच्छे तरीके से पचता नहीं है, जिसके कारण शरीर में चर्बी जमा होने लगती है और हमारा वजन बढ़ जाता है। इसलिए खाना खाने के 3 घंटे बाद सोने की सलाह दी जाती हैं।

FAQ

कौन सी बीमारी से वजन बढ़ता है?

प्रेडर-विली सिंड्रोम, कुशिंग सिंड्रोम, गठिया, अस्तमा जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को वजन बढ़ने की समस्या होती हैं।

क्या टेंशन से वजन बढ़ता है?

बहुत ज्यादा तनाव और चिंता शरीर में वजन बढ़ने का प्रमुख कारण होता है। यह हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन को स्रावित करता है, जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है।

वजन बढ़ने के क्या लक्षण है?

शरीर में वजन बढ़ने से थकान महसूस होने लगती है। जरा सा भी फिजिकल एक्टिविटी करने पर सांस फूलने लगता है, भूख ज्यादा लगने लगती है। इसके अतिरिक्त एंग्जाइटी और चिड़चिड़ापन जैसा महसूस होता है।

वजन को कम कैसे करें?

वजन को कम करने के लिए अपने दिनचर्या एवं अपने डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। अपने डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना चाहिए, मीठे पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, हर दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए और हेल्दी स्नैक्स एवं भोजन का सेवन करना चाहिए।

क्या उल्टा सोने से पेट कम होता है?

वजन बढ़ने के कारण पेट काफी बढ़ा हुआ नजर आता है और पेट को कम करने के लिए बहुत से लोग उल्टा सोते हैं। लेकिन उल्टा सोने से पेट की चर्बी कम नहीं होती, उल्टा पेट से संबंधित कई तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है जैसे कब्ज, पेट दर्द, अपच इत्यादि।

निष्कर्ष

शरीर का वजन बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों को होती है लेकिन बहुत बार उन्हें शरीर के वजन बढ़ने का सही कारण पता नहीं चल पाता।

हमें उम्मीद है कि इस लेख में शरीर में वजन बढ़ने के विभिन्न कारणों के बारे में जानने के बाद अब आप अपने बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित कर पाएंगे।

हालांकि उचित खानपान से, पर्याप्त नींद लेने से एवं सही दिनचर्या फॉलो करने से आपके शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण रहा होगा।

यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि जिन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या है, वह भी इस समस्या का निवारण करने के लिए इसके कारण से परिचित हो सके।

यह भी पढ़े

किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होती है?

ज्यादा सोने के नुकसान क्या है?, इसकी आदत कैसे छोड़े?

दही खाने के फायदे और नुकसान, गुण

वजन कैसे बढ़ाये? (आसान तरीके)

दौड़ने के फायदे और नियम

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment